Nations Bible

Eclesiastes 5

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Toque num versículo para ver as referências cruzadas.

परमेश्वर से अपनी मन्‍नतें पूरी करें

1परमेश्वर के भवन में जाने पर अपने व्यवहार के प्रति सावधान रहना और मूर्खों के समान बलि भेंट करने से बेहतर है परमेश्वर के समीप आना. मूर्ख तो यह जानते ही नहीं कि वे क्या गलत कर रहे हैं.

2अपनी किसी बात में उतावली न करना,

न ही परमेश्वर के सामने किसी बात को रखने में जल्दबाजी करना,

क्योंकि परमेश्वर स्वर्ग में हैं

और तुम पृथ्वी पर हो,

इसलिये अपने शब्दों को थोड़ा ही रखना.

3स्वप्न किसी काम में बहुत अधिक लीन होने के कारण आता है,

और मूर्ख अपने बक-बक करने की आदत से पहचाना जाता है.

4यदि तुमने परमेश्वर से कोई मन्नत मानी तो उसे पूरा करने में देर न करना; क्योंकि परमेश्वर मूर्ख से प्रसन्‍न नहीं होते; पूरी करो अपनी मन्नत. 5मन्नत मानकर उसे पूरी न करने से कहीं अधिक अच्छा है कि तुम मन्नत ही न मानो. 6तुम्हारी बातें तुम्हारे पाप का कारण न हों. परमेश्वर के स्वर्गदूत के सामने तुम्हें यह न कहना पड़े, “मुझसे गलती हुई.” परमेश्वर कहीं तुम्हारी बातों के कारण क्रोधित न हों और तुम्हारे कामों को नाश कर डालें. 7क्योंकि स्वप्नों की अधिकता और बक-बक करने में खोखलापन होता है, इसलिए तुम परमेश्वर के प्रति भय बनाए रखो.

धन भी व्यर्थ

8अगर तुम अपने क्षेत्र में गरीब पर अत्याचार और उसे न्याय और धर्म से दूर होते देखो; तो हैरान न होना क्योंकि एक अधिकारी दूसरे अधिकारी के ऊपर होता है और उन पर भी एक बड़ा अधिकारी. 9वास्तव में जो राजा खेती को बढ़ावा देता है, वह सारे राज्य के लिए वरदान साबित होता है.

10जो धन से प्रेम रखता है, वह कभी धन से संतुष्ट न होगा;

और न ही वह जो बहुत धन से प्रेम करता है.

यह भी बेकार ही है.

11जब अच्छी वस्तुएं बढ़ती हैं,

तो वे भी बढ़ते हैं, जो उनको इस्तेमाल करते हैं.

उनके स्वामी को उनसे क्या लाभ?

सिवाय इसके कि वह इन्हें देखकर संतुष्ट हो सके.

12मेहनत करनेवाले के लिए नींद मीठी होती है,

चाहे उसने ज्यादा खाना खाया हो या कम,

मगर धनी का बढ़ता हुआ धन

उसे सोने नहीं देता.

13एक और बड़ी बुरी बात है जो मैंने सूरज के नीचे देखी:

कि धनी ने अपनी धन-संपत्ति अपने आपको ही कष्ट देने के लिए ही कमाई थी.

14उसने धन-संपत्ति निष्फल जगह लगा दी है,

वह धनी एक पुत्र का पिता बना.

मगर उसकी सहायता के लिए कोई नहीं है.

15जैसे वह अपनी मां के गर्भ से नंगा आया था,

उसे लौट जाना होगा, जैसे वह आया था.

ठीक वैसे ही वह अपने हाथ में

अपनी मेहनत के फल का कुछ भी नहीं ले जाएगा.

16यह भी एक बड़ी बुरी बात है:

ठीक जैसे एक व्यक्ति का जन्म होता है, वैसे ही उसकी मृत्यु भी हो जाएगी.

तो उसके लिए इसका क्या फायदा,

जो हवा को पकड़ने के लिए मेहनत करता है?

17वह अपना पूरा जीवन रोग,

क्रोध और बहुत ही निराशा में बिताता है.

18मैंने जो एक अच्छी बात देखी वह यह है: कि मनुष्य परमेश्वर द्वारा दिए गए जीवन में खाए, पिए और अपनी मेहनत में, जो वह सूरज के नीचे करता है, के ईनाम में खुश रहे. 19और हर एक व्यक्ति जिसे परमेश्वर ने धन-संपत्ति दी है तो परमेश्वर ने उसे उनका इस्तेमाल करने, उनके ईनाम को पाने और अपनी मेहनत से खुश होने की योग्यता भी दी है; यह भी परमेश्वर द्वारा दिया गया ईनाम ही है. 20मनुष्य अपने पूरे जीवन को हमेशा के लिए याद नहीं रखेगा, क्योंकि परमेश्वर उसे उसके दिल के आनंद में व्यस्त रखते हैं.

Ilustração artística — interpretação, não registro histórico.

Você sabia?

Reverência, justiça e os limites da riqueza

  • O autor adverte contra o falar precipitado no culto, lembrando aos adoradores que Deus está nos céus enquanto os mortais estão na terra. Os votos feitos a Deus eram considerados compromissos sérios; o texto adverte que adiar ou deixar de cumprir um voto é insensatez, sendo melhor não votar do que votar e não cumprir.Fontes: o próprio texto bíblico
  • Ao abordar a injustiça e a opressão dos pobres em uma província, o autor aponta para a burocracia governamental em camadas, onde cada oficial é vigiado por uma autoridade superior. Apesar dessa hierarquia administrativa, todos os níveis, inclusive o rei, dependem, em última análise, dos frutos da terra.Fontes: o próprio texto bíblico
  • O capítulo contrasta a insônia inquieta dos ricos com o sono doce de um trabalhador comum, observando que a busca por riquezas não traz satisfação duradoura. O verdadeiro contentamento surge quando a pessoa aceita sua porção e desfruta de comida, bebida e trabalho honesto como dádivas de Deus.Fontes: o próprio texto bíblico

Notas escritas com auxílio de IA a partir de fontes abertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, domínio público) e revisadas antes de publicar.

Créditos e licença desta tradução
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Language: हिन्दी (Hindi)
Contributor: Biblica, Inc.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा.
यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें.
This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4‪.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4‪.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA.
Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.”
‪
Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows:
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA).
‪If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact*
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2025-05-03

Fonte: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org

Fale com a gente

Conte de onde você lê, como a Bíblia tem te ajudado ou o que podemos melhorar. Lemos todas as mensagens.