Nations Bible

Jó 22

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Toque num versículo para ver as referências cruzadas.

एलिफ़ेज़ द्वारा अय्योब पर आरोप

1तब तेमानवासी एलिफाज़ ने प्रत्युत्तर में कहा:

2“क्या कोई बलवान पुरुष परमेश्वर के लिए उपयोगी हो सकता है?

अथवा क्या कोई बुद्धिमान स्वयं का कल्याण कर सकता है?

3क्या तुम्हारी खराई सर्वशक्तिमान के लिए आनंद है?

अथवा क्या तुम्हारा त्रुटिहीन चालचलन लाभकारी होता है?

4“क्या तुम्हारे द्वारा दिया गया सम्मान तुम्हें उनके सामने स्वीकार्य बना देता है,

कि वह तुम्हारे विरुद्ध न्याय करने लगते हैं?

5क्या तुम्हारी बुराई बहुत नहीं कही जा सकती?

क्या तुम्हारे पाप का अंत नहीं?

6क्यों तुमने अकारण अपने भाइयों का बंधक रख लिया है,

तथा मनुष्यों को विवस्त्र कर छोड़ा है?

7थके मांदे से तुमने पेय जल के लिए तक न पूछा,

भूखे से तुमने भोजन छिपा रखा है.

8किंतु पृथ्वी पर बलवानों का अधिकार है,

इसके निवासी सम्मान्य व्यक्ति हैं.

9तुमने विधवाओं को निराश लौटा दिया है

पितृहीनों का बल कुचल दिया गया है.

10यही कारण है कि तुम्हारे चारों ओर फंदे फैले हैं,

आतंक ने तुम्हें भयभीत कर रखा है,

11संभवतः यह अंधकार है कि तुम दृष्टिहीन हो जाओ,

एक बड़ी जल राशि में तुम जलमग्न हो चुके हो.

12“क्या परमेश्वर स्वर्ग में विराजमान नहीं हैं?

दूर के तारों पर दृष्टि डालो. कितनी ऊंचाई पर हैं वे!

13तुम पूछ रहे हो, ‘क्या-क्या मालूम है परमेश्वर को?’

क्या घोर अंधकार में भी उन्हें स्थिति बोध हो सकता है?

14मेघ उनके लिए छिपने का साधन हो जाते हैं, तब वह देख सकते हैं;

वह तो नभोमण्डल में चलते फिरते हैं.

15क्या तुम उस प्राचीन मार्ग पर चलते रहोगे,

जो दुर्वृत्तों का मार्ग हुआ करता था?

16जिन्हें समय से पूर्व ही उठा लिया गया,

जिनकी तो नींव ही नदी अपने प्रवाह में बहा ले गई?

17वे परमेश्वर से आग्रह करते, ‘हमसे दूर चले जाइए!’

तथा यह भी ‘सर्वशक्तिमान उनका क्या बिगाड़ लेगा?’

18फिर भी परमेश्वर ने उनके घरों को उत्तम वस्तुओं से भर रखा है,

किंतु उन दुर्वृत्तों की युक्ति मेरी समझ से परे है.

19यह देख धार्मिक उल्‍लसित हो रहे हैं तथा वे;

जो निर्दोष हैं, उनका उपहास कर रहे हैं.

20उनका नारा है, ‘यह सत्य है कि हमारे शत्रु मिटा दिए गए हैं,

उनकी समृद्धि को अग्नि भस्म कर चुकी है.’

21“अब भी समर्पण करके परमेश्वर से मेल कर लो;

तब तो तुम्हारे कल्याण की संभावना है.

22कृपया उनसे शिक्षा ग्रहण कर लो.

उनके शब्दों को मन में रख लो.

23यदि तुम सर्वशक्तिमान की ओर मुड़कर समीप हो जाओ, तुम पहले की तरह हो जाओगे:

यदि तुम अपने घर में से बुराई को दूर कर दोगे,

24यदि तुम अपने स्वर्ण को भूमि में दबा दोगे, उस स्वर्ण को, जो ओफीर से लाया गया है,

उसे नदियों के पत्थरों के मध्य छिपा दोगे,

25तब सर्वशक्तिमान स्वयं तुम्हारे लिए स्वर्ण हो जाएंगे हां,

उत्कृष्ट चांदी.

26तुम परमेश्वर की ओर दृष्टि करोगे,

तब सर्वशक्तिमान तुम्हारे परमानंद हो जाएंगे.

27जब तुम उनसे प्रार्थना करोगे, वह तुम्हारी सुन लेंगे,

इसके अतिरिक्त तुम अपनी मन्‍नतें भी पूर्ण करोगे.

28तुम किसी विषय की कामना करोगे और वह तुम्हारे लिए सफल हो जाएगा,

इसके अतिरिक्त तुम्हारा रास्ता भी प्रकाशित हो जाएगा.

29उस स्थिति में जब तुम पूर्णतः हताश हो जाओगे, तुम्हारी बातें तुम्हारा ‘आत्मविश्वास प्रकट करेंगी!’

परमेश्वर विनीत व्यक्ति को रक्षा प्रदान करते हैं.

30निर्दोष को परमेश्वर सुरक्षा प्रदान करते हैं,

वह निर्दोष तुम्हारे ही शुद्ध कामों के कारण छुड़ाया जाएगा.”

Você sabia?

O terceiro discurso de Elifaz e o ouro de Ofir

  • Neste terceiro discurso, Elifaz passa de reflexões teológicas gerais a acusações diretas contra Jó, alegando pecados sociais específicos, como reter penhores sem motivo, privar os necessitados de roupas e despedir viúvas de mãos vazias.Fontes: o próprio texto bíblico
  • Elifaz exorta Jó a lançar o ouro de Ofir entre as pedras dos ribeiros para que o Todo-Poderoso seja seu verdadeiro tesouro. Ofir era célebre na literatura bíblica por seu ouro puro, embora sua localização geográfica exata seja debatida, com propostas que incluem a Arábia, regiões próximas ao rio Indo ou a Índia.Fontes: o próprio texto bíblico · Ophir

Notas escritas com auxílio de IA a partir de fontes abertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, domínio público) e revisadas antes de publicar.

Créditos e licença desta tradução
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Language: हिन्दी (Hindi)
Contributor: Biblica, Inc.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा.
यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें.
This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4‪.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4‪.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA.
Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.”
‪
Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows:
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA).
‪If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact*
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2025-05-03

Fonte: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org

Fale com a gente

Conte de onde você lê, como a Bíblia tem te ajudado ou o que podemos melhorar. Lemos todas as mensagens.