Salmos 44
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Toque num versículo para ver as referências cruzadas.
संगीत निर्देशक के लिये. कोराह के पुत्रों की रचना. एक मसकील.
1हे परमेश्वर, हमने अपने कानों से सुना है,
पूर्वजों ने उसका उल्लेख किया है,
कि प्राचीन काल में,
हमारे पूर्वजों के समय में
आपने जो कुछ किया है:
2अपने भुजबल से आपने जनताओं को निकाल दिया
और उनके स्थान पर हमारे पूर्वजों को बसा दिया;
आपने उन लोगों को कुचल दिया
और हमारे पूर्वजों को समृद्ध बना दिया.
3यह अधिकार उन्होंने अपनी तलवार के बल पर नहीं किया,
और न ही यह उनके भुजबल का परिणाम था;
यह परिणाम था आपके दायें हाथ,
उसकी सामर्थ्य तथा
आपके मुख के प्रकाश का, क्योंकि वे आपकी प्रीति के पात्र थे.
4मेरे परमेश्वर, आप मेरे राजा हैं,
याकोब की विजय का आदेश दीजिए.
5आपके द्वारा ही हम अपने शत्रुओं पर प्रबल हो सकेंगे;
आप ही के महिमामय नाम से हम अपने शत्रुओं को कुचल डालेंगे.
6मुझे अपने धनुष पर भरोसा नहीं है,
मेरी तलवार भी मेरी विजय का साधन नहीं है;
7हमें अपने शत्रुओं पर विजय आपने ही प्रदान की है,
आपने ही हमारे शत्रुओं को लज्जित किया है.
8हम निरंतर परमेश्वर में गर्व करते रहे,
हम सदा-सर्वदा आपकी महिमा का धन्यवाद करते रहेंगे.
9किंतु अब आपने हमें लज्जित होने के लिए शोकित छोड़ दिया है;
आप हमारी सेना के साथ भी नहीं चल रहे.
10आपके दूर होने के कारण, हमें शत्रुओं को पीठ दिखानी पड़ी.
यहां तक कि हमारे विरोधी हमें लूटकर चले गए.
11आपने हमें वध के लिए निर्धारित भेड़ों समान छोड़ दिया है.
आपने हमें अनेक राष्ट्रों में बिखेर दिया है.
12आपने अपनी प्रजा को मिट्टी के मोल बेच दिया,
और ऊपर से आपने इसमें लाभ मिलने की भी बात नहीं की.
13अपने पड़ोसियों के लिए अब हम निंदनीय हो गए हैं,
सबके सामने घृणित एवं उपहास पात्र.
14राष्ट्रों में हम उपमा होकर रह गए हैं;
हमारे नाम पर वे सिर हिलाने लगते हैं.
15सारे दिन मेरा अपमान मेरे सामने झूलता रहता है,
तथा मेरी लज्जा ने मुझे भयभीत कर रखा है.
16उस शत्रु की वाणी, जो मेरी निंदा एवं मुझे कलंकित करता है,
उसकी उपस्थिति के कारण जो शत्रु तथा बदला लेनेवाले है.
17हमने न तो आपको भुला दिया था,
और न हमने आपकी वाचा ही भंग की;
फिर भी हमें यह सब सहना पड़ा.
18हमारे हृदय आपसे बहके नहीं;
हमारे कदम आपके मार्ग से भटके नहीं.
19फिर भी आपने हमें उजाड़ कर गीदड़ों का बसेरा बना दिया;
और हमें गहन अंधकार में छिपा दिया.
20यदि हम अपने परमेश्वर को भूल ही जाते
अथवा हमने अन्य देवताओं की ओर हाथ बढ़ाया होता,
21क्या परमेश्वर को इसका पता न चल गया होता,
उन्हें तो हृदय के सभी रहस्यों का ज्ञान होता है?
22फिर भी आपके निमित्त हम दिन भर मृत्यु का सामना करते रहते हैं;
हमारी स्थिति वध के लिए निर्धारित भेड़ों के समान है.
23जागिए, प्रभु! सो क्यों रहे हैं?
उठ जाइए! हमें सदा के लिए शोकित न छोड़िए.
24आपने हमसे अपना मुख क्यों छिपा लिया है
हमारी दुर्दशा और उत्पीड़न को अनदेखा न कीजिए?
25हमारे प्राण धूल में मिल ही चुके हैं;
हमारा पेट भूमि से जा लगा है.
26उठकर हमारी सहायता कीजिए;
अपने करुणा-प्रेम के निमित्त हमें मुक्त कीजिए.

Você sabia?
Um Lamento Comunitário em Tempos de Derrota
- O Salmo 44 é apresentado como um Maskil dos filhos de Corá, uma linhagem levítica ligada à música e liturgia do templo, descendente do levita Corá mencionado em Êxodo e Números.Fontes: o próprio texto bíblico · Korah (Levite)
- Diferente de muitos lamentos bíblicos que associam calamidades nacionais à idolatria, a comunidade no Salmo 44 declara sua lealdade, afirmando que não se esqueceu de Deus nem quebrou a Sua aliança.Fontes: o próprio texto bíblico
- O salmo contrasta a memória das vitórias concedidas aos antepassados na conquista da terra com a dolorosa realidade de derrota militar, dispersão entre as nações e humilhação, como ovelhas para o matadouro.Fontes: o próprio texto bíblico
Notas escritas com auxílio de IA a partir de fontes abertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, domínio público) e revisadas antes de publicar.
Créditos e licença desta tradução
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Language: हिन्दी (Hindi) Contributor: Biblica, Inc. Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा. यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें. This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA. Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.” Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA). If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact* This translation is made available to you under the terms of the Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0. You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that: You include the above copyright and source information. If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes. If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original. Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents. For other uses, please contact the respective copyright owners. Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19. 2025-05-03
Fonte: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org