Jó 29
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Toque num versículo para ver as referências cruzadas.
अय्योब का संवाद समापन
1तब अपने वचन में अय्योब ने कहा:
2“उपयुक्त तो यह होता कि मैं उस स्थिति में जा पहुंचता जहां मैं कुछ माह पूर्व था,
उन दिनों में, जब मुझ पर परमेश्वर की कृपा हुआ करती थी,
3जब परमेश्वर के दीपक का प्रकाश मेरे सिर पर चमक रहा था.
जब अंधकार में मैं उन्हीं के प्रकाश में आगे बढ़ रहा था!
4वे मेरी युवावस्था के दिन थे,
उस समय मेरे घर पर परमेश्वर की कृपा थी,
5उस समय सर्वशक्तिमान मेरे साथ थे,
मेरे संतान भी उस समय मेरे निकट थे.
6उस समय तो स्थिति ऐसी थी, मानो मेरे पैर मक्खन से धोए जाते थे,
तथा चट्टानें मेरे लिए तेल की धाराएं बहाया करती थीं.
7“तब मैं नगर के द्वार में चला जाया करता था,
जहां मेरे लिए एक आसन हुआ करता था,
8युवा सम्मान में मेरे सामने आने में हिचकते थे,
तथा प्रौढ़ मेरे लिए सम्मान के साथ उठकर खड़े हो जाते थे;
9यहां तक कि शासक अपना वार्तालाप रोक देते थे
तथा मुख पर हाथ रख लेते थे;
10प्रतिष्ठित व्यक्ति शांत स्वर में वार्तालाप करने लगते थे,
उनकी तो जीभ ही तालू से लग जाती थी.
11मुझे ऐसे शब्द सुनने को मिलते थे ‘धन्य हैं वह,’
जब मेरी दृष्टि उन पर पड़ती थी, यह वे मेरे विषय में कह रहे होते थे.
12यह इसलिये, कि मैं उन दीनों की सहायता के लिए तत्पर रहता था, जो सहायता की दोहाई लगाते थे.
तथा उन पितृहीनों की, जिनका सहायक कोई नहीं है.
13जो मरने पर था, उस व्यक्ति की समृद्धि मुझे दी गई है;
जिसके कारण उस विधवा के हृदय से हर्षगान फूट पड़े थे.
14मैंने युक्तता धारण कर ली, इसने मुझे ढक लिया;
मेरा न्याय का काम बाह्य वस्त्र तथा पगड़ी के समान था.
15मैं दृष्टिहीनों के लिए दृष्टि हो गया
तथा अपंगों के लिए पैर.
16दरिद्रों के लिए मैं पिता हो गया;
मैंने अपरिचितों के न्याय के लिए जांच पड़ताल की थी.
17मैंने दुष्टों के जबड़े तोड़े तथा उन्हें जा छुड़ाया,
जो नष्ट होने पर ही थे.
18“तब मैंने यह विचार किया, ‘मेरी मृत्यु मेरे घर में ही होगी
तथा मैं अपने जीवन के दिनों को बालू के समान त्याग दूंगा.
19मेरी जड़ें जल तक पहुंची हुई हैं
सारी रात्रि मेरी शाखाओं पर ओस छाई रहती है.
20सभी की ओर से मुझे प्रशंसा प्राप्त होती रही है,
मेरी शक्ति, मेरा धनुष, मेरे हाथ में सदा बना रहेगा.
21“वे लोग मेरे परामर्श को सुना करते थे, मेरी प्रतीक्षा करते रहते थे,
इस रीति से वे मेरे परामर्श को शांति से स्वीकार भी करते थे.
22मेरे वक्तव्य के बाद वे प्रतिक्रिया का साहस नहीं करते थे;
मेरी बातें वे ग्रहण कर लेते थे.
23वे मेरे लिए वैसे ही प्रतीक्षा करते थे, जैसे वृष्टि की,
उनके मुख वैसे ही खुले रह जाते थे, मानो यह वसन्त ऋतु की वृष्टि है.
24वे मुश्किल से विश्वास करते थे, जब मैं उन पर मुस्कुराता था;
मेरे चेहरे का प्रकाश उनके लिए कीमती था.
25उनका प्रधान होने के कारण मैं उन्हें उपयुक्त हल सुझाता था;
सेना की टुकड़ियों के लिए मैं रणनीति प्रस्तुत करता था;
मैं ही उन्हें जो दुःखी थे सांत्वना प्रदान करता था.

Você sabia?
Jó recorda sua antiga honra
- Na Antiguidade, o portão da cidade e a praça pública funcionavam como o centro da liderança comunitária, das assembleias e das decisões judiciais. Jó relembra que se sentava ali como conselheiro e chefe honrado, onde os jovens se afastavam, os anciãos se levantavam em respeito e os nobres silenciavam para ouvir suas orientações.Fontes: o próprio texto bíblico
- Jó descreve sua antiga retidão em termos de justiça social e proteção ativa aos vulneráveis. Ele atuava como defensor e amparo dos pobres, dos órfãos, das viúvas, dos cegos, dos coxos e dos estrangeiros, ao mesmo tempo em que reprimia os opressores.Fontes: o próprio texto bíblico
- Jó é identificado como um patriarca árabe que residia na terra de Uz. Neste capítulo, ele recorda com profunda saudade o período anterior às suas súbitas calamidades, quando seus filhos estavam reunidos ao seu redor e sua casa desfrutava de grande prosperidade e da amizade com Deus.Fontes: Job · o próprio texto bíblico
Notas escritas com auxílio de IA a partir de fontes abertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, domínio público) e revisadas antes de publicar.
Créditos e licença desta tradução
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Language: हिन्दी (Hindi) Contributor: Biblica, Inc. Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा. यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें. This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA. Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.” Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA). If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact* This translation is made available to you under the terms of the Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0. You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that: You include the above copyright and source information. If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes. If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original. Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents. For other uses, please contact the respective copyright owners. Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19. 2025-05-03
Fonte: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org