Nations Bible

Isaías 8

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Toque num versículo para ver as referências cruzadas.

यशायाह के पुत्र चिन्ह जैसे

1याहवेह ने मुझसे कहा, “एक बड़ी पटिया में बड़े-बड़े अक्षरों में यह लिखो: महेर-शालाल-हाश-बाज़ अर्थात् त्वरित लूट, द्रुत डाका.” 2मैं पुरोहित उरियाह और यबेरेकयाह के पुत्र ज़करयाह को अपने साथ दो विश्वासयोग्य गवाह के रूप में रखूंगा. 3तब मैं नबिया के पास गया और उसने गर्भवती होकर एक पुत्र को जन्म दिया. तब याहवेह ने मुझसे कहा, “उसका नाम महेर-शालाल-हाश-बाज़ रखो. 4और इससे पहले कि वह पिता और माता बुलाए, दमेशेक की संपत्ति और शमरिया की लूट अश्शूर के राजा के द्वारा ले जाई जाएगी.”

5फिर याहवेह ने मुझसे कहा:

6“इसलिये कि इस प्रजा ने

शिलोह के धीरे धीरे बहने वाले सोते को छोड़ दिया

और रेमालियाह के पुत्र

और वे रेज़िन से मिलकर खुश हैं,

7इसलिये अब प्रभु उन पर अर्थात् अश्शूर के राजा

और उसके समस्त वैभव पर फरात का कष्ट लाने पर हैं.

उसका जल उसकी समस्त नहरों,

और तटों पर से उमड़ पड़ेगा.

8तब पानी यहूदिया पर भी चढ़ जाएगा

और बढ़ता जाएगा.

और इम्मानुएल का पूरा देश

उसके पंखों से ढंक जाएगा!”

9हे दूर-दूर देश के सब लोगों,

चिल्लाओ अपनी-अपनी कमर कसो.

परंतु तुम्हारे टुकड़े-टुकड़े किए जाएंगे

और तुम नाश किए जाओगे!

10तुम चाहे कुछ भी करो, कोई फायदा नहीं;

और तुम्हारी सब बात झूठी होगी,

क्योंकि परमेश्वर तो हमारे साथ हैं.

11और याहवेह का मजबूत हाथ मेरे ऊपर था, और उन लोगों के समान न बनने के लिए याहवेह ने कहा:

12“जिससे ये सब लोग नफरत करे

तुम उससे नफरत न करना;

और जिससे वे डरे हैं,

तुम उससे डरो मत.

13सर्वशक्तिमान याहवेह ही पवित्र परमेश्वर हैं,

उन्ही का भय मानना,

और उन्ही से डरना.

14तब वे तुम्हारे शरणस्थान होंगे;

लेकिन इस्राएल के दोनों परिवारों के लिए

वे ठोकर का पत्थर

और लड़खड़ाने की चट्टान.

तथा येरूशलेम वासियों के लिए वे एक जाल

और एक फंदा होंगे.

15कई लोग उनसे ठोकर खाकर गिरेंगे;

और टूट जाएंगे,

वे फंदे में फंसेंगे और पकड़े जाएंगे.”

16इस चेतावनी को बंद कर दो

और मेरे चेलों के सामने इस व्यवस्था पर छाप लगा दो.

17मैं याहवेह की प्रतीक्षा करता रहूंगा,

जो याकोब वंश से अपना मुख छिपाए हुए हैं.

मैं उन्हीं पर आशा लगाए रहूंगा.

18देख: मैं यहां हूं, और याहवेह ने जो संतान मुझे दिये हैं! ज़ियोन पर्वत पर रहनेवाला जो सर्वशक्तिमान याहवेह हैं, उनकी ओर से हम चिन्ह और चमत्कार होंगे.

अंधेरा ज्योति में बदल जाता है

19जब वे तुमसे कहें कि, बुदबुदानेवाले और गुनगुनानेवाले तंत्र मंत्र करनेवालों से पूछो, तो क्या वे जीवित परमेश्वर से नहीं पूछ सकते, क्या जीवित लोग मरे हुओं से पूछेंगे? 20परमेश्वर की शिक्षा और उनकी चेतावनी से पूछताछ करें. यदि वे लोग सच्चाई की बातों को नहीं मानते तो उनके लिए सुबह का नया दिन नहीं. 21वे इस देश से बहुत दुःखी और भूखे होकर निकलेंगे और जब वे भूखे होंगे वे क्रोधित हो जाएंगे, वे क्रोध में अपना मुंह आकाश की ओर उठाकर अपने राजा और अपने परमेश्वर को शाप देंगे. 22तब वे पृथ्वी की ओर देखेंगे और उन्हें धुंधलापन संकट, और अंधकार दिखाई देगा और वे घोर अंधकार में फेंक दिए जाएंगे.

Ilustração artística — interpretação, não registro histórico.

Você sabia?

A Inundação Iminente e o Sinal Confiável

  • O nome Maer-Salal-Hás-Baz significa "o despojo se apressa; a presa se precipita". Isaías recebeu a ordem de registrar esse nome publicamente diante de testemunhas de confiança — o sacerdote Urias e Zacarias — e depois dá-lo ao seu filho recém-nascido, simbolizando o saque iminente de Damasco e Samaria pelo rei da Assíria.Fontes: o próprio texto bíblico · Maher-shalal-hash-baz · Urijah
  • A passagem contrasta as águas de Siloé, que correm suavemente em Jerusalém, com as fortes correntes do rio Eufrates. Como o povo rejeitou a confiança tranquila, a imagem retrata o rei invasor da Assíria varrendo a terra como uma inundação avassaladora que chega até o pescoço.Fontes: o próprio texto bíblico · Shiloah · River · Assyria
  • Isaías apresenta a si mesmo e a seus filhos como sinais e símbolos vivos concedidos pelo Senhor a Israel. Em um momento de crise nacional, ele adverte o povo a não consultar necromantes e adivinhos que murmuram, insistindo que devem recorrer a Deus e ao Seu testemunho.Fontes: o próprio texto bíblico

Notas escritas com auxílio de IA a partir de fontes abertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, domínio público) e revisadas antes de publicar.

Lugares deste capítulo

  • Assyria · 36.359, 43.153 · versículos 4, 7
  • Damascus · 33.511, 36.306 · versículo 4
  • Samaria · 32.276, 35.195 · versículo 4
  • Shiloah · Hoje: Pool of Siloam · 31.771, 35.235 · versículo 6
  • Euphrates · Hoje: Euphrates River · 31.004, 47.442 · versículo 7
  • Jerusalem · 31.777, 35.234 · versículo 14
  • Mount Zion · 31.772, 35.229 · versículo 18

Só aparecem lugares com identificação de alta confiança (90% ou mais segundo as fontes acadêmicas reunidas pelo OpenBible). Mapa da época: DARE (Digital Atlas of the Roman Empire), CC BY 4.0; mapa atual: © colaboradores do OpenStreetMap; lugares: OpenBible.info (CC BY 4.0).

Créditos e licença desta tradução
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Language: हिन्दी (Hindi)
Contributor: Biblica, Inc.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा.
यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें.
This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4‪.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4‪.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA.
Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.”
‪
Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows:
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA).
‪If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact*
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2025-05-03

Fonte: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org

Fale com a gente

Conte de onde você lê, como a Bíblia tem te ajudado ou o que podemos melhorar. Lemos todas as mensagens.