Nations Bible

Provérbios 26

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Toque num versículo para ver as referências cruzadas.

1मूर्ख को सम्मानित करना वैसा ही असंगत है,

जैसा ग्रीष्मऋतु में हिमपात तथा कटनी के समय वृष्टि.

2निर्दोष को दिया गया शाप वैसे ही प्रभावी नहीं हो पाता,

जैसे गौरेया का फुदकना और अबाबील की उड़ान.

3जैसे घोड़े के लिए चाबुक और गधे के लिए लगाम,

वैसे ही मूर्ख की पीठ के लिए छड़ी निर्धारित है.

4मूर्ख को उसकी मूर्खता के अनुरूप उत्तर न दो,

कहीं तुम स्वयं मूर्ख सिद्ध न हो जाओ.

5मूर्खों को उनकी मूर्खता के उपयुक्त उत्तर दो,

अन्यथा वे अपनी दृष्टि में विद्वान हो जाएंगे.

6किसी मूर्ख के द्वारा संदेश भेजना वैसा ही होता है,

जैसा अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार लेना अथवा विषपान कर लेना.

7मूर्ख के मुख द्वारा निकला नीति सूत्र वैसा ही होता है,

जैसा अपंग के लटकते निर्जीव पैर.

8किसी मूर्ख को सम्मानित करना वैसा ही होगा,

जैसे पत्थर को गोफन में बांध देना.

9मूर्ख व्यक्ति द्वारा कहा गया नीतिवचन वैसा ही लगता है,

जैसे मद्यपि के हाथों में चुभा हुआ कांटा.

10जो अनजान मूर्ख यात्री अथवा मदोन्मत्त व्यक्ति को काम पर लगाता है,

वह उस धनुर्धारी के समान है, जो बिना किसी लक्ष्य के, लोगों को घायल करता है.

11अपनी मूर्खता को दोहराता हुआ व्यक्ति उस कुत्ते के समान है,

जो बार-बार अपने उल्टी की ओर लौटता है.

12क्या तुमने किसी ऐसे व्यक्ति को देखा है, जो स्वयं को बुद्धिमान समझता है?

उसकी अपेक्षा एक मूर्ख से कहीं अधिक अपेक्षा संभव है.

13आलसी कहता है, “मार्ग में सिंह है,

सिंह गलियों में छुपा हुआ है!”

14आलसी अपने बिछौने पर वैसे ही करवटें बदलते रहता है,

जैसे चूल पर द्वार.

15आलसी अपना हाथ भोजन की थाली में डाल तो देता है;

किंतु आलस्यवश वह अपना हाथ मुख तक नहीं ले जाता.

16अपने विचार में आलसी उन सात व्यक्तियों से अधिक बुद्धिमान होता है,

जिनमें सुसंगत उत्तर देने की क्षमता होती है.

17मार्ग में चलते हुए अपरिचितों के मध्य चल रहे विवाद में हस्तक्षेप करते हुए व्यक्ति की स्थिति वैसी ही होती है,

मानो उसने वन्य कुत्ते को उसके कानों से पकड़ लिया हो.

18उस उन्मादी सा जो मशाल उछालता है या मनुष्य जो घातक तीर फेंकता है

19वैसे ही वह भी होता है जो अपने पड़ोसी की छलता है

और कहता है, “मैं तो बस ऐसे ही मजाक कर रहा था!”

20लकड़ी समाप्‍त होते ही आग बुझ जाती है;

वैसे ही जहां कानाफूसी नहीं की जाती, वहां कलह भी नहीं होता.

21जैसे प्रज्वलित अंगारों के लिए कोयला और अग्नि के लिए लकड़ी,

वैसे ही कलह उत्पन्‍न करने के लिए होता है विवादी प्रवृत्ति का व्यक्ति.

22फुसफुसाहट में उच्चारे गए शब्द स्वादिष्ट भोजन-समान होते हैं;

ये शब्द मनुष्य के पेट में समा जाते हैं.

23कुटिल हृदय के व्यक्ति के चिकने-चुपड़े शब्द वैसे ही होते हैं,

जैसे मिट्टी के पात्र पर चढ़ाई गई चांदी का कीट.

24घृणापूर्ण हृदय के व्यक्ति के मुख से मधुर वाक्य टपकते रहते हैं,

जबकि उसके हृदय में छिपा रहता है छल और कपट.

25जब वह मनभावन विचार व्यक्त करने लगे, तो उसका विश्वास न करना,

क्योंकि उसके हृदय में सात घिनौनी बातें छिपी हुई हैं.

26यद्यपि इस समय उसने अपने छल को छुपा रखा है,

उसकी कुटिलता का प्रकाशन भरी सभा में कर दिया जाएगा.

27जो कोई गड्ढा खोदता है, उसी में जा गिरता है;

जो कोई पत्थर को लुढ़का देता है, उसी के नीचे आ जाता है.

28झूठ बोलने वाली जीभ जिससे बातें करती है, वह उसके घृणा का पात्र होता है,

तथा विनाश का कारण होते हैं चापलूस के शब्द.

Ilustração artística — interpretação, não registro histórico.

Você sabia?

Tolos, Preguiçosos e Contendas

  • Os versículos 4 e 5 apresentam instruções aparentemente contraditórias sobre responder ou não a um tolo. Juntos, esses provérbios mostram que a sabedoria prática exige discernir o momento: responder à insensatez pode rebaixar alguém ao nível do tolo, enquanto confrontá-la pode impedir que o tolo se considere sábio.Fontes: o próprio texto bíblico
  • O capítulo utiliza imagens vívidas e bem-humoradas para retratar o preguiçoso. Ele inventa desculpas exageradas, como um leão à solta na praça, gira na cama como uma porta sobre as dobradiças e acha exaustivo até mesmo levar a mão do prato à boca.Fontes: o próprio texto bíblico
  • Provérbios 26 compara os conflitos humanos a uma fogueira que necessita de combustível constante. Sem boatos ou intrigas, a discórdia se apaga naturalmente, da mesma forma que o fogo se extingue quando não há lenha ou carvão.Fontes: o próprio texto bíblico

Notas escritas com auxílio de IA a partir de fontes abertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, domínio público) e revisadas antes de publicar.

Créditos e licença desta tradução
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Language: हिन्दी (Hindi)
Contributor: Biblica, Inc.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा.
यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें.
This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4‪.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4‪.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA.
Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.”
‪
Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows:
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA).
‪If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact*
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2025-05-03

Fonte: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org

Fale com a gente

Conte de onde você lê, como a Bíblia tem te ajudado ou o que podemos melhorar. Lemos todas as mensagens.