Nations Bible

Oseias 13

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Toque num versículo para ver as referências cruzadas.

इस्राएल के विरुद्ध परमेश्वर का क्रोध

1जब एफ्राईम बोलता था तो लोग कांप उठते थे;

वह इस्राएल में बड़ा आदमी था.

पर वह बाल देवता की आराधना का दोषी हुआ और मर गया.

2अब वे और अधिक पाप करते हैं;

वे अपनी चांदी से स्वयं के लिये मूर्तियां बनाते हैं,

जिनमें बुद्धिमानी से कारीगरी की गई है,

और ये सब शिल्पकारों का काम है.

इन लोगों के बारे में कहा जाता है,

“वे मानव बलि चढ़ाते हैं!

वे बछड़े की मूर्तियों को चूमते हैं!”

3इसलिये वे सुबह के कोहरे,

सुबह के ओस के समान हैं जो गायब हो जाती है,

वे खलिहान की भूसी के समान हैं जो घूमते हुए उड़ जाती है,

या वे खिड़की से बाहर आते धुएं के समान हैं.

4“परंतु मैं तब से याहवेह तुम्हारा परमेश्वर हूं,

जब से तुम मिस्र देश से निकलकर आये.

तुम मेरे सिवाय किसी और को परमेश्वर करके न मानना,

मेरे अलावा कोई और उद्धारकर्ता नहीं है.

5मैंने उजाड़-निर्जन प्रदेश में,

गर्मी से तपते देश में तुम्हारा ध्यान रखा.

6जब मैंने उन्हें खाना खिलाया, तो वे संतुष्ट हुए;

और जब वे संतुष्ट हो गए, तो वे घमंडी हो गए;

और तब वे मुझे भूल गए.

7इसलिये मैं उनके लिये एक सिंह के जैसा होऊंगा,

एक चीते के समान मैं रास्ते पर उनके घात में रहूंगा.

8मैं उनके लिये उस मादा भालू के समान बन जाऊंगा, जिसके बच्‍चे छीन लिये गये हैं,

मैं उन पर हमला करूंगा और उन्हें फाड़ डालूंगा;

एक सिंह के समान मैं उन्हें फाड़ डालूंगा,

एक जंगली जानवर उन्हें फाड़कर अलग-अलग कर देगा.

9“हे इस्राएल, तुम नाश हुए,

क्योंकि तुम मेरे विरुद्ध, मेरे सहायक के विरुद्ध हो.

10कहां है तुम्हारा राजा, जो तुम्हें बचाए?

कहां हैं तुम्हारे सब नगरों के शासक,

जिनके बारे में तुमने कहा था,

‘मुझे एक राजा और राजकुमार दो’?

11इसलिये गुस्से में आकर मैंने तुम्हें एक राजा दिया,

और अपने क्रोध में ही मैंने उसे तुमसे अलग कर दिया.

12एफ्राईम के अपराध बहुत हो गये हैं,

उसके पापों का लेखा-जोखा रखा गया है.

13उसको एक स्त्री के बच्‍चे जनने की सी पीड़ा होगी,

पर वह बिना बुद्धि का एक बच्चा है;

जब प्रसव का समय आता है,

तो उसे गर्भ से बाहर आने का ज्ञान नहीं होता.

14“मैं इन लोगों को कब्र की शक्ति से छुटकारा दूंगा;

मैं इन्हें मृत्यु से बचाऊंगा.

हे मृत्यु, कहां है तुम्हारी महामारियां?

हे कब्र, कहां है तुम्हारा विनाश?

“मैं कोई करुणा नहीं करूंगा,

15यद्यपि वह अपने भाइयों के बीच उन्‍नति करे.

एक पूर्वी हवा याहवेह की ओर से

मरुस्थल से बहेगी;

उसके सोतों से पानी का फूटना बंद हो जाएगा

और उसका कुंआ सूख जाएगा.

उसके गोदाम में रखी

सब बहुमूल्य चीज़ें लूट ली जाएंगी.

16अवश्य है कि शमरिया के लोग अपने अपराध का दंड भोगें,

क्योंकि उन्होंने अपने परमेश्वर के विरुद्ध विद्रोह किया है.

वे तलवार से मारे जाएंगे;

उनके छोटे बच्चों को भूमि पर पटक दिया जाएगा,

और उनकी गर्भवती स्त्रियों के पेट फाड़ दिए जाएंगे.”

Ilustração artística — interpretação, não registro histórico.

Você sabia?

A Queda de Efraim e Samaria

  • Oseias 13 começa recordando que Efraim, antes exaltado em Israel, provocou a sua própria ruína por meio da adoração a Baal. Baal era a principal divindade masculina dos fenícios, e o seu culto exerceu forte influência sobre as tribos do norte.Fontes: o próprio texto bíblico · Baal
  • O capítulo relembra que Deus era o Deus de Israel desde a terra do Egito e o havia sustentado no deserto árido. Contudo, quando o povo teve pastagens e se fartou, o seu coração se encheu de orgulho e ele se esqueceu de seu socorredor.Fontes: o próprio texto bíblico · Egypt
  • A profecia conclui com um anúncio de juízo contra Samaria, a capital estabelecida pelo rei Onri sobre a colina de Xomerom. Oseias declara que Samaria arcará com a sua culpa e sofrerá violenta destruição por ter se rebelado contra Deus.Fontes: o próprio texto bíblico · Samaria

Notas escritas com auxílio de IA a partir de fontes abertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, domínio público) e revisadas antes de publicar.

Lugares deste capítulo

  • Egypt · 30.129, 31.308 · versículo 4
  • Samaria · 32.276, 35.195 · versículo 16

Só aparecem lugares com identificação de alta confiança (90% ou mais segundo as fontes acadêmicas reunidas pelo OpenBible). Mapa da época: DARE (Digital Atlas of the Roman Empire), CC BY 4.0; mapa atual: © colaboradores do OpenStreetMap; lugares: OpenBible.info (CC BY 4.0).

Créditos e licença desta tradução
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Language: हिन्दी (Hindi)
Contributor: Biblica, Inc.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा.
यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें.
This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4‪.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4‪.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA.
Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.”
‪
Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows:
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA).
‪If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact*
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2025-05-03

Fonte: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org

Fale com a gente

Conte de onde você lê, como a Bíblia tem te ajudado ou o que podemos melhorar. Lemos todas as mensagens.