Nations Bible

Salmos 55

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Toque num versículo para ver as referências cruzadas.

संगीत निर्देशक के लिये. तार वाद्यों की संगत के साथ. दावीद की मसकील गीत रचना

1परमेश्वर, मेरी प्रार्थना पर ध्यान दीजिए,

मेरी गिड़गिड़ाहट को न ठुकराईए;

2मेरी गिड़गिड़ाहट सुनकर, मुझे उत्तर दीजिए.

मेरे विचारों ने मुझे व्याकुल कर दिया है.

3शत्रुओं की ललकार ने

मुझे निराश कर छोड़ा है;

उन्हीं के द्वारा मुझ पर कष्ट उण्डेले गए हैं

और वे क्रोध में मुझे खरीखोटी सुना रहे हैं.

4भीतर ही भीतर मेरा हृदय वेदना में भर रहा है;

मुझमें मृत्यु का भय समा गया है.

5भय और कंपकंपी ने मुझे भयभीत कर लिया है;

मैं आतंक से घिर चुका हूं.

6तब मैं विचार करने लगा, “कैसा होता यदि कबूतर समान मेरे पंख होते!

और मैं उड़कर दूर शांति में विश्राम कर पाता.

7हां, मैं उड़कर दूर चला जाता,

और निर्जन प्रदेश में निवास बना लेता.

8मैं बवंडर और आंधी से दूर,

अपने आश्रय-स्थल को लौटने की शीघ्रता करता.”

9प्रभु, दुष्टों के मध्य फूट डाल दीजिए, उनकी भाषा में गड़बड़ी कर दीजिए,

यह स्पष्ट ही है कि नगर में हिंसा और कलह फूट पड़े हैं.

10दिन-रात वे शहरपनाह पर छिप-छिप कर घूमते रहते हैं;

नगर में वैमनस्य और अधर्म का साम्राज्य है.

11वहां विनाशकारी शक्तियां प्रबल हो रही हैं;

गलियों में धमकियां और छल समाप्‍त ही नहीं होते.

12यदि शत्रु मेरी निंदा करता तो यह,

मेरे लिए सहनीय है;

यदि मेरा विरोधी मेरे विरुद्ध उठ खड़ा हो तो,

मैं उससे छिप सकता हूं.

13किंतु यहां तो तुम, मेरे साथी, मेरे परम मित्र,

मेरे शत्रु हो गए हैं, जो मेरे साथ साथ रहे हैं,

14तुम्हारे ही साथ मैंने संगति के मेल-मिलाप अवसरों का आनंद लिया था,

अन्य आराधकों के साथ

हम भी साथ साथ

परमेश्वर के भवन को जाते थे.

15अब उत्तम वही होगा कि अचानक ही मेरे शत्रुओं पर मृत्यु आ पड़े;

वे जीवित ही अधोलोक में उतर जाएं,

क्योंकि बुराई उनके घर में आ बसी है, उनकी आत्मा में भी.

16यहां मैं तो परमेश्वर को ही पुकारूंगा,

याहवेह ही मेरा उद्धार करेंगे.

17प्रातः, दोपहर और संध्या

मैं पीड़ा में कराहता रहूंगा,

और वह मेरी पुकार सुनेंगे.

18उन्होंने मुझे उस युद्ध से

बिना किसी हानि के सुरक्षित निकाल लिया,

जो मेरे विरुद्ध किया जा रहा था जबकि मेरे अनेक विरोधी थे.

19सर्वदा के सिंहासन पर विराजमान परमेश्वर,

मेरी विनती सुनकर उन्हें ताड़ना करेंगे.

वे ऐसे हैं, जिनका हृदय परिवर्तित नहीं होता;

उनमें परमेश्वर का कोई भय नहीं.

20मेरा साथी ही अपने मित्रों पर प्रहार कर रहा है;

उसने अपनी वाचा भंग कर दी है.

21मक्खन जैसी चिकनी हैं उसकी बातें,

फिर भी युद्ध उसके दिल में है;

उसके शब्दों में तेल से अधिक कोमलता थी,

फिर भी वे नंगी तलवार थे.

22अपने दायित्वों का बोझ याहवेह को सौंप दो,

तुम्हारे बल का स्रोत वही हैं;

यह हो ही नहीं सकता कि वह किसी धर्मी पुरुष को

पतन के लिए शोकित छोड़ दें.

23किंतु परमेश्वर, आपने दुष्टों के लिए विनाश

के गड्ढे को निर्धारित किया है;

रक्त पिपासु और कपटी मनुष्य अपनी

आधी आयु तक भी पहुंच न पाएंगे.

किंतु मेरा भरोसा आप पर अटल बना रहेगा.

Ilustração artística — interpretação, não registro histórico.

Você sabia?

Traição, Conflito na Cidade e Refúgio em Deus

  • O salmo destaca a dor singular da traição vinda de um companheiro íntimo em vez de um inimigo declarado. O autor descreve o traidor como um amigo achegado com quem compartilhava doce comunhão e caminhava entre a multidão até a casa de Deus.Fontes: o próprio texto bíblico
  • Diante do engano, da opressão e da violência que tomavam conta da cidade, o salmista expressa o desejo de ter asas como uma pomba para fugir para longe e encontrar abrigo no deserto.Fontes: o próprio texto bíblico
  • A passagem reflete um padrão dedicado de oração diária em meio à aflição, com o autor declarando que clama a Deus de manhã, ao meio-dia e à noite.Fontes: o próprio texto bíblico

Notas escritas com auxílio de IA a partir de fontes abertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, domínio público) e revisadas antes de publicar.

Créditos e licença desta tradução
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Language: हिन्दी (Hindi)
Contributor: Biblica, Inc.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा.
यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें.
This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4‪.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4‪.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA.
Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.”
‪
Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows:
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA).
‪If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact*
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2025-05-03

Fonte: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org

Fale com a gente

Conte de onde você lê, como a Bíblia tem te ajudado ou o que podemos melhorar. Lemos todas as mensagens.