Nations Bible

Neemias 10

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019 · Toque num versículo para ver as referências cruzadas.

व्यवस्था के अनुसार वाचा का बाँधा जाना

1जिन्होंने छाप लगाई वे ये हैं हकल्याह का पुत्र नहेम्याह जो अधिपति था, और सिदकिय्याह; 2सरायाह, अजर्याह, यिर्मयाह; 3पशहूर, अमर्याह, मल्किय्याह; 4हत्तूश, शबन्याह, मल्लूक; 5हारीम, मरेमोत, ओबद्याह; 6दानिय्येल, गिन्‍नतोन, बारूक; 7मशुल्लाम, अबिय्याह, मिय्यामीन; 8माज्याह, बिलगै और शमायाह; ये तो याजक थे। 9लेवी ये थेः आजन्याह का पुत्र येशुअ, हेनादाद की सन्तान में से बिन्नूई और कदमीएल; 10और उनके भाई शबन्याह, होदिय्याह, कलीता, पलायाह, हानान; 11मीका, रहोब, हशब्याह; 12जक्कूर, शेरेब्याह, शबन्याह। 13होदिय्याह, बानी और बनीनू; 14फिर प्रजा के प्रधान ये थेः परोश, पहत्मोआब, एलाम, जत्तू, बानी; 15बुन्नी, अजगाद, बेबै; 16अदोनिय्याह, बिगवै, आदीन; 17आतेर, हिजकिय्याह, अज्जूर; 18होदिय्याह, हाशूम, बेसै; 19हारीफ, अनातोत, नोबै; 20मग्पीआश, मशुल्लाम, हेजीर; 21मशेजबेल, सादोक, यद्दू; 22पलत्याह, हानान, अनायाह; 23होशे, हनन्याह, हश्शूब; 24हल्लोहेश, पिल्हा, शोबेक; 25रहूम, हशब्ना, मासेयाह; 26अहिय्याह, हानान, आनान; 27मल्लूक, हारीम और बानाह।

इस्राएलियों द्वारा शपथ लेना

28शेष लोग अर्थात् याजक, लेवीय, द्वारपाल, गवैये और नतीन लोग, और जितने परमेश्वर की व्यवस्था मानने के लिये देश-देश के लोगों से अलग हुए थे, उन सभी ने अपनी स्त्रियों और उन बेटे-बेटियों समेत जो समझनेवाले थे, 29अपने भाई रईसों से मिलकर शपथ खाई, कि हम परमेश्वर की उस व्यवस्था पर चलेंगे जो उसके दास मूसा के द्वारा दी गई है, और अपने प्रभु यहोवा की सब आज्ञाएँ, नियम और विधियाँ मानने में चौकसी करेंगे। 30हम न तो अपनी बेटियाँ इस देश के लोगों को ब्याह देंगे, और न अपने बेटों के लिये उनकी बेटियाँ ब्याह लेंगे। 31और जब इस देश के लोग विश्रामदिन को अन्न या कोई बिकाऊ वस्तुएँ बेचने को ले आएँगे तब हम उनसे न तो विश्रामदिन को न किसी पवित्र दिन को कुछ लेंगे; और सातवें वर्ष में भूमि पड़ी रहने देंगे, और अपने-अपने ॠण की वसूली छोड़ देंगे।

