Oseias 2
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Toque num versículo para ver as referências cruzadas.
1“अपने भाइयों से कहो, ‘मेरे लोग,’ और अपनी बहनों से कहो, ‘मेरे प्रिय लोग.’
इस्राएल का दंड और पुनःस्थापना
2“अपनी माता को डांटो, उसे डांटो,
क्योंकि वह मेरी पत्नी नहीं है,
और मैं उसका पति नहीं हूं.
वह अपने चेहरे से व्यभिचारी भावना
और अपने स्तनों के बीच से विश्वासघात को दूर करे.
3अन्यथा मैं उसके कपड़े उतारकर उसे ऐसी नंगी कर दूंगा
जैसे वह अपने जन्म के समय थी;
मैं उसे मरुस्थल के समान बना दूंगा,
उसे एक सूखी भूमि में बदल दूंगा,
और उसे प्यास से मारूंगा.
4मैं उसके बच्चों के प्रति प्रेम नहीं दिखाऊंगा,
क्योंकि वे व्यभिचार से पैदा हुए बच्चे हैं.
5उनकी माता ने विश्वासघात किया है
और वे कलंक से उसके गर्भ में पड़े.
उसने कहा, ‘मैं अपने प्रेमियों के पीछे जाऊंगी,
जो मुझे मेरा भोजन-पानी, मेरा ऊनी और सन के कपड़े,
मेरा जैतून तेल और मेरा दाखमधु देते हैं.’
6इसलिये मैं उसके रास्ते को कंटीली झाड़ियों से बंद कर दूंगा;
मैं उसके आगे दीवार खड़ी कर दूंगा, जिससे उसे उसका रास्ता नहीं मिलेगा.
7वह अपने प्रेमियों का पीछा करेगी पर उन्हें पकड़ नहीं सकेगी;
वह उन्हें खोजेगी पर वे उसे नहीं मिलेंगे.
तब वह कहेगी,
‘मैं पहले के समान अपने पति के पास लौट जाऊंगी,
क्योंकि तब मेरी स्थिति अब की अपेक्षा बेहतर थी.’
8उसने इस बात को नहीं माना है कि वह मैं ही था,
जिसने उसे अन्न, नई दाखमधु और तेल दिया था,
जिसने उस पर खुले हाथों से सोना-चांदी लुटाया था—
जिसका उपयोग उन्होंने बाल देवता के लिए किया.
9“इसलिये मैं अपने अन्न को ले लूंगा जब वह पक जाएगा,
और अपनी नई दाखमधु को ले लूंगा जब वह तैयार हो जाएगा.
मैं अपने ऊन और सन के कपड़े वापस ले लूंगा,
जिसे मैंने उसे उसके नंगे तन को ढांपने के लिये दिये थे.
10इसलिये अब मैं उसकी अश्लीलता को
उसके प्रेमियों के सामने प्रकट करूंगा;
कोई भी उसे मेरे हाथ से छुड़ा न सकेगा.
11मैं उसके सब उत्सवों को बंद कर दूंगा:
उसके वार्षिक त्योहार, उसके नये चांद का उत्सव,
उसके शब्बाथ का उत्सव—उसके सब निर्धारित त्योहारों को बंद कर दूंगा.
12मैं उसके अंगूर की लताओं और अंजीर के पेड़ों को नष्ट कर दूंगा,
जिनके बारे में वह कहती है कि यह मेरी मजदूरी है जिसे मेरे प्रेमियों ने दिया था;
मैं उनको एक झाड़ी बना दूंगा,
और जंगली जानवर उन्हें खा जाएंगे.
13मैं उसे उस बात के लिये दंड दूंगा
कि उसने बाल देवताओं के लिये धूप जलाया;
वह अपने आपको नथनी और गहनों से सजाती,
और अपने प्रेमियों के पीछे जाती थी,
पर मुझको वह भूल गई,” याहवेह की घोषणा है.
14“इसलिये मैं उसे ललचाऊंगा;
मैं उसे निर्जन जगह में ले जाऊंगा
और उससे कोमलता से बात करूंगा.
