Salmos 74
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Toque num versículo para ver as referências cruzadas.
आसफ का मसकील.
1परमेश्वर! आपने क्यों हमें सदा के लिए शोकित छोड़ दिया है?
आपकी चराई की भेड़ों के प्रति आपके क्रोध की अग्नि का धुआं क्यों उठ रहा है?
2स्मरण कीजिए उन लोगों को, जिन्हें आपने मोल लिया था,
उस कुल को, आपने अपना भागी बनाने के लिए जिसका उद्धार किया था;
स्मरण कीजिए ज़ियोन पर्वत को, जो आपका आवास है.
3इन चिरस्थाई विध्वंस अवशेषों के मध्य चलते फिरते रहिए,
पवित्र स्थान में शत्रु ने सभी कुछ नष्ट कर दिया है.
4एक समय जहां आप हमसे भेंटकरते थे, वहां शत्रु के जयघोष के नारे गूंज रहे हैं;
उन्होंने वहां प्रमाण स्वरूप अपने ध्वज गाड़ दिए हैं.
5उनका व्यवहार वृक्षों और झाड़ियों पर
कुल्हाड़ी चलाते हुए आगे बढ़ते पुरुषों के समान होता है.
6उन्होंने कुल्हाड़ियों और हथौड़ों से
द्वारों के उकेरे गए नक़्कशीदार कामों को चूर-चूर कर डाला है.
7उन्होंने आपके मंदिर को भस्म कर धूल में मिला दिया है;
उस स्थान को, जहां आपकी महिमा का वास था, उन्होंने भ्रष्ट कर दिया है.
8उन्होंने यह कहते हुए संकल्प किया, “इन्हें हम पूर्णतः कुचल देंगे!”
संपूर्ण देश में ऐसे स्थान, जहां-जहां परमेश्वर की वंदना की जाती थी, भस्म कर दिए गए.
9अब कहीं भी आश्चर्य कार्य नहीं देखे जा रहे;
कहीं भी भविष्यद्वक्ता शेष न रहे,
हममें से कोई भी यह नहीं बता सकता, कि यह सब कब तक होता रहेगा.
10परमेश्वर, शत्रु कब तक आपका उपहास करता रहेगा?
क्या शत्रु आपकी महिमा पर सदैव ही कीचड़ उछालता रहेगा?
11आपने क्यों अपना हाथ रोके रखा है, आपका दायां हाथ?
अपने वस्त्रों में छिपे हाथ को बाहर निकालिए और कर दीजिए अपने शत्रुओं का अंत!
12परमेश्वर, आप युग-युग से मेरे राजा रहे हैं;
पृथ्वी पर उद्धार के काम करनेवाले आप ही हैं.
13आप ही ने अपनी सामर्थ्य से समुद्र को दो भागों में विभक्त किया था;
आप ही ने विकराल जल जंतु के सिर कुचल डाले.
14लिवयाथान के सिर भी आपने ही कुचले थे,
कि उसका मांस वन के पशुओं को खिला दिया जाए.
15आपने ही झरने और धाराएं प्रवाहित की;
और आपने ही सदा बहने वाली नदियों को सुखा दिया.
16दिन तो आपका है ही, साथ ही रात्रि भी आपकी ही है;
सूर्य, चंद्रमा की स्थापना भी आपके द्वारा की गई है.
17पृथ्वी की समस्त सीमाएं आपके द्वारा निर्धारित की गई हैं;
ग्रीष्मऋतु एवं शरद ऋतु दोनों ही आपकी कृति हैं.
18याहवेह, स्मरण कीजिए शत्रु ने कैसे आपका उपहास किया था,
कैसे मूर्खों ने आपकी निंदा की थी.
19अपने कबूतरी का जीवन हिंसक पशुओं के हाथ में न छोड़िए;
अपनी पीड़ित प्रजा के जीवन को सदा के लिए भूल न जाइए.
20अपनी वाचा की लाज रख लीजिए,
क्योंकि देश के अंधकारमय स्थान हिंसा के अड्डे बन गए हैं.
21दमित प्रजा को लज्जित होकर लौटना न पड़े;
कि दरिद्र और दुःखी आपका गुणगान करें.
22परमेश्वर, उठ जाइए और अपने पक्ष की रक्षा कीजिए;
स्मरण कीजिए कि मूर्ख कैसे निरंतर आपका उपहास करते रहे हैं.
23अपने विरोधियों के आक्रोश की अनदेखी न कीजिए,
आपके शत्रुओं का वह कोलाहल, जो निरंतर बढ़ता जा रहा है.

Você sabia?
Lamento pelo santuário destruído
- Os Salmos 73 a 83 são atribuídos a Asafe, um músico levita e líder do coral de Davi. Visto que o Salmo 74 lamenta o incêndio e a destruição total do santuário, muitos estudiosos o associam aos posteriores "filhos de Asafe", um grupo de poetas e cantores que mantiveram sua tradição.Fontes: Asaph (Levite) · o próprio texto bíblico
- O salmo apela a Deus para que se lembre do monte Sião, uma colina proeminente de Jerusalém onde Davi estabeleceu sua fortaleza e onde o santuário permaneceu como morada do nome de Deus.Fontes: Mount Zion · o próprio texto bíblico
- A destruição do santuário é descrita vividamente com a metáfora de lenhadores cortando árvores, mostrando os invasores despedaçando os entalhes de madeira com machados e picaretas antes de queimar o lugar sagrado até o chão.Fontes: o próprio texto bíblico
Notas escritas com auxílio de IA a partir de fontes abertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, domínio público) e revisadas antes de publicar.
Lugares deste capítulo
- Mount Zion · 31.772, 35.229 · versículo 2
Só aparecem lugares com identificação de alta confiança (90% ou mais segundo as fontes acadêmicas reunidas pelo OpenBible). Mapa da época: DARE (Digital Atlas of the Roman Empire), CC BY 4.0; mapa atual: © colaboradores do OpenStreetMap; lugares: OpenBible.info (CC BY 4.0).
Créditos e licença desta tradução
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Language: हिन्दी (Hindi) Contributor: Biblica, Inc. Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा. यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें. This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA. Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.” Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA). If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact* This translation is made available to you under the terms of the Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0. You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that: You include the above copyright and source information. If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes. If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original. Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents. For other uses, please contact the respective copyright owners. Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19. 2025-05-03
Fonte: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org