Nations Bible

Lamentações 4

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Toque num versículo para ver as referências cruzadas.

1सोना खोटा कैसे हो गया,

सोने में खोट कैसे!

हर एक गली के मोड़ पर

पवित्र पत्थर बिखरे पड़े हैं.

2ज़ियोन के वे उत्कृष्ट पुत्र,

जिनका मूल्य उत्कृष्ट स्वर्ण के तुल्य है,

अब मिट्टी के पात्रों-सदृश कुम्हार की

हस्तकृति माने जा रहे हैं!

3सियार अपने बच्चों को

स्तनपान कराती है,

किंतु मेरी प्रजा की पुत्री क्रूर हो चुकी है,

मरुभूमि के शुतुरमुर्गों के सदृश.

4अतिशय तृष्णा के कारण दूधमुंहे शिशु की जीभ

उसके तालू से चिपक गई है;

बालक भोजन की याचना करते हैं,

किंतु कोई भी भोजन नहीं दे रहा.

5जिनका आहार उत्कृष्ट भोजन हुआ करता था,

आज गलियों में नष्ट हुए जा रहे हैं.

जिनके परिधान बैंगनी वस्त्र हुआ करते थे,

आज भस्म में बैठे हुए हैं.

6मेरी प्रजा की पुत्री पर पड़ा अधर्म

सोदोम के दंड से कहीं अधिक प्रचंड है,

किसी ने हाथ तक नहीं लगाया

और देखते ही देखते उसका सर्वनाश हो गया.

7उस नगरी के शासक तो हिम से अधिक विशुद्ध,

दुग्ध से अधिक श्वेत थे,

उनकी देह मूंगे से अधिक गुलाबी,

उनकी देह रचना नीलम के सौंदर्य से भी अधिक उत्कृष्ट थी.

8अब उन्हीं के मुखमंडल श्यामवर्ण रह गए हैं;

मार्ग चलते हुए उन्हें पहचानना संभव नहीं रहा.

उनकी त्वचा सिकुड़ कर अस्थियों से चिपक गई है;

वह काठ-सदृश शुष्क हो चुकी है.

9वे ही श्रेष्ठतर कहे जाएंगे, जिनकी मृत्यु तलवार प्रहार से हुई थी,

उनकी अपेक्षा, जिनकी मृत्यु भूख से हुई;

जो घुल-घुल कर कूच कर गए

क्योंकि खेत में उपज न हो सकी थी.

10ये उन करुणामयी माताओं के ही हाथ थे,

जिन्होंने अपनी ही संतान को अपना आहार बना लिया,

जब मेरी प्रजा की पुत्री विनाश के काल में थी

ये बालक उनका आहार बनाए गए थे.

11याहवेह ने अपने कोप का प्रवाह पूर्णतः

निर्बाध छोड़ दिया.

उन्होंने अपना भड़का कोप उंडेल दिया और फिर उन्होंने ज़ियोन में ऐसी अग्नि प्रज्वलित कर दी,

जिसने इसकी नीवों को ही भस्म कर दिया.

12न तो संसार के राजाओं को,

और न ही पृथ्वी के निवासियों को इसका विश्वास हुआ,

कि विरोधी एवं शत्रु येरूशलेम के

प्रवेश द्वारों से प्रवेश पा सकेगा.

13इसका कारण था उसके भविष्यवक्ताओं के पाप

तथा उसके पुरोहितों की पापिष्ठता,

जिन्होंने नगर के मध्य ही

धर्मियों का रक्तपात किया था.

14अब वे नगर की गलियों में दृष्टिहीनों-सदृश भटक रहे हैं;

वे रक्त से ऐसे दूषित हो चुके हैं

कि कोई भी उनके वस्त्रों को

स्पर्श करने का साहस नहीं कर पा रहा.

15उन्हें देख लोग चिल्ला उठते है, “दूर, दूर अशुद्ध!

दूर, दूर! मत छूना उसे!”

अब वे छिपते, भागते भटक रहे हैं,

राष्ट्रों में सभी यही कहते फिरते हैं,

“अब वे हमारे मध्य में निवास नहीं कर सकते.”