15वहां मैं उसे उसकी अंगूर की बारियां लौटा दूंगा,
और आकोर घाटी को आशा का द्वार बना दूंगा.
वहां वह ऐसे जवाब देगी जैसे वह अपने जवानी के दिनों में दिया करती थी,
अर्थात् जैसे वह मिस्र देश से निकलकर आने के समय दिया करती थी.”
16याहवेह घोषणा करते हैं,
“उस दिन, तुम मुझे ‘मेरा पति’ कहोगी;
तुम मुझे फिर कभी अपना मालिक नहीं कहोगी.
17मैं उसके मुंह से बाल देवताओं का नाम मिटा दूंगा;
उनका नाम फिर कभी न लिया जाएगा.
18उस दिन मैं उनके लिये
जंगली जानवरों, आकाश के पक्षियों
और भूमि पर रेंगनेवाले जंतुओं के साथ एक वाचा बांधूंगा.
धनुष और तलवार और युद्ध को
मैं देश से समाप्त कर दूंगा,
ताकि लोग निडर होकर आराम करें.
19मैं तुम्हें सदा के लिए विवाह का वचन दूंगा;
मैं तुमको धर्मीपन और सच्चाई,
प्रेम और करुणा के साथ विवाह का वचन दूंगा.
20मैं तुम्हें विश्वासयोग्यता के साथ विवाह का वचन दूंगा,
और तुम याहवेह को जान जाओगी.”
21याहवेह की घोषणा है,
“उस दिन मैं जवाब दूंगा,
मैं आकाशमंडल को जवाब दूंगा,
और वे पृथ्वी को जवाब देंगे;
22और पृथ्वी अन्न, नई दाखमधु
और जैतून तेल को जवाब देगी,
और वे येज़्रील को जवाब देंगे.
23तब मैं स्वयं उस देश में उसका रोपण करूंगा;
मैं उसे अपना प्रेम दिखाऊंगा, जिसे मैं अपना प्रिय नहीं कहता,
वे जो मेरे लोग नहीं कहे जाते, उन्हें मैं कहूंगा, ‘तुम मेरे लोग हो’;
और वे कहेंगे, ‘आप हमारे परमेश्वर हैं.’ ”

Você sabia?
Julgamento e Restauração
- O vale de Acor, localizado perto de Jericó, recebeu seu nome devido à aflição causada pelo pecado de Acã no livro de Josué. Oseias usa esse lugar proverbial de calamidade para prometer que o cenário de um desastre passado se transformará em uma porta de esperança.Fontes: Valley of Achor · o próprio texto bíblico
- Baal era o principal deus masculino dos fenícios, cujo culto havia se espalhado entre as tribos do norte de Israel. Oseias confronta a crença de que provisões agrícolas como grãos, vinho, azeite e lã provinham de Baal, afirmando que eram presentes do SENHOR.Fontes: Baal · o próprio texto bíblico
- O capítulo anuncia a reversão dos nomes simbólicos de julgamento dados anteriormente aos filhos. Àqueles chamados de Sem Compaixão é prometida misericórdia, e os chamados de Não Meu Povo voltam a ser reconhecidos como povo de Deus em uma aliança restaurada.Fontes: o próprio texto bíblico
Notas escritas com auxílio de IA a partir de fontes abertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, domínio público) e revisadas antes de publicar.
Lugares deste capítulo
- Egypt · 30.129, 31.308 · versículo 15
Só aparecem lugares com identificação de alta confiança (90% ou mais segundo as fontes acadêmicas reunidas pelo OpenBible). Mapa da época: DARE (Digital Atlas of the Roman Empire), CC BY 4.0; mapa atual: © colaboradores do OpenStreetMap; lugares: OpenBible.info (CC BY 4.0).
Créditos e licença desta tradução
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Language: हिन्दी (Hindi) Contributor: Biblica, Inc. Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा. यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें. This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA. Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.” Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA). If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact* This translation is made available to you under the terms of the Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0. You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that: You include the above copyright and source information. If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes. If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original. Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents. For other uses, please contact the respective copyright owners. Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19. 2025-05-03
Fonte: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org