Salmos 71
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019 · Toque num versículo para ver as referências cruzadas.
एक वृद्ध की प्रार्थना
1हे यहोवा, मैं तेरा शरणागत हूँ;
मुझे लज्जित न होने दे।
2तू तो धर्मी है, मुझे छुड़ा और मेरा उद्धार कर;
मेरी ओर कान लगा, और मेरा उद्धार कर।
3मेरे लिये सनातन काल की चट्टान का धाम बन, जिसमें मैं नित्य जा सकूँ;
तूने मेरे उद्धार की आज्ञा तो दी है,
क्योंकि तू मेरी चट्टान और मेरा गढ़ ठहरा है।
4हे मेरे परमेश्वर, दुष्ट के
और कुटिल और क्रूर मनुष्य के हाथ से मेरी रक्षा कर।
5क्योंकि हे प्रभु यहोवा, मैं तेरी ही बाट जोहता आया हूँ;
बचपन से मेरा आधार तू है।
6मैं गर्भ से निकलते ही, तेरे द्वारा सम्भाला गया;
मुझे माँ की कोख से तू ही ने निकाला;
इसलिए मैं नित्य तेरी स्तुति करता रहूँगा।
7मैं बहुतों के लिये चमत्कार बना हूँ;
परन्तु तू मेरा दृढ़ शरणस्थान है।
8मेरे मुँह से तेरे गुणानुवाद,
और दिन भर तेरी शोभा का वर्णन बहुत हुआ करे।
9बुढ़ापे के समय मेरा त्याग न कर;
जब मेरा बल घटे तब मुझ को छोड़ न दे।
10क्योंकि मेरे शत्रु मेरे विषय बातें करते हैं,
और जो मेरे प्राण की ताक में हैं,
वे आपस में यह सम्मति करते हैं कि
11परमेश्वर ने उसको छोड़ दिया है;
उसका पीछा करके उसे पकड़ लो, क्योंकि उसका कोई छुड़ानेवाला नहीं।
12हे परमेश्वर, मुझसे दूर न रह;
हे मेरे परमेश्वर, मेरी सहायता के लिये फुर्ती कर!
13जो मेरे प्राण के विरोधी हैं, वे लज्जित हो
और उनका अन्त हो जाए;
जो मेरी हानि के अभिलाषी हैं, वे नामधराई
और अनादर में गड़ जाएँ।
14मैं तो निरन्तर आशा लगाए रहूँगा,
और तेरी स्तुति अधिकाधिक करता जाऊँगा।
15मैं अपने मुँह से तेरी धार्मिकता का,
और तेरे किए हुए उद्धार का वर्णन दिन भर करता रहूँगा,
क्योंकि उनका पूरा ब्योरा मेरी समझ से परे है।
16मैं प्रभु यहोवा के पराक्रम के कामों का वर्णन करता हुआ आऊँगा,
मैं केवल तेरी ही धार्मिकता की चर्चा किया करूँगा।
17हे परमेश्वर, तू तो मुझ को बचपन ही से सिखाता आया है,
और अब तक मैं तेरे आश्चर्यकर्मों का प्रचार करता आया हूँ।
18इसलिए हे परमेश्वर जब मैं बूढ़ा हो जाऊँ
और मेरे बाल पक जाएँ, तब भी तू मुझे न छोड़,
जब तक मैं आनेवाली पीढ़ी के लोगों को
तेरा बाहुबल और सब उत्पन्न होनेवालों को तेरा पराक्रम सुनाऊँ।
19हे परमेश्वर, तेरी धार्मिकता अति महान है।
तू जिसने महाकार्य किए हैं,
हे परमेश्वर तेरे तुल्य कौन है?
20तूने तो हमको बहुत से कठिन कष्ट दिखाए हैं
परन्तु अब तू फिर से हमको जिलाएगा;
और पृथ्वी के गहरे गड्ढे में से उबार लेगा।
21तू मेरे सम्मान को बढ़ाएगा,
और फिरकर मुझे शान्ति देगा।
22हे मेरे परमेश्वर,
मैं भी तेरी सच्चाई का धन्यवाद सारंगी बजाकर गाऊँगा;
हे इस्राएल के पवित्र मैं वीणा बजाकर तेरा भजन गाऊँगा।
23जब मैं तेरा भजन गाऊँगा, तब अपने मुँह से
और अपने प्राण से भी जो तूने बचा लिया है, जयजयकार करूँगा।
24और मैं तेरे धार्मिकता की चर्चा दिन भर करता रहूँगा;
क्योंकि जो मेरी हानि के अभिलाषी थे,
वे लज्जित और अपमानित हुए।

Você sabia?
Uma Oração de Fé na Velhice
- O Salmo 71 é estruturado a partir da perspectiva de um crente idoso que reflete sobre uma vida inteira de confiança em Deus desde o nascimento e a juventude. O autor pede a Deus que não o rejeite nem o desampare no momento em que suas forças físicas se esgotam diante de adversários.Fontes: o próprio texto bíblico
- Uma motivação central para o pedido de livramento do salmista é intergeracional: ele deseja continuar vivendo para proclamar o poder e os feitos maravilhosos de Deus à geração seguinte. O salmo culmina em votos de louvor público acompanhado por instrumentos de cordas, como a harpa e a lira.Fontes: o próprio texto bíblico
Notas escritas com auxílio de IA a partir de fontes abertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, domínio público) e revisadas antes de publicar.
Créditos e licença desta tradução
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019 The Indian Revised Version Holy Bible in the Hindi language of India copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions Language: मानक हिन्दी (Hindi) Translation by: Bridge Connectivity Solutions Contributor: Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. This translation is made available to you under the terms of the Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0. You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that: You include the above copyright and source information. If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes. If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original. Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents. For other uses, please contact the respective copyright owners. Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19. 2023-04-11
Fonte: http://ebible.org/hin2017/ · eBible.org