Naum 3
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Toque num versículo para ver as referências cruzadas.
नीनवेह के ऊपर दुख
1धिक्कार है उस खून के नगर पर,
जो झूठ से भरा हुआ है,
जो लूटपाट से भरा हुआ है,
और जो पीड़ितों से कभी मुक्त नहीं होता!
2चाबुक के चटकने की आवाज,
पहियों का खड़खड़ाना,
घोड़ों का सरपट भागना
और रथों का झटके से हिलना-डुलना!
3घुड़सवार सेना का आक्रमण करना,
तलवारों का चमकना
बर्छियों की चमक!
मारे गये बहुत सारे लोग,
लाशों का ढेर,
असंख्य मृत शरीर,
लाशों के ऊपर लड़खड़ाते लोग,
4ये सब उस एक वेश्या के लम्पट वासना के कारण से है,
जो लुभानेवाली और जादू-टोने की स्वामिनी है,
जो जाति-जाति के लोगों को अपने वेश्यावृत्ति से
और अपने जादू-टोने से लोगों को गुलाम बना लेती है.
5यह सर्वशक्तिमान याहवेह की घोषणा है, “मैं तुम्हारे विरुद्ध हूं.
मैं तुम्हारे कपड़े को तुम्हारे चेहरे तक उठा दूंगा.
मैं जाति-जाति के लोगों को तुम्हारा नंगापन दिखाऊंगा
और राज्य-राज्य के लोगों के सामने तुम्हें लज्जित करूंगा.
6मैं तुम्हारे ऊपर गंदगी फेंकूंगा,
मैं तुम्हें अपमानित करूंगा
और तुम्हारा तमाशा बनाऊंगा.
7वे सब जो तुम्हें देखेंगे, वे तुमसे दूर भागेंगे और कहेंगे,
‘नीनवेह नाश हो गई है—कौन उसके लिये विलाप करेगा?’
तुम्हें सांत्वना देनेवाले मुझे कहां मिल सकते हैं?”
8क्या तुम उस थेबेस नगर से बेहतर हो,
जो नील नदी के तट पर बसा है,
और जो चारों ओर से पानी से घिरा हुआ है?
नदी उसकी सुरक्षा थी,
और पानी उसके लिए दीवार के समान था.
9कूश तथा मिस्र देश उसे असीमित शक्ति देते थे;
उसके मित्र राष्ट्रों में पूट और लिबिया थे.
10फिर भी उसे बंधक बनाकर
बंधुआई में ले जाया गया.
हर एक गली के मोड़ पर उसके नन्हे बच्चों को
पटक कर मार डाला गया.
उसके प्रतिष्ठित व्यक्तियों के लिए पासा फेंका गया,
और उसके सब बड़े लोगों को बेड़ियों में जकड़ दिया गया.
11हे नीनवेह नगरी, तुम भी नशे में मतवाली हो जाओगी;
तुम छिपने चली जाओगी
और शत्रु से सुरक्षा के लिए आश्रय खोजोगी.
12तुम्हारे सब गढ़ उन अंजीर वृक्षों के समान हैं,
जिनमें पहिली उपज के पके फल लगे हों;
जब उनको हिलाया जाता है,
तो अंजीर खानेवाले के मुंह में गिरते हैं.
13अपने सैन्य-दलों को देख,
वे सब दुर्बल प्राणी हो गये हैं.
तुम्हारे देश के द्वार
तुम्हारे शत्रुओं के लिये खुले हुए हैं;
आग ने तुम्हारे द्वार छड़ों को जलाकर नष्ट कर दिया है.
14अपने सैनिकों के लिए पानी भर लो,
अपनी सुरक्षा को मजबूत करो!
मिट्टी को इकट्ठा करो,
पैरों से कुचलकर उसका गारा बना डालो,
ईंट बनाने के काम को सुधारो!
15वहां आग तुम्हें जलाकर नष्ट कर देगी;
तलवार तुम्हें घात कर देगी.
