Jó 31
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Toque num versículo para ver as referências cruzadas.
1“अपने नेत्रों से मैंने एक प्रतिज्ञा की है
कि मैं किसी कुमारी कन्या की ओर कामुकतापूर्ण दृष्टि से नहीं देखूंगा.
2स्वर्ग से परमेश्वर द्वारा क्या-क्या प्रदान किया जाता है
अथवा स्वर्ग से सर्वशक्तिमान से कौन सी मीरास प्राप्त होती है?
3क्या अन्यायी के लिए विध्वंस
तथा दुष्ट लोगों के लिए सर्वनाश नहीं?
4क्या परमेश्वर के सामने मेरी जीवनशैली
तथा मेरे पैरों की संख्या स्पष्ट नहीं होती?
5“यदि मैंने झूठ का आचरण किया है,
यदि मेरे पैर छल की दिशा में द्रुत गति से बढ़ते,
6तब स्वयं परमेश्वर सच्चे तराजू पर मुझे माप लें
तथा परमेश्वर ही मेरी निर्दोषिता को मालूम कर लें.
7यदि उनके पथ से मेरे पांव कभी भटके हों,
अथवा मेरे हृदय ने मेरी स्वयं की दृष्टि का अनुगमन किया हो,
अथवा कहीं भी मेरे हाथ कलंकित हुए हों.
8तो मेरे द्वारा रोपित उपज अन्य का आहार हो जाए
तथा मेरी उपज उखाड़ डाली जाए.
9“यदि मेरा हृदय किसी पराई स्त्री द्वारा लुभाया गया हो,
अथवा मैं अपने पड़ोसी के द्वार पर घात लगाए बैठा हूं,
10तो मेरी पत्नी अन्य के लिए कठोर श्रम के लिए लगा दी जाए,
तथा अन्य पुरुष उसके साथ सोयें,
11क्योंकि कामुकता घृण्य है,
और एक दंडनीय पाप.
12यह वह आग होगी, जो विनाश के लिए प्रज्वलित होती है,
तथा जो मेरी समस्त समृद्धि को नाश कर देगी.
13“यदि मैंने अपने दास-दासियों के
आग्रह को बेकार समझा है
तथा उनमें मेरे प्रति असंतोष का भाव उत्पन्न हुआ हो,
14तब उस समय मैं क्या कर सकूंगा, जब परमेश्वर सक्रिय हो जाएंगे?
जब वह मुझसे पूछताछ करेंगे, मैं उन्हें क्या उत्तर दूंगा?
15क्या उन्हीं परमेश्वर ने, जिन्होंने गर्भ में मेरी रचना की है?
उनकी भी रचना नहीं की है तथा क्या हम सब की रचना एक ही स्वरूप में नहीं की गई?
16“यदि मैंने दीनों को उनकी अभिलाषा से कभी वंचित रखा हो,
अथवा मैं किसी विधवा के निराश होने का कारण हुआ हूं,
17अथवा मैंने छिप-छिप कर भोजन किया हो,
तथा किसी पितृहीन को भोजन से वंचित रखा हो.
18मैंने तो पिता तुल्य उनका पालन पोषण किया है,
बाल्यकाल से ही मैंने उसका मार्गदर्शन किया है.
19यदि मैंने अपर्याप्त वस्त्रों के कारण किसी का नाश होने दिया है,
अथवा कोई दरिद्र वस्त्रहीन रह गया हो.
20ऐसों को तो मैं ऊनी वस्त्र प्रदान करता रहा हूं,
जो मेरी भेडों के ऊन से बनाए गए थे.
21यदि मैंने किसी पितृहीन पर प्रहार किया हो,
क्योंकि नगर चौक में कुछ लोग मेरे पक्ष में हो गए थे,
22तब मेरी बांह कंधे से उखड़ कर गिर जाए
तथा मेरी बांह कंधे से टूट जाए.
23क्योंकि परमेश्वर की ओर से आई विपत्ति मेरे लिए भयावह है.
उनके प्रताप के कारण मेरा कुछ भी कर पाना असंभव है.
24“यदि मेरा भरोसा मेरी धनाढ्यता पर हो
तथा सोने को मैंने, ‘अपनी सुरक्षा घोषित किया हो,’
25यदि मैंने अपनी महान संपत्ति का अहंकार किया हो,
तथा इसलिये कि मैंने अपने श्रम से यह उपलब्ध किया है.
