Nations Bible

Gálatas 2

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Toque num versículo para ver as referências cruzadas.

येरूशलेम में सम्मेलन

1तब चौदह वर्ष बाद, मैं बारनबास के साथ दोबारा येरूशलेम गया. इस समय मैं तीतॉस को भी अपने साथ ले गया. 2मैं एक ईश्वरीय प्रकाशन के उत्तर में वहां गया था और मैंने उनको वही ईश्वरीय सुसमाचार दिया, जिसका प्रचार मैं गैर-यहूदियों के बीच कर रहा हूं किंतु गुप्‍त रूप से, केवल नामी व्यक्तियों के बीच ही—इस भय से कि कहीं मेरी पिछली दौड़-धूप व्यर्थ न हो जाए. 3किसी ने भी मेरे साथी तीतॉस को ख़तना के लिए बाध्य नहीं किया, यद्यपि वह यूनानी है. 4यह प्रश्न उन पाखंडियों के कारण उठा था, जो हमारे बीच चुपके से घुस आए थे कि मसीह येशु में हमारी स्वतंत्रता का भेद लें और हमें दासत्व में डाल दें. 5हम एक क्षण के लिए भी उनके आगे न झुके कि तुममें विद्यमान ईश्वरीय सुसमाचार की सच्चाई सुरक्षित रहे.

6इसका मेरे लिए कोई महत्व नहीं कि वे, जो नामी थे, पहले क्या थे; परमेश्वर भेद-भाव करनेवाला नहीं हैं, मेरे संदेश में उन नामी व्यक्तियों का कोई योगदान नहीं था. 7इसके विपरीत जब उन्होंने यह देखा कि अख़तनितों के लिए ईश्वरीय सुसमाचार मुझे उसी प्रकार सौंपा गया जिस प्रकार ख़तनितों के लिए पेतरॉस को, 8क्योंकि जिस परमेश्वर ने ख़तनितों के बीच पेतरॉस की प्रेरिताई की सेवा में प्रभावशाली रीति से काम किया, उन्होंने अख़तनितों के बीच प्रेरिताई की सेवा में मुझमें भी प्रभावशाली रीति से काम किया. 9मुझे मिले अनुग्रह को पहचानकर याकोब, कैफ़स तथा योहन ने, जो कलीसिया के स्तंभ के रूप में जाने जाते थे, बारनबास और मेरी ओर सहभागिता का दायां हाथ बढ़ाया कि हम गैर-यहूदियों में और वे ख़तनितों में जाएं. 10उन्होंने हमसे सिर्फ यही विनती की कि हम निर्धनों की अनदेखी न करें—ठीक यही तो मैं भी चाहता था!

पेतरॉस के प्रति पौलॉस का विरोध

11जब कैफ़स अंतियोख़ नगर आए, मैंने उनके मुख पर उनका विरोध किया क्योंकि उनकी गलती साफ़-साफ़ थी. 12याकोब की ओर से कुछ लोगों के आने से पहले तो वह गैर-यहूदियों के साथ खान-पान में सम्मिलित होते थे किंतु याकोब के लोगों के यहां आने पर वह ख़तनितों के समूह के भय से अलग होकर गैर-यहूदियों से दूरी रखने लगे. 13बाकी यहूदी भी उनके साथ इस कपट में शामिल हो गए, यहां तक कि बारनबास भी.

14जब मैंने यह देखा कि उनका स्वभाव ईश्वरीय सुसमाचार के भेद के अनुसार नहीं है, मैंने सबके सामने कैफ़स से कहा, “यदि स्वयं यहूदी, होकर आपका स्वभाव यहूदियों के समान नहीं परंतु गैर-यहूदियों के समान है, तो आप गैर-यहूदियों को यहूदियों जैसे स्वभाव के लिए बाध्य कैसे कर सकते हो?

