Nations Bible

Proverbs 12

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019 · Tap a verse to see its cross-references.

1जो शिक्षा पाने से प्रीति रखता है वह ज्ञान से प्रीति रखता है,

परन्तु जो डाँट से बैर रखता, वह पशु के समान मूर्ख है।

2भले मनुष्य से तो यहोवा प्रसन्न होता है,

परन्तु बुरी युक्ति करनेवाले को वह दोषी ठहराता है।

3कोई मनुष्य दुष्टता के कारण स्थिर नहीं होता,

परन्तु धर्मियों की जड़ उखड़ने की नहीं।

4भली स्त्री अपने पति का मुकुट है,

परन्तु जो लज्जा के काम करती वह मानो उसकी हड्डियों के सड़ने का कारण होती है।

5धर्मियों की कल्पनाएँ न्याय ही की होती हैं,

परन्तु दुष्टों की युक्तियाँ छल की हैं।

6दुष्टों की बातचीत हत्या करने के लिये घात लगाने के समान होता है,

परन्तु सीधे लोग अपने मुँह की बात के द्वारा छुड़ानेवाले होते हैं।

7जब दुष्ट लोग उलटे जाते हैं तब वे रहते ही नहीं,

परन्तु धर्मियों का घर स्थिर रहता है।

8मनुष्य की बुद्धि के अनुसार उसकी प्रशंसा होती है,

परन्तु कुटिल तुच्छ जाना जाता है।

9जिसके पास खाने को रोटी तक नहीं,

पर अपने बारे में डींगे मारता है, उससे दास रखनेवाला साधारण मनुष्य ही उत्तम है।

10धर्मी अपने पशु के भी प्राण की सुधि रखता है,

परन्तु दुष्टों की दया भी निर्दयता है।

11जो अपनी भूमि को जोतता, वह पेट भर खाता है,

परन्तु जो निकम्मों की संगति करता, वह निर्बुद्धि ठहरता है।

12दुष्ट जन बुरे लोगों के लूट के माल की अभिलाषा करते हैं,

परन्तु धर्मियों की जड़ें हरी भरी रहती है।

13बुरा मनुष्य अपने दुर्वचनों के कारण फंदे में फँसता है,

परन्तु धर्मी संकट से निकास पाता है।

14सज्जन अपने वचनों के फल के द्वारा भलाई से तृप्त होता है,

और जैसी जिसकी करनी वैसी उसकी भरनी होती है।

15मूर्ख को अपनी ही चाल सीधी जान पड़ती है,

परन्तु जो सम्मति मानता, वह बुद्धिमान है।

16मूर्ख की रिस तुरन्त प्रगट हो जाती है,

परन्तु विवेकी मनुष्य अपमान को अनदेखा करता है।

17जो सच बोलता है, वह धर्म प्रगट करता है,

परन्तु जो झूठी साक्षी देता, वह छल प्रगट करता है।

18ऐसे लोग हैं जिनका बिना सोच विचार का बोलना तलवार के समान चुभता है,

परन्तु बुद्धिमान के बोलने से लोग चंगे होते हैं।

19सच्चाई सदा बनी रहेगी,

परन्तु झूठ पल भर का होता है।

20बुरी युक्ति करनेवालों के मन में छल रहता है,

परन्तु मेल की युक्ति करनेवालों को आनन्द होता है।

21धर्मी को हानि नहीं होती है,

परन्तु दुष्ट लोग सारी विपत्ति में डूब जाते हैं।

22झूठों से यहोवा को घृणा आती है

परन्तु जो ईमानदारी से काम करते हैं, उनसे वह प्रसन्न होता है।

23विवेकी मनुष्य ज्ञान को प्रगट नहीं करता है,

परन्तु मूर्ख अपने मन की मूर्खता ऊँचे शब्द से प्रचार करता है।

24कामकाजी लोग प्रभुता करते हैं,

परन्तु आलसी बेगार में पकड़े जाते हैं।

25उदास मन दब जाता है,

परन्तु भली बात से वह आनन्दित होता है।

26धर्मी अपने पड़ोसी की अगुआई करता है,

परन्तु दुष्ट लोग अपनी ही चाल के कारण भटक जाते हैं।

27आलसी अहेर का पीछा नहीं करता,

परन्तु कामकाजी को अनमोल वस्तु मिलती है।

28धर्म के मार्ग में जीवन मिलता है,

और उसके पथ में मृत्यु का पता भी नहीं।

Artistic illustration — an interpretation, not a historical record.

Did you know?

Wisdom in Speech, Work, and Daily Life

  • Proverbs 12 emphasizes the value of hard agricultural work and diligence over chasing fantasies. The proverbs contrast steady labor, such as cultivating land and properly caring for gathered game, with indolence that results in forced labor and wasted resources.Sources: the Bible text itself
  • The chapter highlights the power of speech, comparing rash words to the thrusts of a sword and wise words to healing. Truthful speech is described as enduring, while deceptive or lying words bring harm and only last for a fleeting moment.Sources: the Bible text itself
  • Ethical behavior in this collection extends to how one treats animals, stating that a righteous person cares for the life and well-being of their livestock, whereas the mercy of the wicked is cruel.Sources: the Bible text itself

Notes written with AI assistance from open sources (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, public domain) and reviewed before publishing.

Credits and license for this translation
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019
The Indian Revised Version Holy Bible in the Hindi language of India
copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions
Language: मानक हिन्दी‎ (Hindi)
Translation by: Bridge Connectivity Solutions
Contributor: Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd.
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2023-04-11

Source: http://ebible.org/hin2017/ · eBible.org

Talk to us

Tell us where you read from, how the Bible has helped you, or what we could improve. We read every message.