26यदि मैंने चमकते सूरज को निहारा होता, अथवा उस चंद्रमा को,
जो अपने वैभव में अपनी यात्रा पूर्ण करता है,
27तथा यह देख मेरा हृदय मेरे अंतर में इन पर मोहित हो गया होता,
तथा मेरे हाथ ने इन पर एक चुंबन कर दिया होता,
28यह भी पाप ही हुआ होता, जिसका दंडित किया जाना अनिवार्य हो जाता,
क्योंकि यह तो परमेश्वर को उनके अधिकार से वंचित करना हो जाता.
29“क्या मैं कभी अपने शत्रु के दुर्भाग्य में आनंदित हुआ हूं
अथवा उस स्थिति पर आनन्दमग्न हुआ हूं, जब उस पर मुसीबत टूट पड़ी?
30नहीं! मैंने कभी भी शाप देते हुए अपने शत्रु की मृत्यु की याचना करने का पाप
अपने मुख को नहीं करने दिया.
31क्या मेरे घर के व्यक्तियों की साक्ष्य यह नहीं है,
‘उसके घर के भोजन से मुझे संतोष नहीं हुआ?’
32मैंने किसी भी विदेशी प्रवासी को अपने घर के अतिरिक्त अन्यत्र ठहरने नहीं दिया,
क्योंकि मेरे घर के द्वार प्रवासियों के लिए सदैव खुले रहते हैं.
33क्या, मैंने अन्य लोगों के समान अपने अंदर में अपने पाप को छुपा रखा है;
अपने अधर्म को ढांप रखा है?
34क्या, मुझे जनमत का भय रहा है?
क्या, परिजनों की घृणा मुझे डरा रही है?
क्या, मैं इसलिये चुप रहकर अपने घर से बाहर न जाता था?
35(“उत्तम होती वह स्थिति, जिसमें कोई तो मेरा पक्ष सुनने के लिए तत्पर होता!
देख लो ये हैं मेरे हस्ताक्षर सर्वशक्तिमान ही इसका उत्तर दें;
मेरे शत्रु ने मुझ पर यह लिखित शिकायत की है.
36इसका धारण मुझे कांधों पर करना होगा,
यह आरोप मेरे अपने सिर पर मुकुट के समान धारण करना होगा.
37मैं तो परमेश्वर के सामने अपने द्वारा उठाए गए समस्त पैर स्पष्ट कर दूंगा;
मैं एक राजनेता की अभिवृत्ति उनकी उपस्थिति में प्रवेश करूंगा.)
38“यदि मेरा खेत मेरे विरुद्ध अपना स्वर ऊंचा करता है
तथा कुंड मिलकर रोने लगते हैं,
39यदि मैंने बिना मूल्य चुकाए उपज का उपभोग किया हो
अथवा मेरे कारण उसके स्वामियों ने अपने प्राण गंवाए हों,
40तो गेहूं के स्थान पर कांटे बढ़ने लगें
तथा जौ के स्थान पर जंगली घास उग जाए.”
यहां अय्योब का वचन समाप्त हो गया.

Você sabia?
O Juramento Final de Inocência de Jó
- Jó estrutura sua defesa por meio de uma série de maldições condicionais sobre si mesmo, jurando que, se cometeu determinados pecados morais ou sociais, severas punições deveriam atingi-lo. Seu código ético vai além dos atos externos e abrange motivações internas, exigindo justiça até para seus servos, pois senhor e servo foram formados no ventre pelo mesmo Deus.Fontes: o próprio texto bíblico
- Jó rejeita a antiga prática de lançar um beijo com a mão em direção ao sol radiante ou à lua em esplendor. No antigo Oriente Próximo, beijar a mão em honra aos corpos celestes era uma forma comum de adoração astral, a qual Jó considera um pecado que nega o Deus altíssimo.Fontes: o próprio texto bíblico
- O capítulo assinala o encerramento dos discursos de Jó com um apelo jurídico formal. Ele apresenta sua assinatura e pede que o Todo-Poderoso lhe responda, afirmando que carregaria com honra qualquer acusação formal sobre os ombros como uma coroa, aproximando-se de Deus com a dignidade de um príncipe.Fontes: o próprio texto bíblico · Job
Notas escritas com auxílio de IA a partir de fontes abertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, domínio público) e revisadas antes de publicar.
Créditos e licença desta tradução
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Language: हिन्दी (Hindi) Contributor: Biblica, Inc. Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा. यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें. This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA. Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.” Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA). If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact* This translation is made available to you under the terms of the Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0. You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that: You include the above copyright and source information. If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes. If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original. Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents. For other uses, please contact the respective copyright owners. Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19. 2025-05-03
Fonte: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org