Nations Bible

Isaías 19

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Toque num versículo para ver as referências cruzadas.

मिस्र के विरोध में भविष्यवाणी

1मिस्र के विरोध में भविष्यवाणी:

देखो, याहवेह उड़नेवाले बादलों पर सवार होकर

मिस्र आ रहे हैं.

उनके आने से मूर्तियां हिलने लगेंगी,

और मिस्र के लोग कांपने लगेंगे.

2“मैं मिस्रियों को एक दूसरे के विरुद्ध भड़काऊंगा—

वे आपस में झगड़ा करेंगे, भाई अपने भाई से,

पड़ोसी अपने पड़ोसी से,

नगर दूसरे नगर के विरुद्ध,

और राज्य दूसरे राज्य के विरुद्ध हो जायेंगे.

3तब मिस्रियों की हिम्मत टूट जाएगी,

और मैं उनकी सब योजनाओं को विफल कर दूंगा;

तब वे मूर्तियां, ओझों, तांत्रों

तथा टोन्हों की शरण में जाएंगे.

4मैं मिस्रियों को एक

निर्दयी स्वामी के अधीन कर दूंगा,

और एक भयंकर राजा उन पर शासन करेगा,”

सर्वशक्तिमान याहवेह की यह वाणी है.

5समुद्र का जल सूख जाएगा,

और नदियां भी सूख कर खाली हो जाएंगी.

6नदियों से बदबू आएगी;

और मिस्र की नहरें सूख कर खाली हो जाएंगी.

सरकंडे और सिवार मुरझा जाएंगे,

7नदी तट के मुहाने के सरकंडे,

और नदी के किनारे में लगाए गए पौधे सूख जाएंगे, वहां कुछ नहीं बचेगा.

8मछुवे रोएंगे,

जो नील नदी में मछली पकड़ने लिए जाल डालते हैं;

वे दुःखी होंगे.

9सूत बुनने वाले निराश होंगे. बुनकरों की उम्मीद कम हो जाएगी!

10मिस्र के अमीर लोग निराश होंगे,

और भाड़े के मज़दूर उदास हो जाएंगे.

11ज़ोअन के शासक सब मूर्ख हैं;

फ़रोह के सब मंत्री मूर्ख हैं.

तुम फ़रोह से कैसे कह सकते हो,

“मैं बुद्धिमान राजा का पुत्र हूं.”

12तो, कहां है तुम्हारी बुद्धि?

जो बता सके कि

मिस्र के विरुद्ध सर्वशक्तिमान याहवेह ने

क्या योजना बनाई है.

13ज़ोअन के शासक मूर्ख हैं,

और नोफ के उच्च अधिकारियों को धोखा मिला;

जो उसके कुल के मुखिया थे

वे मिस्र को विनाश की ओर ले गए हैं.

14याहवेह ने मुखियाओं को

मूर्खता की आत्मा दी है,

मिस्र को उसके

सब कामों में धोखा दे रहे थे.

वे मतवाले की नाई डगमगाते थे.

15मिस्र की न तो सिर और न ही पूंछ न ही ऊपर खजूर की डाली

और न नीचे सरकंडा किसी प्रकार से सहायक हो सकेगा.

16उस समय मिस्री स्त्रियों के समान होगें. जब याहवेह उन पर अपना हाथ बढ़ायेंगे तब वे डरकर कांपने लगेंगे. 17यहूदाह मिस्र के लोगों के लिए डर का कारण हो जाएगा; जो कोई इनकी बात सुनेगा वह कांप जाएगा, त्सबाओथ के याहवेह ने उनके विरुद्ध ऐसा ही किया है.

18उस समय मिस्र देश में पांच नगर होंगे जो कनानी भाषा बोलेंगे और वे सर्वशक्तिमान याहवेह के प्रति आदर रखने की शपथ खाएंगे. उन पांच नगरों में से एक नगर का नाम नाश नगर रखा जाएगा.