32फिर हम लोगों ने ऐसा नियम बाँध लिया जिससे हमको अपने परमेश्वर के भवन की उपासना के लिये प्रतिवर्ष एक-एक तिहाई शेकेल देना पड़ेगा: 33अर्थात् भेंट की रोटी और नित्य अन्नबलि और नित्य होमबलि के लिये, और विश्रामदिनों और नये चाँद और नियत पर्वों के बलिदानों और अन्य पवित्र भेंटों और इस्राएल के प्रायश्चित के निमित्त पापबलियों के लिये, अर्थात् अपने परमेश्वर के भवन के सारे काम के लिये। 34फिर क्या याजक, क्या लेवीय, क्या साधारण लोग, हम सभी ने इस बात के ठहराने के लिये चिट्ठियाँ डालीं, कि अपने पितरों के घरानों के अनुसार प्रतिवर्ष ठहराए हुए समयों पर लकड़ी की भेंट व्यवस्था में लिखी हुई बातों के अनुसार हम अपने परमेश्वर यहोवा की वेदी पर जलाने के लिये अपने परमेश्वर के भवन में लाया करेंगे। 35हम अपनी-अपनी भूमि की पहली उपज और सब भाँति के वृक्षों के पहले फल प्रतिवर्ष यहोवा के भवन में ले आएँगे। 36और व्यवस्था में लिखी हुई बात के अनुसार, अपने-अपने पहलौठे बेटों और पशुओं, अर्थात् पहलौठे बछड़ों और मेम्नों को अपने परमेश्वर के भवन में उन याजकों के पास लाया करेंगे, जो हमारे परमेश्वर के भवन में सेवा टहल करते हैं। 37हम अपना पहला गूँधा हुआ आटा, और उठाई हुई भेंटें, और सब प्रकार के वृक्षों के फल, और नया दाखमधु, और टटका तेल, अपने परमेश्वर के भवन की कोठरियों में याजकों के पास, और अपनी-अपनी भूमि की उपज का दशमांश लेवियों के पास लाया करेंगे; क्योंकि वे लेवीय हैं, जो हमारी खेती के सब नगरों में दशमांश लेते हैं। (रोम. 11:16, लैव्य. 23:7) 38जब जब लेवीय दशमांश लें, तब-तब उनके संग हारून की सन्तान का कोई याजक रहा करे; और लेवीय दशमांशों का दशमांश हमारे परमेश्वर के भवन की कोठरियों में अर्थात् भण्डार में पहुँचाया करेंगे। 39क्योंकि जिन कोठरियों में पवित्रस्थान के पात्र और सेवा टहल करनेवाले याजक और द्वारपाल और गवैये रहते हैं, उनमें इस्राएली और लेवीय, अनाज, नये दाखमधु, और टटके तेल की उठाई हुई भेंटें पहुँचाएँगे। इस प्रकार हम अपने परमेश्वर के भवन को न छोड़ेंगे।

Ilustração artística — interpretação, não registro histórico.

Você sabia?

Selando a aliança

  • O governador Neemias, juntamente com sacerdotes, levitas e líderes comunitários, colocou seu selo em um documento formal prometendo obediência à Lei de Moisés. O restante do povo, incluindo homens, mulheres e todos os filhos capazes de compreender, ratificou o compromisso com um juramento solene.Fontes: o próprio texto bíblico · Nehemiah
  • A comunidade comprometeu-se especificamente a guardar o sábado, recusando-se a comprar mercadorias ou cereais de povos vizinhos em dias santos. Eles também concordaram em deixar a terra descansar e perdoar dívidas a cada sete anos, além de evitar casamentos mistos com povos vizinhos.Fontes: o próprio texto bíblico
  • Para garantir o funcionamento regular do templo, o povo estabeleceu uma contribuição anual de um terço de siclo e lançou sortes para o fornecimento de lenha para o altar. Também assumiram o compromisso de entregar os dízimos e as primícias de suas colheitas, rebanhos e massas para sustentar sacerdotes e levitas.Fontes: o próprio texto bíblico

Notas escritas com auxílio de IA a partir de fontes abertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, domínio público) e revisadas antes de publicar.

Créditos e licença desta tradução
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019
The Indian Revised Version Holy Bible in the Hindi language of India
copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions
Language: मानक हिन्दी‎ (Hindi)
Translation by: Bridge Connectivity Solutions
Contributor: Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd.
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2023-04-11

Fonte: http://ebible.org/hin2017/ · eBible.org

Fale com a gente

Conte de onde você lê, como a Bíblia tem te ajudado ou o que podemos melhorar. Lemos todas as mensagens.