Salmos 88
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Toque num versículo para ver as referências cruzadas.
एक गीत. कोराह के पुत्रों की स्तोत्र रचना. संगीत निर्देशक के लिये. माहलाथ लान्नोथ धुन पर आधारित. एज़्रावंश हेमान का मसकील
1हे याहवेह, मेरे उद्धारकर्ता परमेश्वर;
मैं दिन-रात आपको पुकारता रहता हूं.
2मेरी प्रार्थना आप तक पहुंच सके;
और आप मेरी पुकार सुनें.
3मेरा प्राण क्लेश में डूब चुका है
तथा मेरा जीवन अधोलोक के निकट आ पहुंचा है.
4मेरी गणना उनमें होने लगी है, जो कब्र में पड़े हैं;
मैं दुःखी पुरुष के समान हो गया हूं.
5मैं मृतकों के मध्य छोड़ दिया गया हूं,
उन वध किए गए पुरुषों के समान,
जो कब्र में पड़े हैं, जिन्हें अब आप स्मरण नहीं करते,
जो आपकी हितचिंता के योग्य नहीं रह गए.
6आपने मुझे अधोलोक में डाल दिया है ऐसी गहराई में,
जहां अंधकार ही अंधकार है.
7आपका कोप मुझ पर अत्यंत भारी पड़ा है;
मानो मैं लहरों में दबा दिया गया हूं.
8मेरे निकटतम मित्रों को आपने मुझसे दूर कर दिया है,
आपने मुझे उनकी घृणा का पात्र बना दिया है.
मैं ऐसा बंध गया हूं कि मुक्त ही नहीं हो पा रहा;
9वेदना से मेरी आंखें धुंधली हो गई हैं.
याहवेह, मैं प्रतिदिन आपको पुकारता हूं;
मैं आपके सामने हाथ फैलाए रहता हूं.
10क्या आप अपने अद्भुत कार्य मृतकों के सामने प्रदर्शित करेंगे?
क्या वे, जो मृत हैं, जीवित होकर आपकी महिमा करेंगे?
11क्या आपके करुणा-प्रेम की घोषणा कब्र में की जाती है?
क्या विनाश में आपकी सच्चाई प्रदर्शित होगी?
12क्या अंधकारमय स्थान में आपके आश्चर्य कार्य पहचाने जा सकेंगे,
अथवा क्या विश्वासघात के स्थान में आपकी धार्मिकता प्रदर्शित की जा सकेगी?
13किंतु, हे याहवेह, सहायता के लिए मैं आपको ही पुकारता हूं;
प्रातःकाल ही मैं अपनी मांग आपके सामने प्रस्तुत कर देता हूं.
14हे याहवेह, आप क्यों मुझे अस्वीकार करते रहते हैं,
क्यों मुझसे अपना मुख छिपाते रहते हैं?
15मैं युवावस्था से आक्रांत और मृत्यु के निकट रहा हूं;
मैं आपके आतंक से ताड़ना भोग रहा हूं तथा मैं अब दुःखी रह गया हूं.
16आपके कोप ने मुझे भयभीत कर लिया है;
आपके आतंक ने मुझे नष्ट कर दिया है.
17सारे दिन ये मुझे बाढ़ के समान भयभीत किए रहते हैं;
इन्होंने पूरी रीति से मुझे अपने में समाहित कर रखा है.
18आपने मुझसे मेरे मित्र तथा मेरे प्रिय पात्र छीन लिए हैं;
अब तो अंधकार ही मेरा घनिष्ठ मित्र हो गया है.

Você sabia?
Um Clamor na Profunda Escuridão
- O cabeçalho designa este cântico como um salmo dos filhos de Corá e um Maskil de Hemã, o ezraíta, dirigido segundo Mahalath Leannoth.Fontes: o próprio texto bíblico
- O orante retrata o reino dos mortos usando vários termos, incluindo Seol, a Cova, Abadom e a terra do esquecimento. O texto apresenta perguntas retóricas sobre se as maravilhas e a fidelidade de Deus podem ser conhecidas ou louvadas em tais lugares.Fontes: o próprio texto bíblico
- Ao contrário de muitos lamentos bíblicos que transitam para expressões de confiança ou louvor, o Salmo 88 mantém um tom contínuo de sofrimento e isolamento, terminando com a escuridão descrita como a companhia mais próxima do salmista.Fontes: o próprio texto bíblico
Notas escritas com auxílio de IA a partir de fontes abertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, domínio público) e revisadas antes de publicar.
Créditos e licença desta tradução
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Language: हिन्दी (Hindi) Contributor: Biblica, Inc. Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा. यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें. This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA. Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.” Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA). If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact* This translation is made available to you under the terms of the Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0. You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that: You include the above copyright and source information. If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes. If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original. Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents. For other uses, please contact the respective copyright owners. Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19. 2025-05-03
Fonte: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org