Nations Bible

Salmos 49

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019 · Toque num versículo para ver as referências cruzadas.

धन पर भरोसा रखने की मूर्खता

प्रधान बजानेवाले के लिये कोरहवंशियों का भजन

1हे देश-देश के सब लोगों यह सुनो!

हे संसार के सब निवासियों, कान लगाओ!

2क्या ऊँच, क्या नीच

क्या धनी, क्या दरिद्र, कान लगाओ!

3मेरे मुँह से बुद्धि की बातें निकलेंगी;

और मेरे हृदय की बातें समझ की होंगी।

4मैं नीतिवचन की ओर अपना कान लगाऊँगा,

मैं वीणा बजाते हुए अपनी गुप्त बात

प्रकाशित करूँगा।

5विपत्ति के दिनों में मैं क्यों डरूँ जब अधर्म मुझे आ घेरे?

6जो अपनी सम्पत्ति पर भरोसा रखते,

और अपने धन की बहुतायत पर फूलते हैं,

7उनमें से कोई अपने भाई को किसी भाँति

छुड़ा नहीं सकता है;

और न परमेश्वर को उसके बदले प्रायश्चित

में कुछ दे सकता है

8क्योंकि उनके प्राण की छुड़ौती भारी है

वह अन्त तक कभी न चुका सकेंगे

9कोई ऐसा नहीं जो सदैव जीवित रहे,

और कब्र को न देखे।

10क्योंकि देखने में आता है कि बुद्धिमान भी मरते हैं,

और मूर्ख और पशु सरीखे मनुष्य भी दोनों नाश होते हैं,

और अपनी सम्पत्ति दूसरों के लिये छोड़ जाते हैं।

11वे मन ही मन यह सोचते हैं, कि उनका घर

सदा स्थिर रहेगा,

और उनके निवास पीढ़ी से पीढ़ी तक बने रहेंगे;

इसलिए वे अपनी-अपनी भूमि का नाम अपने-अपने नाम पर रखते हैं।

12परन्तु मनुष्य प्रतिष्ठा पाकर भी स्थिर नहीं रहता,

वह पशुओं के समान होता है, जो मर मिटते हैं।

13उनकी यह चाल उनकी मूर्खता है,

तो भी उनके बाद लोग उनकी बातों से

प्रसन्न होते हैं। (सेला)

14वे अधोलोक की मानो भेड़ों का झुण्ड ठहराए गए हैं;

मृत्यु उनका गड़रिया ठहरेगा;

और भोर को सीधे लोग उन पर प्रभुता करेंगे;

और उनका सुन्दर रूप अधोलोक का कौर हो जाएगा और उनका कोई आधार न रहेगा।

15परन्तु परमेश्वर मेरे प्राण को अधोलोक के

वश से छुड़ा लेगा,

वह मुझे ग्रहण करके अपनाएगा।

16जब कोई धनी हो जाए और उसके घर का

वैभव बढ़ जाए,

तब तू भय न खाना।

17क्योंकि वह मरकर कुछ भी साथ न ले जाएगा;

न उसका वैभव उसके साथ कब्र में जाएगा।

18चाहे वह जीते जी अपने आपको धन्य कहता रहे।

जब तू अपनी भलाई करता है, तब वे लोग

तेरी प्रशंसा करते हैं

19तो भी वह अपने पुरखाओं के समाज में मिलाया जाएगा,

जो कभी उजियाला न देखेंगे।

20मनुष्य चाहे प्रतिष्ठित भी हों परन्तु यदि वे

समझ नहीं रखते तो

वे पशुओं के समान हैं, जो मर मिटते हैं।

Você sabia?

Os limites das riquezas e da sabedoria

  • Diferente de muitos salmos que se dirigem a Deus em oração ou louvor, o Salmo 49 começa com um apelo de sabedoria universal a todos os povos, ricos e pobres, propondo um provérbio e um enigma ao som da harpa.Fontes: o próprio texto bíblico
  • O salmo reflete sobre os limites da riqueza material, explicando que nenhuma quantidade de bens pode pagar a Deus o resgate para livrar alguém da morte ou da corrupção na sepultura.Fontes: o próprio texto bíblico
  • O cabeçalho atribui esta composição aos filhos de Corá, descendentes do levita que liderou uma rebelião no deserto e que atuavam na tradição musical de Israel.Fontes: o próprio texto bíblico · Korah (Levite)

Notas escritas com auxílio de IA a partir de fontes abertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, domínio público) e revisadas antes de publicar.

Créditos e licença desta tradução
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019
The Indian Revised Version Holy Bible in the Hindi language of India
copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions
Language: मानक हिन्दी‎ (Hindi)
Translation by: Bridge Connectivity Solutions
Contributor: Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd.
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2023-04-11

Fonte: http://ebible.org/hin2017/ · eBible.org

Fale com a gente

Conte de onde você lê, como a Bíblia tem te ajudado ou o que podemos melhorar. Lemos todas as mensagens.