19उस समय वे मिस्र देश में याहवेह के लिए एक वेदी और गढ़ बनाएंगे, और मिस्र की सीमाओं में याहवेह के लिये एक खंभा खड़ा होगा. 20मिस्र देश में यह सर्वशक्तिमान याहवेह का एक चिन्ह और साक्षी होगा. जब वे दुःख देने वालों के कारण याहवेह को पुकारेंगे, तब याहवेह उनके पास एक उद्धारकर्ता और रक्षक भेजकर उनको छुड़ाएंगे. 21याहवेह स्वयं अपने आपको मिस्रियों पर प्रकट करेंगे, और उस दिन मिस्री याहवेह को पहचानेंगे और बलि और भेंट के साथ याहवेह की आराधना करेंगे. वे याहवेह की शपथ खाएंगे और उन्हें पूरा भी करेंगे. 22याहवेह मिस्रियों को मारेंगे; याहवेह मारेंगे और चंगा भी करेंगे. तब वे याहवेह की ओर लौट आएंगे, याहवेह उन्हें उत्तर देंगे और चंगा करेंगे.

23उस समय मिस्र से अश्शूर तक एक राजमार्ग होगा. अश्शूरी मिस्र देश में आएंगे और मिस्री अश्शूर देश में और दोनों मिलकर आराधना करेंगे. 24उस समय मिस्र, अश्शूर तथा इस्राएल तीनों पृथ्वी पर आशीष पायेंगे. 25जिनके विषय में याहवेह ने कहा है, “मेरी प्रजा मिस्र पर आशीष पाए और अश्शूर, जो मेरे हाथों की रचना है, तथा इस्राएल भी जो मेरी मीरास है.”

Ilustração artística — interpretação, não registro histórico.

Você sabia?

A profecia a respeito do Egito

  • Zoã (conhecida pelos gregos como Tânis), no delta do Nilo, e Mênfis (chamada Nofe em hebraico) foram capitais administrativas e centros de liderança no antigo Egito. Isaías destaca os conselheiros dessas cidades reais para enfatizar o colapso da sabedoria egípcia.Fontes: Zoan · Memphis · o próprio texto bíblico
  • O julgamento econômico descrito no capítulo atinge diretamente o Nilo, o rio essencial para a sobrevivência do Egito. A seca de suas águas e canais ameaçava a agricultura, a pesca e ofícios vitais como o cultivo do linho e a tecelagem de tecidos finos.Fontes: Nile · o próprio texto bíblico
  • O oráculo termina prevendo uma estrada que ligaria os grandes rivais imperiais, Egito e Assíria, ao lado de Israel. Em vez de guerra perpétua, esses antigos impérios são descritos prestando adoração juntos e compartilhando a bênção divina.Fontes: Assyria · Egypt · o próprio texto bíblico

Notas escritas com auxílio de IA a partir de fontes abertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, domínio público) e revisadas antes de publicar.

Lugares deste capítulo

  • Egypt · 30.129, 31.308 · versículos 1, 2, 3, 4, 6, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25
  • Nile · Hoje: Nile River · 31.465, 30.367 · versículos 5, 6, 7, 8
  • Zoan · Hoje: Tanis · 30.977, 31.880 · versículos 11, 13
  • Memphis · 29.849, 31.253 · versículo 13
  • Canaan · 32.767, 35.333 · versículo 18
  • Assyria · 36.359, 43.153 · versículos 23, 24, 25

Só aparecem lugares com identificação de alta confiança (90% ou mais segundo as fontes acadêmicas reunidas pelo OpenBible). Mapa da época: DARE (Digital Atlas of the Roman Empire), CC BY 4.0; mapa atual: © colaboradores do OpenStreetMap; lugares: OpenBible.info (CC BY 4.0).

Créditos e licença desta tradução
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Language: हिन्दी (Hindi)
Contributor: Biblica, Inc.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा.
यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें.
This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4‪.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4‪.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA.
Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.”
‪
Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows:
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA).
‪If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact*
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2025-05-03

Fonte: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org

Fale com a gente

Conte de onde você lê, como a Bíblia tem te ajudado ou o que podemos melhorar. Lemos todas as mensagens.