Josué 15
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Toque num versículo para ver as referências cruzadas.
यहूदिया की सीमा
1यहूदाह गोत्र को उनके परिवारों के अनुसार बंटवारे में एदोम की सीमा मिली, जो ज़िन के वन के निर्जन प्रदेश में दक्षिण दिशा की ओर है.
2उनकी दक्षिण सीमा लवण-सागर के दक्षिण छोर से, उस खाड़ी से, जो दक्षिण की ओर मुड़ती है; 3और यह अक्रब्बीम चढ़ाई की ओर होती हुई ज़िन की ओर बढ़ जाती है, फिर कादेश-बरनेअ के दक्षिण से बढ़ते हुए हेज़रोन पहुंचती है, और अद्दार की ओर से कारका की ओर बढ़ जाती है. 4यह आज़मोन की ओर से मिस्र की सरिता की ओर बढ़ती है तथा समुद्र में जाकर मिल जाती है; यह दक्षिण सीमा में थी.
5यरदन के मुहाने तक लवण-सागर पूर्वी सीमा थी;
और उत्तरी सीमा समुद्र की खाड़ी से थी, जो यरदन के मुहाने पर है. 6फिर सीमा उत्तर दिशा से बढ़कर बेथ-होगलाह तक और उत्तर में बेथ-अराबाह से आगे बढ़ते हुए रियूबेन के पुत्र बोहन की शिला तक पहुंची. 7सीमा फिर आकोर की घाटी से दबीर तक बढ़ी, और उत्तर में गिलगाल की ओर मुड़ गई, जो अदुम्मीम की चढ़ाई के पास, घाटी के दक्षिण में है. यह सीमा आगे बढ़ते हुए एन-शेमेश के सीमा तक पहुंचकर एन-रोगेल पर खत्म हो गई. 8इसके बाद यह सीमा बेन-हिन्नोम की घाटी के यबूसी ढाल तक पहुंची, जो दक्षिण दिशा में अर्थात् येरूशलेम में हे, और यह सीमा पश्चिम में हिन्नोम की घाटी के पास पर्वत के शिखर तक पहुंची. जो हिन्नोम की घाटी के पश्चिमी में है, जो उत्तर की ओर रेफाइम की घाटी के अंतिम छोर पर है. 9पर्वत शिखर से सीमा आगे बढ़कर नेफतोआह के झरने की ओर मुड़कर एफ्रोन पर्वत के नगरों की ओर बढ़ जाती है, तत्पश्चात सीमा बालाह अर्थात् किरयथ-यआरीम की ओर मुड़ जाती है. 10फिर सीमा बालाह से पश्चिम दिशा में सेईर पर्वत की ओर मुड़ जाती है, और आगे बढ़ते हुए उत्तर में यआरीम पर्वत के अर्थात् कसालोन के ढाल पर पहुंचती है और आगे बेथ-शेमेश में जो तिमनाह पहुंचती है. 11तब सीमा एक्रोन के उत्तर की ओर बढ़कर शिक्केरोन की ओर जाती है और बालाह पर्वत की ओर से यबनेएल समुद्र पर जाकर समाप्त हुई.
12पश्चिमी सीमा भूमध्य सागर थी.
13यहोशू ने येफुन्नेह के पुत्र कालेब को यहूदाह गोत्र के बीच एक भाग दिया. याहवेह की ओर से यहोशू को यही आदेश मिला था कि कालेब को किरयथ-अरबा अर्थात् हेब्रोन दिया जाए. (अरबा अनाक के पूर्व-पिता का नाम था.) 14कालेब ने अनाक के तीन पुत्रों; शेशाइ, अहीमान तथा तालमाई को वहां से निकाल दिया, 15फिर कालेब ने दबीर वासियों पर हमला किया. दबीर का पुराना नाम किरयथ-सेफेर था. 16कालेब ने घोषणा की, “जो कोई किरयथ-सेफेर पर आक्रमण करके उसे अपने अधीन कर लेगा, मैं उसका विवाह अपनी पुत्री अक्सा से कर दूंगा!” 17कालेब के भाई केनज़ के पुत्र ओथनीएल ने किरयथ-सेफेर को अधीन कर लिया, तब कालेब ने उसे अपनी पुत्री अक्सा उसकी पत्नी होने के लिए दे दी.
18विवाह होने के बाद जब अक्सा अपने पति से बात कर रही थी, उसने उसे अपने पिता से एक खेत मांगने के लिए कहा. जब वह अपने गधे पर से उतर गई, तब कालेब ने उससे पूछा, “तुम्हें क्या चाहिए?”
