Nations Bible

Jó 32

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Toque num versículo para ver as referências cruzadas.

एलिहू

1तब इन तीनों ने ही अय्योब को प्रत्युत्तर देना छोड़ दिया, क्योंकि अय्योब स्वयं की धार्मिकता के विषय में अटल मत के थे. 2किंतु राम के परिवार के बुज़वासी बारकएल के पुत्र एलिहू का क्रोध भड़क उठा-उसका यह क्रोध अय्योब पर ही था, क्योंकि अय्योब स्वयं को परमेश्वर के सामने नेक प्रमाणित करने में अटल थे. 3इसके विपरीत अय्योब अपने तीनों मित्रों पर नाराज थे, क्योंकि वे उनके प्रश्नों के उत्तर देने में विफल रहे थे. 4अब तक एलिहू ने कुछ नहीं कहा था, क्योंकि वह उन सभी से कम उम्र का था. 5तब, जब एलिहू ने ध्यान दिया कि अन्य तीन प्रश्नों के उत्तर देने में असमर्थ थे, तब उसका क्रोध भड़क उठा.

6तब बुज़वासी बारकएल के पुत्र एलिहू ने कहना प्रारंभ किया:

“मैं ठहरा कम उम्र का

और आप सभी बड़े;

इसलिये मैं झिझकता रहा

और मैंने अपने विचार व्यक्त नहीं किए.

7मेरा मत यही था, ‘विचार वही व्यक्त करें,

जो वर्षों में मुझसे आगे हैं, ज्ञान की शिक्षा वे ही दें, जो बड़े हैं.’

8वस्तुतः सर्वशक्तिमान की श्वास तथा परमेश्वर का आत्मा ही है,

जो मनुष्य में ज्ञान प्रगट करता है.

9संभावना तो यह है कि बड़े में विद्वत्ता ही न हो,

तथा बड़े में न्याय की कोई समझ न हो.

10“तब मैंने भी अपनी इच्छा प्रकट की ‘मेरी भी सुन लीजिए;

मैं अपने विचार व्यक्त करूंगा.’

11सुनिए, अब तक मैं आप लोगों के वक्तव्य सुनता हुआ ठहरा रहा हूं,

आप लोगों के विचार भी मैंने सुन लिए हैं,

जो आप लोग घोर विचार करते हुए प्रस्तुत कर रहे थे.

12मैं आपके वक्तव्य बड़े ही ध्यानपूर्वक सुनता रहा हूं. निःसंदेह ऐसा कोई भी न था

जिसने महोदय अय्योब के शब्दों का विरोध किया हो;

आप में से एक ने भी उनका उत्तर नहीं दिया.

13अब यह मत बोलना, ‘हमें ज्ञान की उपलब्धि हो गई है;

मनुष्य नहीं, स्वयं परमेश्वर ही उनके तर्कों का खंडन करेंगे.’

14क्योंकि अय्योब ने अपना वक्तव्य मेरे विरोध में लक्षित नहीं किया था,

मैं तो उन्हें आप लोगों के समान विचार से उत्तर भी न दे सकूंगा.

15“वे निराश हो चुके हैं, अब वे उत्तर ही नहीं दे रहे;

अब तो उनके पास शब्द न रह गए हैं.

16क्या उनके चुप रहने के कारण मुझे प्रतीक्षा करना होगा, क्योंकि अब वे वहां चुपचाप खड़े हुए हैं,

उत्तर देने के लिए उनके सामने कुछ न रहा है.

17तब मैं भी अपने विचार प्रस्तुत करूंगा;

मैं भी वह सब प्रकट करूंगा, जो मुझे मालूम है.

18विचार मेरे मन में समाए हुए हैं,

मेरी आत्मा मुझे प्रेरित कर रही है.

19मेरा हृदय तो दाखमधु समान है, जिसे बंद कर रखा गया है,

ऐसा जैसे नये दाखरस की बोतल फटने ही वाली है.

20जो कुछ मुझे कहना है, उसे कहने दीजिए, ताकि मेरे हृदय को शांति मिल जाए;

मुझे उत्तर देने दीजिए.

21मैं अब किसी का पक्ष न लूंगा

और न किसी की चापलूसी ही करूंगा;

22क्योंकि चापलूसी मेरे स्वभाव में नहीं है, तब यदि मैं यह करने लगूं,

मेरे रचयिता मुझे यहां से उठा लें.

Ilustração artística — interpretação, não registro histórico.

Você sabia?

Eliú entra no debate

  • Eliú, filho de Baraquel, o buzita, da família de Rão, surge pela primeira vez depois que os três amigos de Jó deixam de responder. Seus discursos se estendem do capítulo 32 ao capítulo 37.Fontes: o próprio texto bíblico · Elihu · Barachel · Ram
  • Eliú se irrita com ambos os lados do debate: ele fica furioso com Jó por justificar a si mesmo em vez de a Deus, e zangado com os três companheiros idosos porque condenaram Jó sem refutar seus argumentos.Fontes: o próprio texto bíblico
  • Por deferência cultural aos mais velhos, Eliú permaneceu em silêncio durante os debates anteriores, acreditando que a idade ensinava sabedoria. Ele só fala quando os outros ficam sem palavras, afirmando que o verdadeiro entendimento vem do fôlego e do espírito do Todo-Poderoso, e não apenas da idade.Fontes: o próprio texto bíblico

Notas escritas com auxílio de IA a partir de fontes abertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, domínio público) e revisadas antes de publicar.

Créditos e licença desta tradução
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Language: हिन्दी (Hindi)
Contributor: Biblica, Inc.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा.
यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें.
This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4‪.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4‪.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA.
Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.”
‪
Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows:
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA).
‪If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact*
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2025-05-03

Fonte: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org

Fale com a gente

Conte de onde você lê, como a Bíblia tem te ajudado ou o que podemos melhorar. Lemos todas as mensagens.