Ezequiel 30
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Toque num versículo para ver as referências cruzadas.
मिस्र के लिये विलापगीत
1याहवेह का वचन मेरे पास आया: 2“हे मनुष्य के पुत्र, भविष्यवाणी करो और कहो: ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है:
“ ‘विलाप करो और कहो,
“हाय! उस दिन के लिये!”
3क्योंकि वह दिन निकट है,
याहवेह का दिन निकट है—
बादलों का एक दिन होगा,
जाति-जाति के लोगों के लिये दंड का दिन होगा.
4मिस्र के विरुद्ध एक तलवार उठेगी,
और कूश पर पीड़ा का समय आएगा.
जब मिस्र में हत्यायें होंगी,
तब उसकी धन-संपत्ति ले ली जाएगी,
और उसकी नीवें ध्वस्त कर दी जाएंगी.
5कूश और पूट, लूद और पूरा अरब, लिबिया और वाचा बांधे हुए देश के लोग मिस्र के साथ तलवार से मारे जाएंगे.
6“ ‘याहवेह का यह कहना है:
“ ‘मिस्र के मित्र देश नाश हो जाएंगे
और उसका अहंकार से भरा बल चूर-चूर हो जाएगा.
मिगदोल से लेकर सेवेनेह तक
वे उसके अंदर ही तलवार से मारे जाएंगे,
परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.
7वे निर्जन देशों के बीच
निर्जन हो जाएंगे,
और ध्वस्त शहरों के बीच
उनके शहर ध्वस्त पड़े रहेंगे.
8जब मैं मिस्र में आग लगाऊंगा,
और उसके सारे सहायक कुचले जाएंगे,
तब वे जानेंगे कि मैं ही याहवेह हूं.
9“ ‘उस दिन संदेशवाहक अपने को सुरक्षित समझते हुए मेरे पास से कूश को डराने के लिये पानी जहाजों में जाएंगे. मिस्र के विनाश के दिन वे पीड़ा से भर जाएंगे, क्योंकि इसका होना निश्चित है.
10“ ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है:
“ ‘मैं बाबेल के राजा नबूकदनेज्ज़र के द्वारा
मिस्र के उपद्रवी लोगों का अंत कर दूंगा.
11नबूकदनेज्ज़र और उसकी सेना को, जो सारे राष्ट्रों में सबसे क्रूर हैं—
देश को नाश करने के लिये लायी जाएगी.
वे मिस्र पर तलवार चलाएंगे
और देश को हत्या किए हुए लोगों से भर देंगे.
12मैं नील नदी का पानी सुखा दूंगा
और देश एक दुष्ट जाति के हाथ बेच दूंगा;
विदेशियों के द्वारा
मैं देश और इसमें की सब चीज़ों को उजाड़ दूंगा.
मैं, याहवेह ने यह कहा है.
13“ ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है:
“ ‘मैं मूर्तियों को नष्ट कर दूंगा
और मैमफिस की आकृतियां का अस्तित्व मिटा दूंगा.
मिस्र देश में कोई भी राजकुमार न होगा,
ओर मैं पूरे मिस्र में डर फैला दूंगा.
14मैं ऊपरी मिस्र को उजाड़ दूंगा,
ज़ोअन नगर को आग लगा दूंगा
तथा थेबेस नगर को दंड दूंगा.
15सिन पर, जो मिस्र का दृढ़ नगर है,
मेरा कोप भड़केगा,
और मैं थेबेस नगर के उपद्रवी लोगों को नष्ट कर दूंगा.
16मैं मिस्र पर आग लगा दूंगा;
सिन पीड़ा में तड़पेगा.
थेबेस नगर आंधी में उड़ जाएगा;
मैमफिस नगर लगातार कष्ट में रहेगा.
17ओन तथा पी-बेसेथ नगर के युवा
तलवार से मारे जाएंगे,
और ये शहर बंधुआई में चले जाएंगे.
18जब मैं मिस्र के जूआ को तोड़ूंगा,
तब ताहपनहेस नगर में दिन में ही अंधकार हो जाएगा;
तब उसके घमंड से भरे बल का अंत हो जाएगा.
वह बादलों से ढंक जाएगा,
और उसके गांव बंधुआई में चले जाएंगे.