15“आप और मैं जन्म से यहूदी हैं—गैर-यहूदियों के पापी वंशज नहीं. 16फिर भी हम यह जानते हैं कि परमेश्वर की दृष्टि में मनुष्य मात्र मसीह येशु में विश्वास करने के द्वारा ही धर्मी ठहरता है, न कि व्यवस्था का पालन करने के द्वारा, इसलिये हमने भी मसीह येशु में विश्वास किया कि हम मसीह में विश्वास करने के द्वारा धर्मी ठहराए जाएं, न कि व्यवस्था का पालन करने के द्वारा—क्योंकि व्यवस्था का पालन करने से कोई भी मनुष्य धर्मी ठहराया नहीं जाता.

17“किंतु, यदि हम मसीह में धर्मी ठहराए जाने के लिए प्रयास करने पर भी पापी ही पाए जाते हैं, तो क्या मसीह पाप के पालन पोषण करनेवाले हैं? बिलकुल नहीं! 18यदि मैं उसी को दोबारा बनाता हूं, जिसे मैंने गिरा दिया था, तो मैं स्वयं को ही अपराधी साबित करता हूं.

19“क्योंकि व्यवस्था के द्वारा मैं व्यवस्था के लिए मर गया कि मैं परमेश्वर के लिए जीऊं. 20मैं मसीह के साथ क्रूस पर चढ़ाया जा चुका हूं. अब से वह, जो जीवित है, मैं नहीं परंतु मसीह हैं, जो मुझमें जीवित हैं. अब वह जीवन, जो मैं शरीर में जी रहा हूं, परमेश्वर के पुत्र में विश्वास करते हुए जी रहा हूं, जिन्होंने मुझसे प्रेम किया और स्वयं को मेरे लिए बलिदान कर दिया. 21मैं परमेश्वर के अनुग्रह को व्यर्थ नहीं कर रहा, क्योंकि यदि व्यवस्था धार्मिकता का कारण होता, तब मसीह का प्राण त्यागना व्यर्थ हो जाता!”

Ilustração artística — interpretação, não registro histórico.

Você sabia?

Gentios, comunhão e um confronto em Antioquia

  • Tito foi com Paulo e Barnabé a Jerusalém. O Easton's Bible Dictionary (1897) diz que ele parece ter sido gentio e que seu nome não aparece em Atos. Paulo escreve que Tito, embora fosse grego, não foi obrigado a circuncidar-se.Fontes: Titus · o próprio texto bíblico
  • O confronto posterior ocorreu em Antioquia da Síria, às margens do Orontes, a umas trezentas milhas ao norte de Jerusalém. A cidade ocupava o terceiro lugar entre as cidades do Império Romano, depois de Roma e Alexandria, e foi ali que os crentes foram chamados cristãos pela primeira vez.Fontes: Antioch (Syria) · o próprio texto bíblico
  • O Easton's Bible Dictionary (1897) descreve Tiago, citado com Cefas e João como um dos pilares, como cabeça da igreja em Jerusalém, onde presidiu o concílio sobre os gentios. Paulo diz que, antes de chegarem certos homens da parte de Tiago, Cefas costumava comer com os gentios, mas depois se afastou por medo do grupo da circuncisão.Fontes: James (Brother of Jesus) · o próprio texto bíblico

Notas escritas com auxílio de IA a partir de fontes abertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, domínio público) e revisadas antes de publicar.

Lugares deste capítulo

  • Jerusalem · 31.777, 35.234 · versículo 1
  • Antioch · Hoje: Antioch on the Orontes · 36.227, 36.172 · versículo 11

Só aparecem lugares com identificação de alta confiança (90% ou mais segundo as fontes acadêmicas reunidas pelo OpenBible). Mapa da época: DARE (Digital Atlas of the Roman Empire), CC BY 4.0; mapa atual: © colaboradores do OpenStreetMap; lugares: OpenBible.info (CC BY 4.0).

Créditos e licença desta tradução
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Language: हिन्दी (Hindi)
Contributor: Biblica, Inc.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा.
यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें.
This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4‪.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4‪.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA.
Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.”
‪
Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows:
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA).
‪If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact*
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2025-05-03

Fonte: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org

Fale com a gente

Conte de onde você lê, como a Bíblia tem te ajudado ou o que podemos melhorar. Lemos todas as mensagens.