Nations Bible

Salmos 59

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019 · Toque num versículo para ver as referências cruzadas.

सुरक्षा के लिये प्रार्थना

प्रधान बजानेवाले के लिये अल-तशहेत राग में दाऊद का मिक्ताम; जब शाऊल के भेजे हुए लोगों ने घर का पहरा दिया कि उसको मार डाले

1हे मेरे परमेश्वर, मुझ को शत्रुओं से बचा,

मुझे ऊँचे स्थान पर रखकर मेरे विरोधियों से बचा,

2मुझ को बुराई करनेवालों के हाथ से बचा,

और हत्यारों से मेरा उद्धार कर।

3क्योंकि देख, वे मेरी घात में लगे हैं;

हे यहोवा, मेरा कोई दोष या पाप नहीं है,

तो भी बलवन्त लोग मेरे विरुद्ध इकट्ठे होते हैं।

4मैं निर्दोष हूँ तो भी वे मुझसे लड़ने को मेरी ओर दौड़ते है;

जाग और मेरी मदद कर, और यह देख!

5हे सेनाओं के परमेश्वर यहोवा,

हे इस्राएल के परमेश्वर सब अन्यजातियों को दण्ड देने के लिये जाग;

किसी विश्वासघाती अत्याचारी पर अनुग्रह न कर। (सेला)

6वे लोग साँझ को लौटकर कुत्ते के समान गुर्राते हैं,

और नगर के चारों ओर घूमते हैं।

7देख वे डकारते हैं, उनके मुँह के भीतर तलवारें हैं,

क्योंकि वे कहते हैं, “कौन हमें सुनता है?”

8परन्तु हे यहोवा, तू उन पर हँसेगा;

तू सब अन्यजातियों को उपहास में उड़ाएगा।

9हे परमेश्वर, मेरे बल, मैं तुझ पर ध्यान दूँगा,

तू मेरा ऊँचा गढ़ है।

10परमेश्वर करुणा करता हुआ मुझसे मिलेगा;

परमेश्वर मेरे शत्रुओं के विषय मेरी इच्छा पूरी कर देगा।

11उन्हें घात न कर, ऐसा न हो कि मेरी प्रजा भूल जाए;

हे प्रभु, हे हमारी ढाल!

अपनी शक्ति से उन्हें तितर-बितर कर, उन्हें दबा दे।

12वह अपने मुँह के पाप, और होठों के वचन,

और श्राप देने, और झूठ बोलने के कारण,

अभिमान में फँसे हुए पकड़े जाएँ।

13जलजलाहट में आकर उनका अन्त कर,

उनका अन्त कर दे ताकि वे नष्ट हो जाएँ

तब लोग जानेंगे कि परमेश्वर याकूब पर,

वरन् पृथ्वी की छोर तक प्रभुता करता है। (सेला)

14वे साँझ को लौटकर कुत्ते के समान गुर्राते,

और नगर के चारों ओर घूमते है।

15वे टुकड़े के लिये मारे-मारे फिरते,

और तृप्त न होने पर रात भर गुर्राते है।

16परन्तु मैं तेरी सामर्थ्य का यश गाऊँगा,

और भोर को तेरी करुणा का जयजयकार करूँगा।

क्योंकि तू मेरा ऊँचा गढ़ है,

और संकट के समय मेरा शरणस्थान ठहरा है।

17हे मेरे बल, मैं तेरा भजन गाऊँगा,

क्योंकि हे परमेश्वर, तू मेरा ऊँचा गढ़

और मेरा करुणामय परमेश्वर है।

Ilustração artística — interpretação, não registro histórico.

Você sabia?

Um Cântico de Livramento da Emboscada

  • O cabeçalho associa este salmo ao momento em que o rei Saul enviou homens armados para vigiar a casa de Davi a fim de matá-lo, ocasião em que Davi afirmava sua inocência de qualquer rebelião.Fontes: o próprio texto bíblico
  • O salmo compara repetidamente os perseguidores a cães ferozes e famintos que rondam as ruas da cidade ao entardecer em busca de alimento, ilustrando vividamente a hostilidade ao seu redor.Fontes: o próprio texto bíblico
  • O texto é classificado como um Mictão e indicado para ser cantado ao som da melodia 'Não Destruas', entregue ao regente do coro para uso litúrgico.Fontes: o próprio texto bíblico

Notas escritas com auxílio de IA a partir de fontes abertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, domínio público) e revisadas antes de publicar.

Créditos e licença desta tradução
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019
The Indian Revised Version Holy Bible in the Hindi language of India
copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions
Language: मानक हिन्दी‎ (Hindi)
Translation by: Bridge Connectivity Solutions
Contributor: Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd.
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2023-04-11

Fonte: http://ebible.org/hin2017/ · eBible.org

Fale com a gente

Conte de onde você lê, como a Bíblia tem te ajudado ou o que podemos melhorar. Lemos todas as mensagens.