Números 34
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019 · Toque num versículo para ver as referências cruzadas.
कनान देश की सीमा
1फिर यहोवा ने मूसा से कहा, 2“इस्राएलियों को यह आज्ञा दे: कि जो देश तुम्हारा भाग होगा वह तो चारों ओर की सीमा तक का कनान देश है, इसलिए जब तुम कनान देश में पहुँचो, 3तब तुम्हारा दक्षिणी प्रान्त सीन नामक जंगल से ले एदोम देश के किनारे-किनारे होता हुआ चला जाए, और तुम्हारी दक्षिणी सीमा खारे ताल के सिरे पर आरम्भ होकर पश्चिम की ओर चले; 4वहाँ से तुम्हारी सीमा अक्रब्बीम नामक चढ़ाई के दक्षिण की ओर पहुँचकर मुड़े, और सीन तक आए, और कादेशबर्ने के दक्षिण की ओर निकले, और हसरद्दार तक बढ़के अस्मोन तक पहुँचे; 5फिर वह सीमा अस्मोन से घूमकर मिस्र के नाले तक पहुँचे, और उसका अन्त समुद्र का तट ठहरे।
6“फिर पश्चिमी सीमा महासमुद्र हो; तुम्हारी पश्चिमी सीमा यही ठहरे।
7“तुम्हारी उत्तरी सीमा यह हो, अर्थात् तुम महासमुद्र से ले होर पर्वत तक सीमा बाँधना; 8और होर पर्वत से हमात की घाटी तक सीमा बाँधना, और वह सदाद पर निकले; 9फिर वह सीमा जिप्रोन तक पहुँचे, और हसरेनान पर निकले; तुम्हारी उत्तरी सीमा यही ठहरे।
10“फिर अपनी पूर्वी सीमा हसरेनान से शपाम तक बाँधना; 11और वह सीमा शपाम से रिबला तक, जो ऐन के पूर्व की ओर है, नीचे को उतरते-उतरते किन्नेरेत नामक ताल के पूर्व से लग जाए; 12और वह सीमा यरदन तक उतरकर खारे ताल के तट पर निकले। तुम्हारे देश की चारों सीमाएँ ये ही ठहरें।”
13तब मूसा ने इस्राएलियों से फिर कहा, “जिस देश के तुम चिट्ठी डालकर अधिकारी होंगे, और यहोवा ने उसे साढ़े नौ गोत्र के लोगों को देने की आज्ञा दी है, वह यही है; 14परन्तु रूबेनियों और गादियों के गोत्र तो अपने-अपने पितरों के कुलों के अनुसार अपना-अपना भाग पा चुके हैं, और मनश्शे के आधे गोत्र के लोग भी अपना भाग पा चुके हैं; 15अर्थात् उन ढाई गोत्रों के लोग यरीहो के पास यरदन के पार पूर्व दिशा में, जहाँ सूर्योदय होता है, अपना-अपना भाग पा चुके हैं।”
देश बाँटने वाले प्रधान
16फिर यहोवा ने मूसा से कहा, 17“जो पुरुष तुम लोगों के लिये उस देश को बाँटेंगे उनके नाम ये हैं एलीआजर याजक और नून का पुत्र यहोशू। 18और देश को बाँटने के लिये एक-एक गोत्र का एक-एक प्रधान ठहराना। 19और इन पुरुषों के नाम ये हैं यहूदागोत्री यपुन्ने का पुत्र कालेब, 20शिमोनगोत्री अम्मीहूद का पुत्र शमूएल, 21बिन्यामीनगोत्री किसलोन का पुत्र एलीदाद, 22दान के गोत्र का प्रधान योग्ली का पुत्र बुक्की, 23यूसुफियों में से मनश्शेइयों के गोत्र का प्रधान एपोद का पुत्र हन्नीएल, 24और एप्रैमियों के गोत्र का प्रधान शिप्तान का पुत्र कमूएल, 25जबूलूनियों के गोत्र का प्रधान पर्नाक का पुत्र एलीसापान, 26इस्साकारियों के गोत्र का प्रधान अज्जान का पुत्र पलतीएल, 27आशेरियों के गोत्र का प्रधान शलोमी का पुत्र अहीहूद, 28और नप्तालियों के गोत्र का प्रधान अम्मीहूद का पुत्र पदहेल।” 29जिन पुरुषों को यहोवा ने कनान देश को इस्राएलियों के लिये बाँटने की आज्ञा दी वे ये ही हैं।

Você sabia?
Fronteiras e Líderes da Terra Prometida
- Números 34 detalha as fronteiras geográficas da terra de Canaã, utilizando pontos de referência naturais como o Mar Salgado, o Grande Mar (o Mediterrâneo), um Monte Hor ao norte e o Rio Jordão.Fontes: o próprio texto bíblico · Canaan · Great Sea · Mount Hor
- Essa divisão territorial destinava-se a nove tribos e meia, pois as tribos de Rúben, Gade e a meia tribo de Manassés já haviam recebido sua herança a leste do Rio Jordão.Fontes: o próprio texto bíblico · Reuben · Gad
- Para supervisionar a distribuição da terra por sorteio, Deus designou o sumo sacerdote Eleazar e Josué, filho de Num, acompanhados por um líder nomeado de cada uma das tribos restantes, incluindo Calebe por Judá.Fontes: o próprio texto bíblico · Eleazar · Joshua
Notas escritas com auxílio de IA a partir de fontes abertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, domínio público) e revisadas antes de publicar.
Lugares deste capítulo
- Canaan · 32.767, 35.333 · versículos 2, 29
- Edom · 30.746, 35.604 · versículo 3
- Salt Sea · Hoje: Dead Sea · 31.500, 35.500 · versículos 3, 12
- Zin · Hoje: Zin Desert · 30.971, 35.325 · versículo 3
- Great Sea · Hoje: Mediterranean Sea · 31.805, 34.170 · versículos 5, 6, 7
- Shepham · Hoje: within 100 km of Hermel · 34.397, 36.387 · versículos 10, 11
- Sea of Galilee · 32.819, 35.590 · versículo 11
- Jordan · Hoje: Jordan River · 31.761, 35.558 · versículos 12, 15
- Jericho · Hoje: Tell es Sultan · 31.872, 35.445 · versículo 15
Só aparecem lugares com identificação de alta confiança (90% ou mais segundo as fontes acadêmicas reunidas pelo OpenBible). Mapa da época: DARE (Digital Atlas of the Roman Empire), CC BY 4.0; mapa atual: © colaboradores do OpenStreetMap; lugares: OpenBible.info (CC BY 4.0).
Créditos e licença desta tradução
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019 The Indian Revised Version Holy Bible in the Hindi language of India copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions Language: मानक हिन्दी (Hindi) Translation by: Bridge Connectivity Solutions Contributor: Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. This translation is made available to you under the terms of the Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0. You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that: You include the above copyright and source information. If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes. If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original. Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents. For other uses, please contact the respective copyright owners. Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19. 2023-04-11
Fonte: http://ebible.org/hin2017/ · eBible.org