19उसने उत्तर दिया, “मुझे आपके आशीर्वाद की ज़रूरत है. जैसे आप मुझे नेगेव क्षेत्र दे ही चुके हैं, और यदि हो सके तो मुझे जल के सोते भी दे दीजिए.” तब कालेब ने उसे ऊपर का सोता, नीचे का सोता दोनों दे दिया.
20यहूदाह गोत्र के कुलों का उनके परिवारों के अनुसार जो बंटवारा किया वे ये हैं:
21दक्षिण में एदोम की सीमा से लगे प्रदेश में यहूदाह गोत्र के कुलों को दिये गये नगर थे:
कबज़ीएल, एदर तथा यागूर, 22कीनाह, दीमोनाह, अदआदाह, 23केदेश, हाज़ोर, यिथनान, 24ज़ीफ़, तेलेम, बालोथ, 25हाज़ोर हदत्ताह, केरिओथ-हेज़रोन अर्थात् हाज़ेर, 26अमाम, शेमा, मोलादाह, 27हाज़र-गद्दाह, हेशमोन, बेथ-पेलेट, 28हाज़र-शूआल, बेअरशेबा, बिज़योथयाह, 29बालाह, इय्यीम, एज़ेम, 30एलतोलद, कसील, होरमाह, 31ज़िकलाग, मदमन्नाह, सनसन्नाह, 32लबाओथ, शिलहीम, एइन तथा रिम्मोन; उनके गांवों सहित कुल उनतीस नगर.
33पश्चिम तलहटी में:
एशताओल, ज़ोराह, अशनाह, 34ज़ानोहा, एन-गन्नीम, तप्पूआह, एनाम, 35यरमूथ, अदुल्लाम, सोकोह, अज़ेका, 36शअरयिम, अदीथयिम, गदेरा तथा गदेरोथायिम और उनके गांवों के साथ चौदह नगर.
37सेनान, हदाशा, मिगदल-गाद, 38दिलआन, मिज़पाह, योकथएल, 39लाकीश, बोत्सकथ, एगलोन, 40कब्बोन, लहमास, किथलीश, 41गदेरोथ, बेथ-दागोन, नामाह तथा मक्केदा; गांवों सहित सोलह नगर.
42लिबनाह, एतेर, आशान, 43यिफ्ताह, अशनाह, नज़ीब, 44काइलाह, अकज़ीब तथा मारेशाह और गांवों सहित नौ नगर.
45एक्रोन इसके गांवों तथा नगरों सहित; 46एक्रोन से लेकर समुद्र तक, अपने-अपने गांवों के साथ, जितने नगर अशदोद की ओर है; 47अशदोद तथा उसके समस्त गांवों का क्षेत्र; मिस्र की सरिता, भूमध्य सागर के तटवर्ती क्षेत्र से लेकर गांवों सहित अशदोद के नगर; गांवों सहित अज्जाह एवं उसके नगर.
48पर्वतीय क्षेत्र में:
शामीर, यत्तिर, सोकोह, 49दन्नाह, किरयथ-सन्नाह अर्थात् दबीर, 50अनाब, एशतमोह, अनीम, 51गोशेन, होलोन तथा गिलोह; गांवों सहित ग्यारह नगर.
52अरब, दूमाह, एशआन, 53यानूम, बेथ-तप्पूआह, अफेकाह, 54हूमटा, किरयथ-अरबा अर्थात् हेब्रोन तथा ज़ीओर; गांवों सहित नौ नगर.
55माओन, कर्मेल, ज़ीफ़, युताह, 56येज़्रील, योकदआम, ज़ानोहा, 57कयीन, गिबियाह तथा तिमनाह; इनके गांवों सहित दस नगर.
58हलहूल, बेथ-त्सूर, गेदोर, 59माराथ, बेथ-अनोथ, एलतेकोन; इनके गांवों सहित छः नगर.
60किरयथ-बाल अर्थात् किरयथ-यआरीम तथा रब्बाह, इनके गांवों सहित दो नगर.
61निर्जन प्रदेश में:
बेथ-अराबाह, मिद्दीन, सकाकाह, 62निबशान, लवण का नगर तथा एन-गेदी; इनके गांवों सहित छः नगर जो.
63यहूदाह गोत्रज येरूशलेम के ही रहनेवाले यबूसियों को निकाल न सके. इस कारण यबूसी अब तक यहूदाह गोत्रजों के साथ हैं.

Você sabia?
