Nations Bible

Jó 29

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019 · Toque num versículo para ver as referências cruzadas.

अय्यूब के अंतिम वचन

1अय्यूब ने और भी अपनी गूढ़ बात उठाई और कहा,

2“भला होता, कि मेरी दशा बीते हुए महीनों की सी होती,

जिन दिनों में परमेश्वर मेरी रक्षा करता था,

3जब उसके दीपक का प्रकाश मेरे सिर पर रहता था,

और उससे उजियाला पाकर मैं अंधेरे से होकर चलता था।

4वे तो मेरी जवानी के दिन थे,

जब परमेश्वर की मित्रता मेरे डेरे पर प्रगट होती थी।

5उस समय तक तो सर्वशक्तिमान परमेश्वर मेरे संग रहता था,

और मेरे बच्चे मेरे चारों ओर रहते थे।

6तब मैं अपने पैरों को मलाई से धोता था और

मेरे पास की चट्टानों से तेल की धाराएँ बहा करती थीं।

7जब-जब मैं नगर के फाटक की ओर चलकर खुले स्थान में

अपने बैठने का स्थान तैयार करता था,

8तब-तब जवान मुझे देखकर छिप जाते,

और पुरनिये उठकर खड़े हो जाते थे।

9हाकिम लोग भी बोलने से रुक जाते,

और हाथ से मुँह मूँदे रहते थे।

10प्रधान लोग चुप रहते थे

और उनकी जीभ तालू से सट जाती थी।

11क्योंकि जब कोई मेरा समाचार सुनता, तब वह मुझे धन्य कहता था,

और जब कोई मुझे देखता, तब मेरे विषय साक्षी देता था;

12क्योंकि मैं दुहाई देनेवाले दीन जन को,

और असहाय अनाथ को भी छुड़ाता था।

13जो नाश होने पर था मुझे आशीर्वाद देता था,

और मेरे कारण विधवा आनन्द के मारे गाती थी।

14मैं धार्मिकता को पहने रहा, और वह मुझे ढांके रहा;

मेरा न्याय का काम मेरे लिये बागे और सुन्दर पगड़ी का काम देता था।

15मैं अंधों के लिये आँखें,

और लँगड़ों के लिये पाँव ठहरता था।

16दरिद्र लोगों का मैं पिता ठहरता था,

और जो मेरी पहचान का न था उसके मुकद्दमे का हाल मैं पूछताछ करके जान लेता था।

17मैं कुटिल मनुष्यों की डाढ़ें तोड़ डालता,

और उनका शिकार उनके मुँह से छीनकर बचा लेता था।

18तब मैं सोचता था, ‘मेरे दिन रेतकणों के समान अनगिनत होंगे,

और अपने ही बसेरे में मेरा प्राण छूटेगा।

19मेरी जड़ जल की ओर फैली,

और मेरी डाली पर ओस रात भर पड़ी रहेगी,

20मेरी महिमा ज्यों की त्यों बनी रहेगी,

और मेरा धनुष मेरे हाथ में सदा नया होता जाएगा।

21“लोग मेरी ही ओर कान लगाकर ठहरे रहते थे

और मेरी सम्मति सुनकर चुप रहते थे।

22जब मैं बोल चुकता था, तब वे और कुछ न बोलते थे,

मेरी बातें उन पर मेंह के सामान बरसा करती थीं।

23जैसे लोग बरसात की, वैसे ही मेरी भी बाट देखते थे;

और जैसे बरसात के अन्त की वर्षा के लिये वैसे ही वे मुँह पसारे रहते थे।

24जब उनको कुछ आशा न रहती थी तब मैं हँसकर उनको प्रसन्न करता था;

और कोई मेरे मुँह को बिगाड़ न सकता था।

25मैं उनका मार्ग चुन लेता, और उनमें मुख्य ठहरकर बैठा करता था,

और जैसा सेना में राजा या विलाप करनेवालों

के बीच शान्तिदाता, वैसा ही मैं रहता था।

Ilustração artística — interpretação, não registro histórico.

Você sabia?

Jó recorda sua antiga honra

  • Na Antiguidade, o portão da cidade e a praça pública funcionavam como o centro da liderança comunitária, das assembleias e das decisões judiciais. Jó relembra que se sentava ali como conselheiro e chefe honrado, onde os jovens se afastavam, os anciãos se levantavam em respeito e os nobres silenciavam para ouvir suas orientações.Fontes: o próprio texto bíblico
  • Jó descreve sua antiga retidão em termos de justiça social e proteção ativa aos vulneráveis. Ele atuava como defensor e amparo dos pobres, dos órfãos, das viúvas, dos cegos, dos coxos e dos estrangeiros, ao mesmo tempo em que reprimia os opressores.Fontes: o próprio texto bíblico
  • Jó é identificado como um patriarca árabe que residia na terra de Uz. Neste capítulo, ele recorda com profunda saudade o período anterior às suas súbitas calamidades, quando seus filhos estavam reunidos ao seu redor e sua casa desfrutava de grande prosperidade e da amizade com Deus.Fontes: Job · o próprio texto bíblico

Notas escritas com auxílio de IA a partir de fontes abertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, domínio público) e revisadas antes de publicar.

Créditos e licença desta tradução
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019
The Indian Revised Version Holy Bible in the Hindi language of India
copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions
Language: मानक हिन्दी‎ (Hindi)
Translation by: Bridge Connectivity Solutions
Contributor: Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd.
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2023-04-11

Fonte: http://ebible.org/hin2017/ · eBible.org

Fale com a gente

Conte de onde você lê, como a Bíblia tem te ajudado ou o que podemos melhorar. Lemos todas as mensagens.