वे तुम्हें टिड्डियों के झुंड की तरह खा जाएंगी.
पतंगों के समान अपनी संख्या को बढ़ाओ,
टिड्डियों की तरह अपनी संख्या को बढ़ाओ!
16तुमने अपने व्यापारियों की संख्या
आकाश के तारों की संख्या से भी अधिक बढ़ा ली है,
पर वे टिड्डियों की तरह
देश को नष्ट करके भाग जाते हैं.
17तुम्हारे पहरेदार टिड्डियों के समान हैं,
तुम्हारे अधिकारी टिड्डियों के झुंड के समान हैं
जो ठंडे दिन में दीवारों पर अपना बसेरा बनाते हैं,
पर जब सूर्योदय होता है तो वे उड़ जाते हैं,
और कोई नहीं जानता कि वे कहां जाते हैं.
18हे अश्शूर के राजा, तुम्हारे चरवाहे झपकी ले रहे हैं;
तुम्हारे प्रतिष्ठित लोग आराम करने के लिए लेटे हुए हैं.
तुम्हारे लोग पहाड़ों पर तितर-बितर हो गये हैं
और उन्हें इकट्ठा करनेवाला कोई नहीं है.
19तुम्हारी चंगाई नहीं हो सकती;
तुम्हारा घाव घातक है.
वे सब, जो तुम्हारे बारे में सुनते हैं
वे तुम्हारे पतन पर ताली बजाते हैं,
क्योंकि ऐसा कौन है
जो तुम्हारी खत्म न होनेवाली क्रूरता से बच सका है?

Você sabia?
A inevitável queda de Nínive
- Naum adverte Nínive lembrando a queda de Tebas, uma grande cidade protegida pelas águas do Nilo e aliada a Cuxe, ao Egito e a Pute. Apesar de suas formidáveis defesas naturais e alianças regionais, Tebas foi conquistada e seus nobres foram levados cativos.Fontes: o próprio texto bíblico · Thebes · Cush · Put
- O profeta ordena ironicamente que Nínive se prepare para o cerco tirando água, amassando o barro e pisando a argamassa para reforçar suas muralhas de tijolos. Mesmo com essas medidas defensivas, o texto declara que o fogo e a espada consumiriam a cidade.Fontes: o próprio texto bíblico
- Naum compara os guardas e oficiais de Nínive a gafanhotos que se amontoam sobre os muros em dias frios. Assim que o sol nasce, eles levantam voo e desaparecem, ilustrando a rapidez com que a liderança e os defensores da Assíria se dispersariam.Fontes: o próprio texto bíblico
Notas escritas com auxílio de IA a partir de fontes abertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, domínio público) e revisadas antes de publicar.
Lugares deste capítulo
- Nineveh · 36.359, 43.153 · versículos 1, 4, 7, 11
- Nile · Hoje: Nile River · 31.465, 30.367 · versículo 8
- Thebes · 25.721, 32.610 · versículos 8, 10
- Cush · Hoje: Cush 1 · 16.935, 33.751 · versículo 9
- Egypt · 30.129, 31.308 · versículo 9
- Libya · 32.821, 21.851 · versículo 9
- Assyria · 36.359, 43.153 · versículo 18
Só aparecem lugares com identificação de alta confiança (90% ou mais segundo as fontes acadêmicas reunidas pelo OpenBible). Mapa da época: DARE (Digital Atlas of the Roman Empire), CC BY 4.0; mapa atual: © colaboradores do OpenStreetMap; lugares: OpenBible.info (CC BY 4.0).
Créditos e licença desta tradução
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Language: हिन्दी (Hindi) Contributor: Biblica, Inc. Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा. यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें. This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA. Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.” Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA). If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact* This translation is made available to you under the terms of the Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0. You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that: You include the above copyright and source information. If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes. If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original. Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents. For other uses, please contact the respective copyright owners. Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19. 2025-05-03
Fonte: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org