Nations Bible

Provérbios 28

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Toque num versículo para ver as referências cruzadas.

1जब कोई पीछा नहीं भी कर रहा होता, तब भी दुर्जन व्यक्ति भागता रहता है,

किंतु धर्मी वैसे ही निडर होते हैं, जैसे सिंह.

2राष्ट्र में अराजकता फैलने पर अनेक शासक उठ खड़े होते हैं,

किंतु बुद्धिमान शासक के शासन में स्थायी सुव्यवस्था बनी रहती है.

3वह शासक, जो निर्धनों को उत्पीड़ित करता है,

ऐसी घनघोर वृष्टि-समान है, जो समस्त उपज को नष्ट कर जाती है.

4कानून को नहीं मानने वाला व्यक्ति दुर्जनों की प्रशंसा करते नहीं थकते,

किंतु वे, जो सामाजिक सुव्यवस्था का निर्वाह करते हैं, ऐसों का प्रतिरोध करते हैं.

5दुष्ट लोग न्याय का मूल्य नहीं समझ सकते,

किंतु याहवेह के अभिलाषी इसे उत्तम रीति से पहचानते हैं.

6खराई का चलनेवाला निर्धन उस धनी से कहीं उत्तम है

जिसकी जीवनशैली कुटिल है.

7नियमों का पालन करता है बुद्धिमान संतान,

किंतु पेटू का साथी अपने पिता को लज्जा लाता है.

8जो कोई अपनी संपत्ति की वृद्धि अतिशय ब्याज लेकर करता है,

वह इसे उस व्यक्ति के लिए संचित कर रहा होता है, जो निर्धनों को उदारतापूर्वक देता रहता है.

9जो व्यक्ति नियम-व्यवस्था का परित्याग करता है,

उसकी प्रार्थना भी परमेश्वर के लिए घृणित हो जाती है.

10जो कोई किसी धर्मी को भटका कर विसंगत चालचलन के लिए उकसाता है

वह अपने ही जाल में फंस जाएगा,

किंतु खरे व्यक्ति का प्रतिफल सुखद होता है.

11अपने ही विचार में धनाढ्य स्वयं को बुद्धिमान मानता है;

जो गरीब और समझदार है, वह देखता है कि धनवान कितना भ्रमित है.

12धर्मी व्यक्ति की विजय पर अतिशय आनंद मनाया जाता है;

किंतु जब दुष्ट उन्‍नत होने लगते हैं, प्रजा छिप जाती है.

13जो अपने अपराध को छिपाए रखता है, वह समृद्ध नहीं हो पाता,

किंतु वह, जो अपराध स्वीकार कर उनका परित्याग कर देता है, उस पर कृपा की जाएगी.

14धन्य होता है वह व्यक्ति जिसके हृदय में याहवेह के प्रति श्रद्धा सर्वदा रहती है,

किंतु जो अपने हृदय को कठोर बनाए रखता है, विपदा में जा पड़ता है.

15निर्धनों के प्रति दुष्ट शासक का व्यवहार वैसा ही होता है

जैसा दहाड़ते हुए सिंह अथवा आक्रामक रीछ का.

16एक शासक जो समझदार नहीं, अपनी प्रजा को उत्पीड़ित करता है,

किंतु वह, जिसे अनुचित अप्रिय है, आयुष्मान होता है.

17यदि किसी की अंतरात्मा पर मनुष्य हत्या का बोझ है

वह मृत्युपर्यंत छिपता और भागता रहेगा;

यह उपयुक्त नहीं कि कोई उसकी सहायता करे.

18जिसका चालचलन खराईपूर्ण है, वह विपत्तियों से बचा रहेगा,

किंतु जिसके चालचलन में कुटिलता है, शीघ्र ही पतन के गर्त में जा गिरेगा.

19जो किसान अपनी भूमि की जुताई-गुड़ाई करता रहता है, उसे भोजन का अभाव नहीं होता,

किंतु जो व्यर्थ कार्यों में समय नष्ट करता है, निर्बुद्धि प्रमाणित होता है.

20खरे व्यक्ति को प्रचुरता में आशीषें प्राप्‍त होती रहती है,

किंतु जो शीघ्र ही धनाढ्य होने की धुन में रहता है, वह दंड से बच न सकेगा.

21पक्षपात भयावह होता है.

फिर भी यह संभव है कि मनुष्य मात्र रोटी के एक टुकड़े को प्राप्‍त करने के लिए अपराध कर बैठे.

22कंजूस व्यक्ति को धनाढ्य हो जाने की उतावली होती है,

जबकि उन्हें यह अन्देशा ही नहीं होता, कि उसका निर्धन होना निर्धारित है.

23अंततः कृपापात्र वही बन जाएगा, जो किसी को किसी भूल के लिए डांटता है,

वह नहीं, जो चापलूसी करता रहता है.

24जो अपने माता-पिता से संपत्ति छीनकर

यह कहता है, “इसमें मैंने कुछ भी अनुचित नहीं किया है,”

लुटेरों का सहयोगी होता है.

25लोभी व्यक्ति कलह उत्पन्‍न करा देता है,

किंतु समृद्ध वह हो जाता है, जिसने याहवेह पर भरोसा रखा है.

26मूर्ख होता है वह, जो मात्र अपनी ही बुद्धि पर भरोसा रखता है,

किंतु सुरक्षित वह बना रहता है, जो अपने निर्णय विद्वत्ता में लेता है.

27जो निर्धनों को उदारतापूर्वक दान देता है, उसे अभाव कभी नहीं होता,

किंतु वह, जो दान करने से कतराता है अनेक ओर से शापित हो जाता है.

28दुष्टों का उत्थान लोगों को छिपने के लिए विवश कर देता है;

किंतु दुष्ट नष्ट हो जाते हैं, खरे की वृद्धि होने लगती है.

Ilustração artística — interpretação, não registro histórico.

Você sabia?

Justiça, Liderança e Integridade

  • Provérbios 28 associa o bom governo à estabilidade social, observando que a rebelião política multiplica governantes, enquanto uma pessoa de discernimento mantém a ordem. O texto compara um governante ímpio e opressor sobre um povo indefeso a animais predadores, como um leão que ruge ou um urso que ataca.Fontes: o próprio texto bíblico
  • O capítulo destaca o vínculo vital entre a obediência à lei e a vida espiritual, alertando que fechar os ouvidos à lei torna até mesmo as orações detestáveis. Em contrapartida, aqueles que guardam a lei resistem ativamente à maldade e preservam o discernimento moral.Fontes: o próprio texto bíblico
  • Diversos provérbios tratam da justiça econômica, afirmando que a riqueza acumulada por meio de juros extorsivos e usura acabará nas mãos de quem é generoso com os pobres. O trabalho diligente na terra é valorizado em oposição à busca de ilusões de enriquecimento rápido.Fontes: o próprio texto bíblico

Notas escritas com auxílio de IA a partir de fontes abertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, domínio público) e revisadas antes de publicar.

Créditos e licença desta tradução
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Language: हिन्दी (Hindi)
Contributor: Biblica, Inc.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा.
यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें.
This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4‪.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4‪.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA.
Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.”
‪
Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows:
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA).
‪If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact*
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2025-05-03

Fonte: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org

Fale com a gente

Conte de onde você lê, como a Bíblia tem te ajudado ou o que podemos melhorar. Lemos todas as mensagens.