A herança de Judá e a posse de Calebe
- De acordo com a ordem do Senhor dada a Josué, Calebe recebeu Quiriate-Arba (Hebrom), cujo nome homenageava Arba, antepassado de Anaque. A partir dali, Calebe expulsou os três descendentes de Anaque: Sesai, Aimã e Talmai.Fontes: o próprio texto bíblico · Caleb · Anak
- Ao conquistar Quiriate-Sefer (Debir), Otniel recebeu Acsa, filha de Calebe, por esposa. Ciente da aridez de suas terras no Neguebe, Acsa pediu fontes de água a seu pai e foi presenteada com as fontes superiores e inferiores.Fontes: o próprio texto bíblico · Achsah · Caleb
- A porção concedida à tribo de Judá abrangia desde o mar Salgado até a costa do mar Mediterrâneo, descendo até Edom e o ribeiro do Egito. Apesar do grande número de cidades e aldeias recebidas, os descendentes de Judá não conseguiram expulsar os jebuseus que habitavam em Jerusalém.Fontes: o próprio texto bíblico · Jerusalem · Edom · Salt Sea
Notas escritas com auxílio de IA a partir de fontes abertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, domínio público) e revisadas antes de publicar.
Lugares deste capítulo
- Edom · 30.746, 35.604 · versículos 1, 21
- Negeb · 31.245, 34.841 · versículos 1, 19, 21
- Zin · Hoje: Zin Desert · 30.971, 35.325 · versículo 1
- Salt Sea · Hoje: Dead Sea · 31.500, 35.500 · versículos 2, 5
- Great Sea · Hoje: Mediterranean Sea · 31.805, 34.170 · versículos 4, 11, 12, 47
- Jordan · Hoje: Jordan River · 31.761, 35.558 · versículo 5
- Adummim · 31.817, 35.362 · versículo 7
- Jerusalem · 31.777, 35.234 · versículos 8, 63
- Valley of Hinnom · Hoje: Hinnom Valley · 31.769, 35.228 · versículo 8
- Valley of Rephaim · 31.763, 35.219 · versículo 8
- Baalah · Hoje: Deir el Azar · 31.809, 35.104 · versículos 9, 10
- Kiriath-jearim · Hoje: Deir el Azar · 31.809, 35.104 · versículos 9, 60
- Mount Jearim · Hoje: within 1 km of Kesla · 31.781, 35.051 · versículo 10
- Ekron · Hoje: Tel Miqne · 31.777, 34.852 · versículos 11, 45, 46
- Hebron · Hoje: Tel Rumeida · 31.525, 35.102 · versículos 13, 14, 54
- Gulloth-mayim · Hoje: within 5 km of Khirbet Rabud · 31.432, 35.015 · versículo 19
- Lower Gulloth · Hoje: within 5 km of Khirbet Rabud · 31.432, 35.015 · versículo 19
- Upper Gulloth · Hoje: within 5 km of Khirbet Rabud · 31.432, 35.015 · versículo 19
- Shephelah · 31.692, 34.875 · versículo 33
- Jarmuth · Hoje: Tel Yarmuth · 31.708, 34.975 · versículo 35
- Socoh · Hoje: Tel Socho · 31.682, 34.975 · versículo 35
- Lachish · Hoje: Tell ed Duweir · 31.565, 34.849 · versículo 39
- Mareshah · Hoje: Tel Maresha · 31.593, 34.898 · versículo 44
- Ashdod · Hoje: Tel Ashdod · 31.757, 34.658 · versículos 46, 47
- Gaza · Hoje: Tell Harube · 31.504, 34.464 · versículo 47
- Jattir · Hoje: Khirbet Attir · 31.352, 35.016 · versículo 48
- Maon · Hoje: Tel Main · 31.409, 35.134 · versículo 55
- Engedi · Hoje: Ein Gedi · 31.450, 35.383 · versículo 62
Só aparecem lugares com identificação de alta confiança (90% ou mais segundo as fontes acadêmicas reunidas pelo OpenBible). Mapa da época: DARE (Digital Atlas of the Roman Empire), CC BY 4.0; mapa atual: © colaboradores do OpenStreetMap; lugares: OpenBible.info (CC BY 4.0).
Créditos e licença desta tradução
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Language: हिन्दी (Hindi) Contributor: Biblica, Inc. Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा. यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें. This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA. Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.” Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA). If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact* This translation is made available to you under the terms of the Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0. You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that: You include the above copyright and source information. If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes. If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original. Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents. For other uses, please contact the respective copyright owners. Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19. 2025-05-03
Fonte: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org