16उन्हें तो याहवेह ने ही इस तरह बिखरा दिया है;

अब वे याहवेह के कृपापात्र नहीं रह गए.

न तो पुरोहित ही सम्मान्य रह गए हैं,

और न ही पूर्वज किसी कृपा के योग्य.

17हमारे नेत्र दृष्टिहीन हो गए,

सहायता की आशा व्यर्थ सिद्ध हुई;

हमने उस राष्ट्र से सहायता की आशा की थी,

जिसमें हमारी सहायता की क्षमता ही न थी.

18उन्होंने इस रीति से हमारा पीछा करना प्रारंभ कर दिया,

कि मार्ग पर हमारा आना-जाना दूभर हो गया;

हमारी मृत्यु निकट आती गई, हमारा जीवनकाल सिमटता चला गया,

वस्तुतः हमारा जीवन समाप्‍त ही हो गया था.

19वे, जो हमारा पीछा कर रहे थे,

उनकी गति आकाशगामी गरुड़ों से भी द्रुत थी;

उन्होंने पर्वतों तक हमारा पीछा किया

और निर्जन प्रदेश में वे हमारी घात में रहे.

20याहवेह द्वारा अभिषिक्त, हमारे जीवन की सांस

उनके फन्दों में जा फंसे.

हमारा विचार तो यह रहा था,

कि उनकी छत्रछाया में हम राष्ट्रों के मध्य निवास करते रहेंगे.

21एदोम की पुत्री, तुम, जो उज़ देश में निवास करती हो,

हर्षोल्लास में मगन हो जाओ.

प्याला तुम तक भी पहुंचेगा;

तुम मदोन्मत्त होकर पूर्णतः निर्वस्त्र हो जाओगी.

22ज़ियोन की पुत्री, निष्पन्‍न हो गया तुम्हारी पापिष्ठता का दंड;

अब वह तुम्हें निर्वासन में रहने न देंगे.

किंतु एदोम की पुत्री, वह तुम्हारी पापिष्ठता को दंडित करेंगे,

वह तुम्हारे पाप प्रकट कर सार्वजनिक कर देंगे.

Ilustração artística — interpretação, não registro histórico.

Você sabia?

A Agonia da Cidade Caída

  • O poeta considera o sofrimento prolongado de Jerusalém pior do que o destino de Sodoma. Enquanto Sodoma foi destruída em um instante por fogo divino, os habitantes de Jerusalém suportaram o tormento lento e doloroso do cerco e da fome.Fontes: o próprio texto bíblico · Sodom
  • Antes de sua queda, Jerusalém era amplamente vista como uma cidade montanhosa impenetrável. O texto observa que os reis estrangeiros e as nações vizinhas nunca imaginaram que um inimigo pudesse romper seus portões fortificados.Fontes: o próprio texto bíblico · Jerusalem
  • O capítulo se encerra com uma mensagem dirigida a Edom, que habitava na terra de Uz, advertindo que o juízo logo a alcançaria. A terra de Uz é mencionada em apenas três livros bíblicos: Jó, Jeremias e Lamentações.Fontes: o próprio texto bíblico · Uz · Edom

Notas escritas com auxílio de IA a partir de fontes abertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, domínio público) e revisadas antes de publicar.

Lugares deste capítulo

  • Zion · Hoje: Jerusalem · 31.777, 35.234 · versículos 2, 11, 22
  • Jerusalem · 31.777, 35.234 · versículo 12
  • Edom · 30.746, 35.604 · versículos 21, 22

Só aparecem lugares com identificação de alta confiança (90% ou mais segundo as fontes acadêmicas reunidas pelo OpenBible). Mapa da época: DARE (Digital Atlas of the Roman Empire), CC BY 4.0; mapa atual: © colaboradores do OpenStreetMap; lugares: OpenBible.info (CC BY 4.0).

Créditos e licença desta tradução
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Language: हिन्दी (Hindi)
Contributor: Biblica, Inc.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा.
यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें.
This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4‪.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4‪.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA.
Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.”
‪
Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows:
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA).
‪If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact*
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2025-05-03

Fonte: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org

Fale com a gente

Conte de onde você lê, como a Bíblia tem te ajudado ou o que podemos melhorar. Lemos todas as mensagens.