Nations Bible

Proverbs 11

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019 · Tap a verse to see its cross-references.

1छल के तराजू से यहोवा को घृणा आती है,

परन्तु वह पूरे बटखरे से प्रसन्न होता है।

2जब अभिमान होता, तब अपमान भी होता है,

परन्तु नम्र लोगों में बुद्धि होती है।

3सीधे लोग अपनी खराई से अगुआई पाते हैं,

परन्तु विश्वासघाती अपने कपट से नाश होते हैं।

4कोप के दिन धन से तो कुछ लाभ नहीं होता,

परन्तु धर्म मृत्यु से भी बचाता है।

5खरे मनुष्य का मार्ग धर्म के कारण सीधा होता है,

परन्तु दुष्ट अपनी दुष्टता के कारण गिर जाता है।

6सीधे लोगों का बचाव उनके धर्म के कारण होता है,

परन्तु विश्वासघाती लोग अपनी ही दुष्टता में फँसते हैं।

7जब दुष्ट मरता, तब उसकी आशा टूट जाती है,

और अधर्मी की आशा व्यर्थ होती है।

8धर्मी विपत्ति से छूट जाता है,

परन्तु दुष्ट उसी विपत्ति में पड़ जाता है।

9भक्तिहीन जन अपने पड़ोसी को अपने मुँह की बात से बिगाड़ता है,

परन्तु धर्मी लोग ज्ञान के द्वारा बचते हैं।

10जब धर्मियों का कल्याण होता है, तब नगर के लोग प्रसन्न होते हैं,

परन्तु जब दुष्ट नाश होते, तब जय जयकार होता है।

11सीधे लोगों के आशीर्वाद से नगर की बढ़ती होती है,

परन्तु दुष्टों के मुँह की बात से वह ढाया जाता है।

12जो अपने पड़ोसी को तुच्छ जानता है, वह निर्बुद्धि है,

परन्तु समझदार पुरुष चुपचाप रहता है।

13जो चुगली करता फिरता वह भेद प्रगट करता है,

परन्तु विश्वासयोग्य मनुष्य बात को छिपा रखता है।

14जहाँ बुद्धि की युक्ति नहीं, वहाँ प्रजा विपत्ति में पड़ती है;

परन्तु सम्मति देनेवालों की बहुतायत के कारण बचाव होता है।

15जो परदेशी का उत्तरदायी होता है, वह बड़ा दुःख उठाता है,

परन्तु जो जमानत लेने से घृणा करता, वह निडर रहता है।

16अनुग्रह करनेवाली स्त्री प्रतिष्ठा नहीं खोती है,

और उग्र लोग धन को नहीं खोते।

17कृपालु मनुष्य अपना ही भला करता है, परन्तु जो क्रूर है,

वह अपनी ही देह को दुःख देता है।

18दुष्ट मिथ्या कमाई कमाता है,

परन्तु जो धर्म का बीज बोता, उसको निश्चय फल मिलता है।

19जो धर्म में दृढ़ रहता, वह जीवन पाता है,

परन्तु जो बुराई का पीछा करता, वह मर जाएगा।

20जो मन के टेढ़े हैं, उनसे यहोवा को घृणा आती है,

परन्तु वह खरी चालवालों से प्रसन्न रहता है।

21निश्‍चय जानो, बुरा मनुष्य निर्दोष न ठहरेगा,

परन्तु धर्मी का वंश बचाया जाएगा।

22जो सुन्दर स्त्री विवेक नहीं रखती,

वह थूथन में सोने की नत्थ पहने हुए सूअर के समान है।

23धर्मियों की लालसा तो केवल भलाई की होती है;

परन्तु दुष्टों की आशा का फल क्रोध ही होता है।

24ऐसे हैं, जो छितरा देते हैं, फिर भी उनकी बढ़ती ही होती है;

और ऐसे भी हैं जो यथार्थ से कम देते हैं, और इससे उनकी घटती ही होती है। (2 कुरि. 9:6)

25उदार प्राणी हष्ट-पुष्ट हो जाता है,

और जो औरों की खेती सींचता है, उसकी भी सींची जाएगी।

26जो अपना अनाज जमाखोरी करता है, उसको लोग श्राप देते हैं,

परन्तु जो उसे बेच देता है, उसको आशीर्वाद दिया जाता है।

27जो यत्न से भलाई करता है वह दूसरों की प्रसन्नता खोजता है,

परन्तु जो दूसरे की बुराई का खोजी होता है, उसी पर बुराई आ पड़ती है।

28जो अपने धन पर भरोसा रखता है वह सूखे पत्ते के समान गिर जाता है,

परन्तु धर्मी लोग नये पत्ते के समान लहलहाते हैं।

29जो अपने घराने को दुःख देता, उसका भाग वायु ही होगा,

और मूर्ख बुद्धिमान का दास हो जाता है।

30धर्मी का प्रतिफल जीवन का वृक्ष होता है,

और बुद्धिमान मनुष्य लोगों के मन को मोह लेता है।

31देख, धर्मी को पृथ्वी पर फल मिलेगा,

तो निश्चय है कि दुष्ट और पापी को भी मिलेगा। (1 पत. 4:18)

Artistic illustration — an interpretation, not a historical record.

Did you know?

Integrity, Wealth, and the Community

  • Ancient commerce relied heavily on balance scales with stone weights to measure precious metals and goods. The chapter opens by condemning dishonest scales and praising accurate weights, emphasizing that honesty in everyday marketplace transactions reflects a person's standing before God.Sources: the Bible text itself
  • Proverbs 11 highlights the civic impact of individual behavior, noting that a city's stability and joy depend on the integrity of its upright citizens, wise counselors, and fair leaders rather than the words and actions of the wicked.Sources: the Bible text itself
  • In agricultural societies, withholding grain during shortages to drive up prices caused widespread suffering. The chapter contrasts the hoarder of grain, who earns the community's curse, with the merchant who readily sells food to sustain his neighbors.Sources: the Bible text itself

Notes written with AI assistance from open sources (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, public domain) and reviewed before publishing.

Credits and license for this translation
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019
The Indian Revised Version Holy Bible in the Hindi language of India
copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions
Language: मानक हिन्दी‎ (Hindi)
Translation by: Bridge Connectivity Solutions
Contributor: Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd.
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2023-04-11

Source: http://ebible.org/hin2017/ · eBible.org

Talk to us

Tell us where you read from, how the Bible has helped you, or what we could improve. We read every message.