Jó 13
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Toque num versículo para ver as referências cruzadas.
1“सुनो, मेरे नेत्र यह सब देख चुके हैं, मेरे कानों ने,
यह सब सुन लिया है तथा मैंने इसे समझ लिया है.
2जो कुछ तुम्हें मालूम है, वह सब मुझे मालूम है;
मैं तुमसे किसी भी रीति से कम नहीं हूं,
3हां, मैं इसका उल्लेख सर्वशक्तिमान से अवश्य करूंगा,
मेरी अभिलाषा है कि इस विषय में परमेश्वर से वाद-विवाद करूं.
4तुम तो झूठी बात का चित्रण कर रहे हो;
तुम सभी अयोग्य वैद्य हो!
5उत्तम तो यह होता कि तुम चुप रहते!
इसी में सिद्ध हो जाती तुम्हारी बुद्धिमानी.
6कृपा कर मेरे विवाद पर ध्यान दो;
तथा मेरे होंठों की बहस की बातों पर ध्यान करो.
7क्या तुम वह बात करोगे, जो परमेश्वर की दृष्टि में अन्यायपूर्ण है?
अथवा वह कहोगे, जो उनकी दृष्टि में छलपूर्ण है?
8क्या तुम परमेश्वर के लिए पक्षपात करोगे?
क्या तुम परमेश्वर से वाद-विवाद करोगे?
9क्या जब तुम्हारी परख की जाएगी, तो यह तुम्हारे हित में होगा?
अथवा तुम मनुष्यों के समान परमेश्वर से छल करने का यत्न करने लगोगे?
10यदि तुम गुप्त में पक्षपात करोगे,
तुम्हें उनकी ओर से फटकार ही प्राप्त होगी.
11क्या परमेश्वर का माहात्म्य तुम्हें भयभीत न कर देगा?
क्या उनका आतंक तुम्हें भयभीत न कर देगा?
12तुम्हारी उक्तियां राख के नीतिवचन के समान हैं;
तुम्हारी प्रतिरक्षा मिट्टी समान रह गई है.
13“मेरे सामने चुप रहो, कि मैं अपने विचार प्रस्तुत कर सकूं;
तब चाहे कैसी भी समस्या आ पड़े.
14भला मैं स्वयं को जोखिम में क्यों डालूं
तथा अपने प्राण हथेली पर लेकर घुमूं?
15चाहे परमेश्वर मेरा घात भी करें, फिर भी उनमें मेरी आशा बनी रहेगी;
परमेश्वर के सामने मैं अपना पक्ष प्रस्तुत करूंगा.
16यही मेरी छुटकारे का कारण होगा,
क्योंकि कोई बुरा व्यक्ति उनकी उपस्थिति में प्रवेश करना न चाहेगा!
17बड़ी सावधानीपूर्वक मेरा वक्तव्य सुन लो;
तथा मेरी घोषणा को मन में बसा लो.
18अब सुन लो, प्रस्तुति के लिए मेरा पक्ष तैयार है,
मुझे निश्चय है मुझे न्याय प्राप्त होकर रहेगा.
19कौन करेगा मुझसे वाद-विवाद?
यदि कोई मुझे दोषी प्रमाणित कर दे, मैं चुप होकर प्राण त्याग दूंगा.
20“परमेश्वर, मेरी दो याचनाएं पूर्ण कर दीजिए,
तब मैं आपसे छिपने का प्रयास नहीं करूंगा.
21मुझ पर से अपना कठोर हाथ दूर कर लीजिए,
तथा अपने आतंक मुझसे दूर कर लीजिए.
22तब मुझे बुला लीजिए कि मैं प्रश्नों के उत्तर दे सकूं,
अथवा मुझे बोलने दीजिए, और इन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कीजिए.
23कितने हैं मेरे पाप एवं अपराध?
प्रकट कर दीजिए, मेरा अपराध एवं मेरा पाप.
24आप मुझसे अपना मुख क्यों छिपा रहे हैं?
आपने मुझे अपना शत्रु क्यों मान लिया है?
25क्या आप एक वायु प्रवाह में उड़ती हुई पत्ती को यातना देंगे?
क्या आप सूखी भूसी का पीछा करेंगे?
26आपने मेरे विरुद्ध कड़वे आरोपों की सूची बनाई है
तथा आपने मेरी युवावस्था के पापों को मुझ पर लाद दिया है.
27आपने मेरे पांवों में बेड़ियां डाल दी है;
आप मेरे मार्गों पर दृष्टि रखते हैं.
इसके लिए आपने मेरे पांवों के तलवों को चिन्हित कर दिया है.
28“तब मनुष्य किसी सड़ी-गली वस्तु के समान नष्ट होता जाता है,
उस वस्त्र के समान, जिसे कीड़े खा चुके हों.
Você sabia?
Jó Apela Diretamente a Deus
- Jó rejeita os conselhos de seus companheiros, chamando-os de médicos que não valem nada e descrevendo seus argumentos tradicionais como provérbios de cinza e defesas de barro. Ele os adverte de que Deus repreenderá quem tentar defendê-Lo com engano ou bajulação.Fontes: o próprio texto bíblico
- Ao longo do capítulo, Jó estrutura seu discurso em termos jurídicos, afirmando que preparou sua causa e deseja uma audiência direta diante do Todo-Poderoso. Ele manifesta a certeza de que será absolvido, embora reconheça o enorme risco de defender seus caminhos diante de Deus.Fontes: o próprio texto bíblico
- Para retratar sua extrema vulnerabilidade, Jó emprega metáforas de fragilidade e contenção, indagando por que o Todo-Poderoso persegue alguém tão frágil quanto uma folha levada pelo vento ou a palha seca, mantendo seus pés no tronco.Fontes: o próprio texto bíblico
Notas escritas com auxílio de IA a partir de fontes abertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, domínio público) e revisadas antes de publicar.
Créditos e licença desta tradução
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Language: हिन्दी (Hindi) Contributor: Biblica, Inc. Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा. यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें. This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA. Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.” Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA). If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact* This translation is made available to you under the terms of the Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0. You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that: You include the above copyright and source information. If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes. If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original. Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents. For other uses, please contact the respective copyright owners. Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19. 2025-05-03
Fonte: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org