Nations Bible

Jó 33

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019 · Toque num versículo para ver as referências cruzadas.

1“इसलिए अब, हे अय्यूब! मेरी बातें सुन ले,

और मेरे सब वचनों पर कान लगा।

2मैंने तो अपना मुँह खोला है,

और मेरी जीभ मुँह में चुलबुला रही है।

3मेरी बातें मेरे मन की सिधाई प्रगट करेंगी;

जो ज्ञान मैं रखता हूँ उसे खराई के साथ कहूँगा।

4मुझे परमेश्वर की आत्मा ने बनाया है,

और सर्वशक्तिमान की साँस से मुझे जीवन मिलता है।

5यदि तू मुझे उत्तर दे सके, तो दे;

मेरे सामने अपनी बातें क्रम से रचकर खड़ा हो जा।

6देख, मैं परमेश्वर के सन्मुख तेरे तुल्य हूँ;

मैं भी मिट्टी का बना हुआ हूँ।

7सुन, तुझे डर के मारे घबराना न पड़ेगा,

और न तू मेरे बोझ से दबेगा।

8“निःसन्देह तेरी ऐसी बात मेरे कानों में पड़ी है

और मैंने तेरे वचन सुने हैं,

9‘मैं तो पवित्र और निरपराध और निष्कलंक हूँ;

और मुझ में अधर्म नहीं है।

10देख, परमेश्वर मुझसे झगड़ने के दाँव ढूँढ़ता है,

और मुझे अपना शत्रु समझता है;

11वह मेरे दोनों पाँवों को काठ में ठोंक देता है,

और मेरी सारी चाल पर दृष्टि रखता है।’

12“देख, मैं तुझे उत्तर देता हूँ, इस बात में तू सच्चा नहीं है।

क्योंकि परमेश्वर मनुष्य से बड़ा है।

13तू उससे क्यों झगड़ता है?

क्योंकि वह अपनी किसी बात का लेखा नहीं देता।

14क्योंकि परमेश्वर तो एक क्या वरन् दो बार बोलता है,

परन्तु लोग उस पर चित्त नहीं लगाते।

15स्वप्न में, या रात को दिए हुए दर्शन में,

जब मनुष्य घोर निद्रा में पड़े रहते हैं,

या बिछौने पर सोते समय,

16तब वह मनुष्यों के कान खोलता है,

और उनकी शिक्षा पर मुहर लगाता है,

17जिससे वह मनुष्य को उसके संकल्प से रोके

और गर्व को मनुष्य में से दूर करे।

18वह उसके प्राण को गड्ढे से बचाता है,

और उसके जीवन को तलवार की मार से बचाता हे।

19“उसकी ताड़ना भी होती है, कि वह अपने बिछौने पर पड़ा-पड़ा तड़पता है,

और उसकी हड्डी-हड्डी में लगातार झगड़ा होता है

20यहाँ तक कि उसका प्राण रोटी से,

और उसका मन स्वादिष्ट भोजन से घृणा करने लगता है।

21उसका माँस ऐसा सूख जाता है कि दिखाई नहीं देता;

और उसकी हड्डियाँ जो पहले दिखाई नहीं देती थीं निकल आती हैं।

22तब वह कब्र के निकट पहुँचता है,

और उसका जीवन नाश करनेवालों के वश में हो जाता है।

23यदि उसके लिये कोई बिचवई स्वर्गदूत मिले,

जो हजार में से एक ही हो, जो भावी कहे।

और जो मनुष्य को बताए कि उसके लिये क्या ठीक है।

24तो वह उस पर अनुग्रह करके कहता है,

‘उसे गड्ढे में जाने से बचा ले,

मुझे छुड़ौती मिली है।

25तब उस मनुष्य की देह बालक की देह से अधिक स्वस्थ और कोमल हो जाएगी;

उसकी जवानी के दिन फिर लौट आएँगे।’

26वह परमेश्वर से विनती करेगा, और वह उससे प्रसन्न होगा,

वह आनन्द से परमेश्वर का दर्शन करेगा,

और परमेश्वर मनुष्य को ज्यों का त्यों धर्मी कर देगा।

27वह मनुष्यों के सामने गाने और कहने लगता है,

‘मैंने पाप किया, और सच्चाई को उलट-पुलट कर दिया,

परन्तु उसका बदला मुझे दिया नहीं गया।

28उसने मेरे प्राण कब्र में पड़ने से बचाया है,

मेरा जीवन उजियाले को देखेगा।’

29“देख, ऐसे-ऐसे सब काम परमेश्वर मनुष्य के साथ दो बार क्या

वरन् तीन बार भी करता है,

30जिससे उसको कब्र से बचाए,

और वह जीवनलोक के उजियाले का प्रकाश पाए।

31हे अय्यूब! कान लगाकर मेरी सुन;

चुप रह, मैं और बोलूँगा।

32यदि तुझे बात कहनी हो, तो मुझे उत्तर दे;

बोल, क्योंकि मैं तुझे निर्दोष ठहराना चाहता हूँ।

33यदि नहीं, तो तू मेरी सुन;

चुप रह, मैं तुझे बुद्धि की बात सिखाऊँगा।”

Ilustração artística — interpretação, não registro histórico.

Você sabia?

Eliú Fala Sobre a Disciplina e a Mediação de Deus

  • Eliú se dirige a Jó não com autoridade intimidadora, mas como um semelhante mortal criado pelo fôlego de Deus e formado do barro. Ele assegura a Jó que não usará de medo ou imposição para dominá-lo no debate.Fontes: o próprio texto bíblico
  • Em resposta à queixa de Jó de que Deus permanece em silêncio, Eliú argumenta que Deus fala repetidamente por meio de sonhos noturnos, visões e sofrimento físico. Segundo Eliú, essas experiências dolorosas servem como disciplina para afastar o homem do orgulho e livrá-lo da Cova.Fontes: o próprio texto bíblico
  • Eliú descreve a possibilidade de um mensageiro ou mediador interceder por uma pessoa em sofrimento e anunciar um resgate. Essa intervenção divina restaura o vigor físico do enfermo e possibilita uma reconciliação alegre com Deus.Fontes: o próprio texto bíblico

Notas escritas com auxílio de IA a partir de fontes abertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, domínio público) e revisadas antes de publicar.

Créditos e licença desta tradução
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019
The Indian Revised Version Holy Bible in the Hindi language of India
copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions
Language: मानक हिन्दी‎ (Hindi)
Translation by: Bridge Connectivity Solutions
Contributor: Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd.
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2023-04-11

Fonte: http://ebible.org/hin2017/ · eBible.org

Fale com a gente

Conte de onde você lê, como a Bíblia tem te ajudado ou o que podemos melhorar. Lemos todas as mensagens.