Jó 28
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019 · Toque num versículo para ver as referências cruzadas.
1“चाँदी की खानि तो होती है,
और सोने के लिये भी स्थान होता है जहाँ लोग जाते हैं।
2लोहा मिट्टी में से निकाला जाता और पत्थर
पिघलाकर पीतल बनाया जाता है
3मनुष्य अंधियारे को दूर कर,
दूर-दूर तक खोद-खोदकर,
अंधियारे और घोर अंधकार में पत्थर ढूँढ़ते हैं।
4जहाँ लोग रहते हैं वहाँ से दूर वे खानि खोदते हैं
वहाँ पृथ्वी पर चलनेवालों के भूले-बिसरे हुए
वे मनुष्यों से दूर लटके हुए झूलते रहते हैं।
5यह भूमि जो है, इससे रोटी तो मिलती है, परन्तु
उसके नीचे के स्थान मानो आग से उलट दिए जाते हैं।
6उसके पत्थर नीलमणि का स्थान हैं,
और उसी में सोने की धूलि भी है।
7“उसका मार्ग कोई माँसाहारी पक्षी नहीं जानता,
और किसी गिद्ध की दृष्टि उस पर नहीं पड़ी।
8उस पर हिंसक पशुओं ने पाँव नहीं धरा,
और न उससे होकर कोई सिंह कभी गया है।
9“वह चकमक के पत्थर पर हाथ लगाता,
और पहाड़ों को जड़ ही से उलट देता है।
10वह चट्टान खोदकर नालियाँ बनाता,
और उसकी आँखों को हर एक अनमोल वस्तु दिखाई देती है।
11वह नदियों को ऐसा रोक देता है, कि उनसे एक बूँद भी पानी नहीं टपकता
और जो कुछ छिपा है उसे वह उजियाले में निकालता है।
12“परन्तु बुद्धि कहाँ मिल सकती है?
और समझ का स्थान कहाँ है?
13उसका मोल मनुष्य को मालूम नहीं,
जीवनलोक में वह कहीं नहीं मिलती!
14अथाह सागर कहता है, ‘वह मुझ में नहीं है,’
और समुद्र भी कहता है, ‘वह मेरे पास नहीं है।’
15शुद्ध सोने से वह मोल लिया नहीं जाता।
और न उसके दाम के लिये चाँदी तौली जाती है।
16न तो उसके साथ ओपीर के कुन्दन की बराबरी हो सकती है;
और न अनमोल सुलैमानी पत्थर या नीलमणि की।
17न सोना, न काँच उसके बराबर ठहर सकता है,
कुन्दन के गहने के बदले भी वह नहीं मिलती। (नीति. 8:10)
18मूँगे और स्फटिकमणि की उसके आगे क्या चर्चा!
बुद्धि का मोल माणिक से भी अधिक है।
19कूश देश के पद्मराग उसके तुल्य नहीं ठहर सकते;
और न उससे शुद्ध कुन्दन की बराबरी हो सकती है। (नीति. 8:19)
20फिर बुद्धि कहाँ मिल सकती है?
और समझ का स्थान कहाँ?
21वह सब प्राणियों की आँखों से छिपी है,
और आकाश के पक्षियों के देखने में नहीं आती।
22विनाश और मृत्यु कहती हैं,
‘हमने उसकी चर्चा सुनी है।’ (प्रका. 9:11)
23“परन्तु परमेश्वर उसका मार्ग समझता है,
और उसका स्थान उसको मालूम है।
24वह तो पृथ्वी की छोर तक ताकता रहता है,
और सारे आकाशमण्डल के तले देखता-भालता है। (भज. 11:4)
25जब उसने वायु का तौल ठहराया,
और जल को नपुए में नापा,
26और मेंह के लिये विधि
और गर्जन और बिजली के लिये मार्ग ठहराया,
27तब उसने बुद्धि को देखकर उसका बखान भी किया,
और उसको सिद्ध करके उसका पूरा भेद बूझ लिया।
28तब उसने मनुष्य से कहा,
‘देख, प्रभु का भय मानना यही बुद्धि है
और बुराई से दूर रहना यही समझ है।’” (व्यव. 4:6)

Você sabia?
A Mineração de Tesouros e o Valor da Sabedoria
- Jó 28 apresenta uma descrição vívida da mineração na Antiguidade, incluindo a escavação de poços profundos longe de habitações, descidas por cordas, abertura de túneis na rocha e represamento de águas subterrâneas para extrair cobre, ferro, prata e pedras preciosas.Fontes: o próprio texto bíblico
- Para enfatizar que a sabedoria supera qualquer riqueza terrena, o texto menciona o ouro de Ofir e o topázio de Cuxe (traduzido como Etiópia na Septuaginta grega). Ofir era uma região famosa por seu ouro puro, frequentemente associada à Arábia ou à Índia, enquanto Cuxe ficava ao sul do Egito.Fontes: o próprio texto bíblico · Ophir · Ethiopia
- O poema conclui que, embora a humanidade consiga dominar as profundezas da terra para extrair minérios, a verdadeira sabedoria não pode ser comprada nem minerada. Deus declara que a sabedoria para os seres humanos consiste no temor do Senhor e em desviar-se do mal.Fontes: o próprio texto bíblico
Notas escritas com auxílio de IA a partir de fontes abertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, domínio público) e revisadas antes de publicar.
Lugares deste capítulo
- Ethiopia · 16.935, 33.751 · versículo 19
Só aparecem lugares com identificação de alta confiança (90% ou mais segundo as fontes acadêmicas reunidas pelo OpenBible). Mapa da época: DARE (Digital Atlas of the Roman Empire), CC BY 4.0; mapa atual: © colaboradores do OpenStreetMap; lugares: OpenBible.info (CC BY 4.0).
Créditos e licença desta tradução
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019 The Indian Revised Version Holy Bible in the Hindi language of India copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions Language: मानक हिन्दी (Hindi) Translation by: Bridge Connectivity Solutions Contributor: Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. This translation is made available to you under the terms of the Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0. You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that: You include the above copyright and source information. If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes. If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original. Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents. For other uses, please contact the respective copyright owners. Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19. 2023-04-11
Fonte: http://ebible.org/hin2017/ · eBible.org