Nations Bible

Jeremias 17

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Toque num versículo para ver as referências cruzadas.

1“यहूदिया का पाप लौह लेखनी से

लिख दिया गया,

हीरक-नोक से उनके हृदय-पटल पर

तथा उनकी वेदियों के सींगों पर भी.

2वे अपनी वेदियों तथा अशेराओं का

स्मरण हरे वृक्षों के नीचे,

उच्च पहाड़ियों पर उसी रीति से करते हैं,

जिस रीति से वे अपनी संतान को स्मरण करते हैं.

3नगर से दूर मेरे पर्वत,

पाप के लिए निर्मित तुम्हारी सीमा में प्रतिष्ठित तुम्हारे पूजा स्थलों के कारण

मैं तुम्हारी संपदा तथा तुम्हारे सारे निधियों को,

लूट की सामग्री बनाकर दे दूंगा.

4तुम स्वयं ही अपने इस निज भाग को

जो मैंने ही तुम्हें दिया है,

अपने हाथों से निकल जाने दोगे; मैं ऐसा करूंगा कि तुम्हें एक ऐसे देश में

जो तुम्हारे लिए सर्वथा अज्ञात है अपने शत्रुओं की सेवा करनी पड़ेगी,

क्योंकि तुमने मेरे क्रोध में एक ऐसी अग्नि प्रज्वलित कर दी है,

जो सदैव ही प्रज्वलित रहेगी.”

5याहवेह ने यह कहा है:

“शापित है वह मनुष्य, जिसने मानव की क्षमताओं को अपना आधार बनाया हुआ है,

जिनका भरोसा मनुष्य की शक्ति में है

तथा जो मुझसे विमुख हो चुका है.

6क्योंकि वह उस झाड़ी के सदृश है,

जो मरुभूमि में उगी हुई है. समृद्धि उससे दूर ही रहेगी.

वह निर्जन प्रदेश की गर्मी से झुलसने वाली भूमि में निवास करेगा. उस भूमि की मिट्टी लवणमय है,

वहां किसी भी मनुष्य का निवास नहीं है.

7“धन्य है वह मनुष्य जिसने याहवेह पर भरोसा रखा है,

तथा याहवेह ही जिसका भरोसा हैं.

8वह व्यक्ति जल के निकट रोपित वृक्ष के सदृश है,

जो जल प्रवाह की ओर अपनी जड़ें फैलाता जाता है.

ग्रीष्मकाल का उसे कोई भय नहीं होता;

उसकी पत्तियां सदैव हरी ही रहेंगी.

अकाल उसके लिए चिंता का विषय न होगा

और इसमें समय पर फल लगना बंद नहीं होगा.”

9अन्य सभी से अधिक कपटी है हृदय,

असाध्य रोग से संक्रमित.

कौन है उसे समझने में समर्थ?

10“मैं याहवेह, हृदय की विवेचना करता हूं.

मैं मस्तिष्क का परीक्षण करता हूं,

कि हर एक व्यक्ति को उसके आचरण के अनुरूप प्रतिफल दूं,

उसके द्वारा किए कार्यों के परिणामों के अनुरूप.”

11जिस प्रकार तीतर उन अण्डों को सेती है जो उसके द्वारा दिए हुए नहीं होते,

उस व्यक्ति की स्थिति भी इसी तीतर के सदृश होती है जो धन जमा तो कर लेता है.

किंतु अनुचित रीति से ऐसा धन असमय ही उसके हाथ से निकल जाएगा,

तथा अपने जीवन के अंत में वह स्वयं मूर्ख प्रमाणित हो जायेगा.

12प्रारंभ ही से उच्च स्थल पर प्रतिष्ठित आपका वैभवशाली सिंहासन

हमारा आश्रय रहा है.

13याहवेह, आप में ही निहित है इस्राएल की आशा;

लज्जित उन्हें होना पड़ेगा जिन्होंने आपका परित्याग किया है.

जो आपसे विमुख होते हैं उनका नामांकन उनमें होगा जो अधोलोक के लिए तैयार हैं,

क्योंकि उन्होंने जीवन्त जल के बहते झरने का,

अर्थात् याहवेह का ही परित्याग कर दिया है.

14याहवेह, यदि आप मुझे सौख्य प्रदान करें, तो मैं वास्तव में निरोगी हो जाऊंगा;

यदि आप मेरी रक्षा करें तो मैं सुरक्षित ही रहूंगा,

कारण आप ही मेरे स्तवन का विषय हैं.

15सुनिए, वे यह कहते हुए मुझ पर व्यंग्य-बाण छोड़ते रहते हैं,

“कहां है याहवेह का संदेश?

हम भी तो सुनें!”

16किंतु मैं आपका चरवाहा होने के दायित्व से भागा नहीं;

और न ही मैंने उस घातक दिवस की कामना ही की.

आपकी उपस्थिति में मेरे मुख से मुखरित उच्चारण आपको ज्ञात ही हैं.

17मेरे लिए आप आतंक का विषय न बन जाइए;

संकट के अवसर पर आप ही मेरे आश्रय होते हैं.

18मेरे उत्पीड़क लज्जित किए जाएं,

किंतु मुझे लज्जित न होना पड़ें;

निराश उन्हें होना

पड़ें; मुझे नहीं.

विनाश का दिन उन पर टूट पड़ें, दो गुने विध्वंस से उन्हें कुचल दीजिए.

