Nations Bible

Salmos 38

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019 · Toque num versículo para ver as referências cruzadas.

पीड़ित मनुष्य की प्रार्थना

यादगार के लिये दाऊद का भजन

1हे यहोवा क्रोध में आकर मुझे झिड़क न दे,

और न जलजलाहट में आकर मेरी ताड़ना कर!

2क्योंकि तेरे तीर मुझ में लगे हैं,

और मैं तेरे हाथ के नीचे दबा हूँ।

3तेरे क्रोध के कारण मेरे शरीर में कुछ भी

आरोग्यता नहीं;

और मेरे पाप के कारण मेरी हड्डियों में कुछ

भी चैन नहीं।

4क्योंकि मेरे अधर्म के कामों में

मेरा सिर डूब गया,

और वे भारी बोझ के समान मेरे सहने से

बाहर हो गए हैं।

5मेरी मूर्खता के पाप के कारण मेरे घाव सड़ गए

और उनसे दुर्गन्ध आती हैं।

6मैं बहुत दुःखी हूँ और झुक गया हूँ;

दिन भर मैं शोक का पहरावा

पहने हुए चलता फिरता हूँ।

7क्योंकि मेरी कमर में जलन है,

और मेरे शरीर में आरोग्यता नहीं।

8मैं निर्बल और बहुत ही चूर हो गया हूँ;

मैं अपने मन की घबराहट से कराहता हूँ।

9हे प्रभु मेरी सारी अभिलाषा तेरे सम्मुख है,

और मेरा कराहना तुझ से छिपा नहीं।

10मेरा हृदय धड़कता है,

मेरा बल घटता जाता है;

और मेरी आँखों की ज्योति भी

मुझसे जाती रही।

11मेरे मित्र और मेरे संगी

मेरी विपत्ति में अलग हो गए,

और मेरे कुटुम्बी भी दूर जा खड़े हुए। (भज. 31:11, लूका 23:49)

12मेरे प्राण के ग्राहक मेरे लिये जाल बिछाते हैं,

और मेरी हानि का यत्न करनेवाले

दुष्टता की बातें बोलते,

और दिन भर छल की युक्ति सोचते हैं।

13परन्तु मैं बहरे के समान सुनता ही नहीं,

और मैं गूँगे के समान मुँह नहीं खोलता।

14वरन् मैं ऐसे मनुष्य के तुल्य हूँ

जो कुछ नहीं सुनता,

और जिसके मुँह से विवाद की कोई

बात नहीं निकलती।

15परन्तु हे यहोवा,

मैंने तुझ ही पर अपनी आशा लगाई है;

हे प्रभु, मेरे परमेश्वर,

तू ही उत्तर देगा।

16क्योंकि मैंने कहा,

“ऐसा न हो कि वे मुझ पर आनन्द करें;

जब मेरा पाँव फिसल जाता है,

तब मुझ पर अपनी बड़ाई मारते हैं।”

17क्योंकि मैं तो अब गिरने ही पर हूँ;

और मेरा शोक निरन्तर मेरे सामने है।

18इसलिए कि मैं तो अपने अधर्म को प्रगट करूँगा,

और अपने पाप के कारण खेदित रहूँगा।

19परन्तु मेरे शत्रु अनगिनत हैं,

और मेरे बैरी बहुत हो गए हैं।

20जो भलाई के बदले में बुराई करते हैं,

वह भी मेरे भलाई के पीछे चलने के

कारण मुझसे विरोध करते हैं।

21हे यहोवा, मुझे छोड़ न दे!

हे मेरे परमेश्वर, मुझसे दूर न हो!

22हे यहोवा, हे मेरे उद्धारकर्ता,

मेरी सहायता के लिये फुर्ती कर!

Ilustração artística — interpretação, não registro histórico.

Você sabia?

Um Lamento de Aflição e Confissão

  • O título designa este capítulo como um salmo de Davi para memorial. Nele, o salmista descreve intensos sofrimentos físicos, incluindo feridas abertas, dores ardentes e fraqueza corporal, associando sua aflição ao próprio pecado e à disciplina divina.Fontes: o próprio texto bíblico
  • O salmo retrata o isolamento social que frequentemente acompanhava a enfermidade no mundo antigo. Amigos e parentes se afastam de sua aflição, enquanto adversários aproveitam sua vulnerabilidade para tramar contra a sua vida.Fontes: o próprio texto bíblico

Notas escritas com auxílio de IA a partir de fontes abertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, domínio público) e revisadas antes de publicar.

Créditos e licença desta tradução
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019
The Indian Revised Version Holy Bible in the Hindi language of India
copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions
Language: मानक हिन्दी‎ (Hindi)
Translation by: Bridge Connectivity Solutions
Contributor: Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd.
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2023-04-11

Fonte: http://ebible.org/hin2017/ · eBible.org

Fale com a gente

Conte de onde você lê, como a Bíblia tem te ajudado ou o que podemos melhorar. Lemos todas as mensagens.