19इस प्रकार मैं मिस्र को दंड दूंगा,
और वे जानेंगे कि मैं याहवेह हूं.’ ”
फ़रोह की भुजाएं तोड़ दी जाती हैं
20ग्यारहवें वर्ष के, पहले माह के सातवें दिन, याहवेह का वचन मेरे पास आया: 21“हे मनुष्य के पुत्र, मैंने मिस्र के राजा फ़रोह की भुजा को तोड़ दिया है. उसके उपचार के लिए उसे बांधा नहीं गया है या उस पर पट्टी नहीं बांदी है कि वह मजबूत होकर तलवार पकड़ सके. 22इसलिये परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: मैं मिस्र के राजा फ़रोह के विरुद्ध हूं. मैं उसके दोनों भुजाओं को तोड़ दूंगा—अच्छी भुजा के साथ टूटी हुई भुजा भी, और उससे हाथ से तलवार को गिरा दूंगा. 23मैं मिस्रियों को जनताओं के लोगों के बीच इधर-उधर फैला दूंगा और देश-देश में उन्हें तितर-बितर कर दूंगा. 24मैं बाबेल के राजा की भुजाओं को मजबूत करूंगा और अपनी तलवार उसके हाथ में दे दूंगा, पर मैं फ़रोह की भुजाओं को तोड़ डालूंगा, और वह बाबेल के राजा के सामने ऐसे कराहेगा, जैसे एक घायल मरनेवाला व्यक्ति कराहता है. 25मैं बाबेल के राजा की भुजाओं को मजबूत करूंगा, किंतु फ़रोह की भुजाएं पंगु हो जाएंगी. तब वे जानेंगे कि मैं याहवेह हूं, जब मैं अपनी तलवार बाबेल के राजा के हाथ में दे दूंगा और वह इसका उपयोग मिस्र के विरुद्ध करेगा. 26मैं मिस्रियों को जाति-जाति के लोगों के बीच फैला दूंगा और उन्हें देश-देश में तितर-बितर कर दूंगा. तब वे जानेंगे कि मैं याहवेह हूं.”

Você sabia?
O Julgamento sobre o Egito e Seus Aliados
- Ezequiel identifica Nabucodonosor, o rei da Babilônia, como o instrumento escolhido para trazer ruína sobre o Egito e derrotar suas multidões.Fontes: Nebuchadnezzar · o próprio texto bíblico
- O oráculo menciona importantes centros religiosos e administrativos em todo o Egito, incluindo Mênfis (Nofe), Tebas (No) e a cidade fortificada de Pelúsio (Sim).Fontes: Memphis · Pelusium · Thebes · o próprio texto bíblico
- A profecia adverte também os aliados regionais e vizinhos do Egito, como Cuche ao sul, de que compartilharão do pânico e da ruína quando o Egito cair.Fontes: Cush · o próprio texto bíblico
Notas escritas com auxílio de IA a partir de fontes abertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, domínio público) e revisadas antes de publicar.
Lugares deste capítulo
- Cush · Hoje: Cush 1 · 16.935, 33.751 · versículos 4, 5, 9
- Egypt · 30.129, 31.308 · versículos 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 15, 16, 18, 19, 21, 22, 23, 24, 25, 26
- Arabia · Hoje: Arabian Peninsula · 23.000, 46.000 · versículo 5
- Libya · 32.821, 21.851 · versículo 5
- Syene · Hoje: Aswan · 24.089, 32.900 · versículo 6
- Babylon · 32.543, 44.422 · versículos 10, 24, 25
- Nile · Hoje: Nile River · 31.465, 30.367 · versículo 12
- Memphis · 29.849, 31.253 · versículos 13, 16
- Pathros · Hoje: Upper Egypt · 24.100, 32.700 · versículo 14
- Thebes · 25.721, 32.610 · versículos 14, 15, 16
- Zoan · Hoje: Tanis · 30.977, 31.880 · versículo 14
- Pelusium · Hoje: Tell el Farama · 31.043, 32.546 · versículos 15, 16
- Heliopolis · Hoje: Ain Shams · 30.129, 31.308 · versículo 17
- Pi-beseth · Hoje: Tell Basteh · 30.573, 31.510 · versículo 17
- Tahpanhes · Hoje: Tell Defenneh · 30.861, 32.171 · versículo 18
Só aparecem lugares com identificação de alta confiança (90% ou mais segundo as fontes acadêmicas reunidas pelo OpenBible). Mapa da época: DARE (Digital Atlas of the Roman Empire), CC BY 4.0; mapa atual: © colaboradores do OpenStreetMap; lugares: OpenBible.info (CC BY 4.0).
Créditos e licença desta tradução
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Language: हिन्दी (Hindi) Contributor: Biblica, Inc. Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा. यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें. This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA. Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.” Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA). If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact* This translation is made available to you under the terms of the Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0. You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that: You include the above copyright and source information. If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes. If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original. Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents. For other uses, please contact the respective copyright owners. Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19. 2025-05-03
Fonte: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org