शब्बाथ की पवित्रता रखना

19याहवेह ने मुझसे यह कहा: “जाकर जनसाधारण के लिए निर्धारित प्रवेश द्वार पर खड़े हो जाओ, यह वही द्वार है जिसमें से यहूदिया के राजा आते जाते हैं; और येरूशलेम के अन्य द्वारों पर भी जाना. 20वहां तुम्हें यह वाणी करनी होगी, ‘याहवेह का संदेश सुनो, यहूदिया के राजाओं, सारे यहूदिया तथा येरूशलेम वासियों, जो इन प्रवेश द्वारों में से प्रवेश करते हो. 21यह याहवेह का आदेश इसी प्रकार है: अपने विषय में सावधान हो जाओ, शब्बाथ पर कोई भी बोझ न उठाना अथवा येरूशलेम के प्रवेश द्वारों से कुछ भी लेकर भीतर न आना. 22शब्बाथ पर अपने आवासों से बोझ बाहर न लाना और न किसी भी प्रकार के कार्य में संलग्न होना, बल्कि शब्बाथ को पवित्र रखना, जैसे मैंने तुम्हारे पूर्वजों को आदेश दिया था. 23न तो उन्होंने मेरे आदेशों का पालन किया और न उन पर ध्यान ही दिया; बल्कि उन्होंने हठ में अपनी-अपनी गर्दनें कठोर कर लीं, कि वे इन्हें न तो सुनें अथवा अपना आचरण सुधार लें. 24किंतु होगा यह यदि तुम सावधानीपूर्वक मेरी बात सुनोगे, यह याहवेह की वाणी है, कि तुम इस नगर के प्रवेश द्वार से शब्बाथ पर कोई बोझ लेकर प्रवेश न करोगे, बल्कि शब्बाथ को पवित्र रखने के लिए तुम इस दिन कोई भी कार्य न करोगे, 25तब इस नगर के प्रवेश द्वारों से राजा तथा उच्च अधिकारी प्रवेश करेंगे, जो दावीद के सिंहासन पर विराजमान होंगे, जो रथों एवं घोड़ों पर चला फिरा करेंगे. वे तथा उनके उच्च अधिकारी, यहूदिया तथा येरूशलेमवासी, तब यह नगर स्थायी रूप से बस जाएगा. 26वे यहूदिया के नगरों से, येरूशलेम के परिवेश से, बिन्यामिन प्रदेश से, तराई से, पर्वतीय क्षेत्र से तथा नेगेव से बलि, होमबलि, अन्‍नबलि तथा सुगंधधूप अपने साथ लेकर प्रवेश करेंगे. वे याहवेह के भवन में आभार-बलि लेकर भी आएंगे. 27किंतु यदि तुम शब्बाथ को पवित्र रखने, बोझ न उठाने, शब्बाथ पर येरूशलेम के प्रवेश द्वारों से प्रवेश न करने के मेरे आदेश की अवहेलना करो, तब मैं इन द्वारों के भीतर अग्नि प्रज्वलित कर दूंगा. यह अग्नि येरूशलेम में महलों को भस्म करने के बाद भी अलग न होगी.’ ”

Ilustração artística — interpretação, não registro histórico.

Você sabia?

Confiança, o Coração e o Sábado

  • O estilete de ferro e a ponta de diamante eram ferramentas antigas usadas para gravar inscrições profundas e permanentes em pedra ou metal. Jeremias usa essa imagem para destacar que a idolatria de Judá não era superficial, mas estava profundamente gravada em seus corações e nas pontas de seus altares.Fontes: o próprio texto bíblico
  • Jeremias contrasta um arbusto solitário no deserto seco e salgado com uma árvore viçosa plantada junto a um riacho. A árvore cujas raízes alcançam a água permanece verde e continua dando fruto mesmo em anos de seca, servindo de símbolo para quem confia em Deus em vez de confiar na força humana.Fontes: o próprio texto bíblico
  • Jeremias recebeu a ordem de proclamar a palavra de Deus nas portas de Jerusalém, proibindo expressamente o transporte de cargas no dia de sábado. A santificação do sábado garantia a permanência de reis no trono de Davi e a vinda de adoradores das terras de Benjamim, de Judá e do Neguebe.Fontes: o próprio texto bíblico · David · Benjamin (patriarch) · Jerusalem

Notas escritas com auxílio de IA a partir de fontes abertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, domínio público) e revisadas antes de publicar.

Lugares deste capítulo

  • Arabah · 30.417, 35.151 · versículo 6
  • Jerusalem · 31.777, 35.234 · versículos 19, 20, 21, 25, 26, 27
  • People’s Gate · Hoje: in Jerusalem · 31.777, 35.234 · versículo 19
  • Negeb · 31.245, 34.841 · versículo 26
  • Shephelah · 31.692, 34.875 · versículo 26

Só aparecem lugares com identificação de alta confiança (90% ou mais segundo as fontes acadêmicas reunidas pelo OpenBible). Mapa da época: DARE (Digital Atlas of the Roman Empire), CC BY 4.0; mapa atual: © colaboradores do OpenStreetMap; lugares: OpenBible.info (CC BY 4.0).

Créditos e licença desta tradução
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Language: हिन्दी (Hindi)
Contributor: Biblica, Inc.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा.
यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें.
This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4‪.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4‪.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA.
Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.”
‪
Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows:
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA).
‪If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact*
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2025-05-03

Fonte: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org

Fale com a gente

Conte de onde você lê, como a Bíblia tem te ajudado ou o que podemos melhorar. Lemos todas as mensagens.