Nations Bible

Jó 41

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Toque num versículo para ver as referências cruzadas.

1“क्या तुम लिवयाथान को मछली पकड़ने की अंकुड़ी से खींच सकोगे?

अथवा क्या तुम उसकी जीभ को किसी डोर से बांध सको?

2क्या उसकी नाक में रस्सी बांधना तुम्हारे लिए संभव है,

अथवा क्या तुम अंकुड़ी के लिए उसके जबड़े में छेद कर सकते हो?

3क्या वह तुमसे कृपा की याचना करेगा?

क्या वह तुमसे शालीनतापूर्वक विनय करेगा?

4क्या वह तुमसे वाचा स्थापित करेगा?

क्या तुम उसे जीवन भर अपना दास बनाने का प्रयास करोगे?

5क्या तुम उसके साथ उसी रीति से खेल सकोगे जैसे किसी पक्षी से?

अथवा उसे अपनी युवतियों के लिए बांधकर रख सकोगे?

6क्या व्यापारी उसके लिए विनिमय करना चाहेंगे?

क्या व्यापारी अपने लिए परस्पर उसका विभाजन कर सकेंगे?

7क्या तुम उसकी खाल को बर्छी से बेध सकते हो

अथवा उसके सिर को भाले से नष्ट कर सकते हो?

8बस, एक ही बार उस पर अपना हाथ रखकर देखो, दूसरी बार तुम्हें यह करने का साहस न होगा.

उसके साथ का संघर्ष तुम्हारे लिए अविस्मरणीय रहेगा.

9व्यर्थ है तुम्हारी यह अपेक्षा, कि तुम उसे अपने अधिकार में कर लोगे;

तुम तो उसके सामने आते ही गिर जाओगे.

10कोई भी उसे उकसाने का ढाढस नहीं कर सकता.

तब कौन करेगा उसका सामना?

11उस पर आक्रमण करने के बाद कौन सुरक्षित रह सकता है?

आकाश के नीचे की हर एक वस्तु मेरी ही है.

12“उसके अंगों का वर्णन न करने के विषय में मैं चुप रहूंगा,

न ही उसकी बड़ी शक्ति तथा उसके सुंदर देह का.

13कौन उसके बाह्य आवरण को उतार सकता है?

कौन इसके लिए साहस करेगा कि उसमें बागडोर डाल सके?

14कौन उसके मुख के द्वार खोलने में समर्थ होगा,

जो उसके भयावह दांतों से घिरा है?

15उसकी पीठ पर ढालें पंक्तिबद्ध रूप से बिछी हुई हैं

और ये अत्यंत दृढतापूर्वक वहां लगी हुई हैं;

16वे इस रीति से एक दूसरे से सटी हुई हैं,

कि इनमें से वायु तक नहीं निकल सकती.

17वे सभी एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं उन्होंने एक दूसरे को ऐसा जकड़ रखा है;

कि इन्हें तोड़ा नहीं जा सकता.

18उसकी छींक तो आग की लपटें प्रक्षेपित कर देती है;

तथा उसके नेत्र उषाकिरण समान दिखते हैं.

19उसके मुख से ज्वलंत मशालें प्रकट रहती;

तथा इनके साथ चिंगारियां भी झड़ती रहती हैं.

20उसके नाक से धुआं उठता रहता है, मानो किसी उबलते पात्र से,

जो जलते हुए सरकंडों के ऊपर रखा हुआ है.

21उसकी श्वास कोयलों को प्रज्वलित कर देती,

उसके मुख से अग्निशिखा निकलती रहती है.

22उसके गर्दन में शक्ति का निवास है,

तो उसके आगे-आगे निराशा बढ़ती जाती है.

23उसकी मांसपेशियां

उसकी देह पर अचल एवं दृढ़,

24और उसका हृदय तो पत्थर समान कठोर है!

हां! चक्की के निचले पाट के पत्थर समान!

25जब-जब वह उठकर खड़ा होता है, शूरवीर भयभीत हो जाते हैं.

उसके प्रहार के भय से वे पीछे हट जाते हैं.

26उस पर जिस किसी तलवार से प्रहार किया जाता है, वह प्रभावहीन रह जाती है,

वैसे ही उस पर बर्छी, भाले तथा बाण भी.

27उसके सामने लौह भूसा समान होता है,

तथा कांसा सड़ रहे लकड़ी के समान.

28बाण का भय उसे भगा नहीं सकता.

गोफन प्रक्षेपित पत्थर तो उसके सामने काटी उपज के ठूंठ प्रहार समान होता है.

29लाठी का प्रहार भी ठूंठ के प्रहार समान होता है,

वह तो बर्छी की ध्वनि सुन हंसने लगता है.

30उसके पेट पर जो झुरिया हैं, वे मिट्टी के टूटे ठीकरे समान हैं.

कीचड़ पर चलते हुए वह ऐसा लगता है, मानो वह अनाज कुटने का पट्टा समान चिन्ह छोड़ रहा है.

31उसके प्रभाव से महासागर जल, ऐसा दिखता है मानो हांड़ी में उफान आ गया हो.

तब सागर ऐसा हो जाता, मानो वह मरहम का पात्र हो.

32वह अपने पीछे एक चमकीली लकीर छोड़ता जाता है यह दृश्य ऐसा हो जाता है,

मानो यह किसी वृद्ध का सिर है.

33पृथ्वी पर उसके जैसा कुछ भी नहीं है;

एकमात्र निर्भीक रचना!

34उसके आंकलन में सर्वोच्च रचनाएं भी नगण्य हैं;

वह समस्त अहंकारियों का राजा है.”

Ilustração artística — interpretação, não registro histórico.

Você sabia?

Leviatã e os Limites do Poder Humano

  • A passagem lista instrumentos antigos de pesca e caça, como anzóis, cordas, arpões e lanças de pesca. O texto usa esses métodos convencionais para ilustrar que os seres humanos não conseguem capturar, domesticar ou comercializar o Leviatã como fariam com outros animais.Fontes: o próprio texto bíblico
  • A descrição detalha uma ampla variedade de armas antigas, incluindo espadas, lanças, dardos, flechas, pedras de funda e clavas. O relato retrata o Leviatã como invulnerável a elas, tratando o ferro como palha e o bronze como madeira podre.Fontes: o próprio texto bíblico
  • O Leviatã é caracterizado como destemido, fazendo o mar profundo ferver como uma panela e reinando como rei sobre todas as criaturas orgulhosas. A retórica confronta Jó com a ideia de que, se nenhum humano pode resistir a tal criatura, ninguém pode contender com o Criador.Fontes: o próprio texto bíblico

Notas escritas com auxílio de IA a partir de fontes abertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, domínio público) e revisadas antes de publicar.

Créditos e licença desta tradução
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Language: हिन्दी (Hindi)
Contributor: Biblica, Inc.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा.
यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें.
This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4‪.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4‪.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA.
Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.”
‪
Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows:
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA).
‪If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact*
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2025-05-03

Fonte: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org

Fale com a gente

Conte de onde você lê, como a Bíblia tem te ajudado ou o que podemos melhorar. Lemos todas as mensagens.