Jó 28
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Toque num versículo para ver as referências cruzadas.
ज्ञान की खोज दुष्कर होती है
1इसमें कोई संदेह नहीं, कि वहां चांदी की खान है
तथा एक ऐसा स्थान, जहां वे स्वर्ण को शुद्ध करते हैं.
2धूल में से लौह को अलग किया जाता है,
तथा चट्टान में से तांबा धातु पिघलाया जाता है.
3मनुष्य इसकी खोज में अंधकार भरे स्थल में दूर-दूर तक जाता है;
चाहे वह अंधकार में छिपी कोई चट्टान है
अथवा कोई घोर अंधकार भरे स्थल.
4मनुष्य के घर से दूर वह गहरी खान खोदते हैं,
रेगिस्तान स्थान में से दुर्गम स्थलों में जा पहुंचते हैं;
तथा गहराई में लटके रहते हैं.
5पृथ्वी-पृथ्वी ही है, जो हमें भोजन प्रदान करती है,
किंतु नीचे भूगर्भ अग्निमय है.
6पृथ्वी में चट्टानें नीलमणि का स्रोत हैं,
पृथ्वी की धूल में ही स्वर्ण मिलता है.
7यह मार्ग हिंसक पक्षियों को मालूम नहीं है,
और न इस पर बाज की दृष्टि ही कभी पड़ी है.
8इस मार्ग पर निश्चिंत, हृष्ट-पुष्ट पशु कभी नहीं चले हैं,
और न हिंसक सिंह इस मार्ग से कभी गया है.
9मनुष्य चकमक के पत्थर को स्पर्श करता है,
पर्वतों को तो वह आधार से ही पलटा देता है.
10वह चट्टानों में से मार्ग निकाल लेते हैं तथा उनकी दृष्टि वहीं पड़ती है,
जहां कुछ अमूल्य होता है;
11जल प्रवाह रोक कर वह बांध खड़े कर देते हैं
तथा वह जो अदृश्य था, उसे प्रकाशित कर देते हैं.
12प्रश्न यही उठता है कि कहां मिल सकती है बुद्धि?
कहां है वह स्थान जहां समझ की जड़ है?
13मनुष्य इसका मूल्य नहीं जानता वस्तुतः
जीवितों के लोक में यह पाई ही नहीं जाती.
14सागर की गहराई की घोषणा है, “मुझमें नहीं है यह”;
महासागर स्पष्ट करता है, “मैंने इसे नहीं छिपाया.”
15स्वर्ण से इसको मोल नहीं लिया जा सकता,
वैसे ही चांदी माप कर इसका मूल्य निर्धारण संभव नहीं है.
16ओफीर का स्वर्ण भी इसे खरीद नहीं सकता,
न ही गोमेद अथवा नीलमणि इसके लिए पर्याप्त होंगे.
17स्वर्ण एवं स्फटिक इसके स्तर पर नहीं पहुंच सकते,
और वैसे ही कुन्दन के आभूषण से इसका विनिमय संभव नहीं है.
18मूंगा तथा स्फटिक मणियों का यहां उल्लेख करना व्यर्थ है;
ज्ञान की उपलब्धि मोतियों से कहीं अधिक ऊपर है.
19कूश देश का पुखराज इसके बराबर नहीं हो सकता;
कुन्दन से इसका मूल्यांकन संभव नहीं है.
20तब, कहां है विवेक का उद्गम?
कहां है समझ का निवास?
21तब यह स्पष्ट है कि यह मनुष्यों की दृष्टि से छिपी है,
हां, पक्षियों की दृष्टि से भी इसे नहीं देख पाते है.
22नाश एवं मृत्यु स्पष्ट कहते हैं
“अपने कानों से तो हमने बस, इसका उल्लेख सुना है.”
23मात्र परमेश्वर को इस तक पहुंचने का मार्ग मालूम है,
उन्हें ही मालूम है इसका स्थान.
24क्योंकि वे पृथ्वी के छोर तक दृष्टि करते हैं
तथा आकाश के नीचे की हर एक वस्तु उनकी दृष्टि में होती है.
25जब उन्होंने वायु को बोझ प्रदान किया
तथा जल को आयतन से मापा,
26जब उन्होंने वृष्टि की सीमा तय कर दी
तथा गर्जन और बिजली की दिशा निर्धारित कर दी,
27तभी उन्होंने इसे देखा तथा इसकी घोषणा की
उन्होंने इसे संस्थापित किया तथा इसे खोज भी निकाला.
28तब उन्होंने मनुष्य पर यह प्रकाशित किया,
“इसे समझ लो प्रभु के प्रति भय, यही है बुद्धि,
तथा बुराइयों से दूरी बनाए रखना ही समझदारी है.”

Você sabia?
A Mineração de Tesouros e o Valor da Sabedoria
- Jó 28 apresenta uma descrição vívida da mineração na Antiguidade, incluindo a escavação de poços profundos longe de habitações, descidas por cordas, abertura de túneis na rocha e represamento de águas subterrâneas para extrair cobre, ferro, prata e pedras preciosas.Fontes: o próprio texto bíblico
- Para enfatizar que a sabedoria supera qualquer riqueza terrena, o texto menciona o ouro de Ofir e o topázio de Cuxe (traduzido como Etiópia na Septuaginta grega). Ofir era uma região famosa por seu ouro puro, frequentemente associada à Arábia ou à Índia, enquanto Cuxe ficava ao sul do Egito.Fontes: o próprio texto bíblico · Ophir · Ethiopia
- O poema conclui que, embora a humanidade consiga dominar as profundezas da terra para extrair minérios, a verdadeira sabedoria não pode ser comprada nem minerada. Deus declara que a sabedoria para os seres humanos consiste no temor do Senhor e em desviar-se do mal.Fontes: o próprio texto bíblico
Notas escritas com auxílio de IA a partir de fontes abertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, domínio público) e revisadas antes de publicar.
Lugares deste capítulo
- Ethiopia · 16.935, 33.751 · versículo 19
Só aparecem lugares com identificação de alta confiança (90% ou mais segundo as fontes acadêmicas reunidas pelo OpenBible). Mapa da época: DARE (Digital Atlas of the Roman Empire), CC BY 4.0; mapa atual: © colaboradores do OpenStreetMap; lugares: OpenBible.info (CC BY 4.0).
Créditos e licença desta tradução
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Language: हिन्दी (Hindi) Contributor: Biblica, Inc. Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा. यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें. This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA. Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.” Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA). If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact* This translation is made available to you under the terms of the Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0. You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that: You include the above copyright and source information. If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes. If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original. Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents. For other uses, please contact the respective copyright owners. Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19. 2025-05-03
Fonte: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org