Jó 23
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019 · Toque num versículo para ver as referências cruzadas.
अय्यूब का उत्तर
1तब अय्यूब ने कहा,
2“ मेरी कुड़कुड़ाहट अब भी नहीं रुक सकती,
मेरे कष्ट मेरे कराहने से भारी है।
3भला होता, कि मैं जानता कि वह कहाँ मिल सकता है,
तब मैं उसके विराजने के स्थान तक जा सकता!
4मैं उसके सामने अपना मुकद्दमा पेश करता,
और बहुत से प्रमाण देता।
5मैं जान लेता कि वह मुझसे उत्तर में क्या कह सकता है,
और जो कुछ वह मुझसे कहता वह मैं समझ लेता।
6क्या वह अपना बड़ा बल दिखाकर मुझसे मुकद्दमा लड़ता?
नहीं, वह मुझ पर ध्यान देता।
7सज्जन उससे विवाद कर सकते,
और इस रीति मैं अपने न्यायी के हाथ से सदा के लिये छूट जाता।
8“देखो, मैं आगे जाता हूँ परन्तु वह नहीं मिलता;
मैं पीछे हटता हूँ, परन्तु वह दिखाई नहीं पड़ता;
9जब वह बाईं ओर काम करता है तब वह मुझे दिखाई नहीं देता;
वह तो दाहिनी ओर ऐसा छिप जाता है, कि मुझे वह दिखाई ही नहीं पड़ता।
10परन्तु वह जानता है, कि मैं कैसी चाल चला हूँ;
और जब वह मुझे ता लेगा तब मैं सोने के समान निकलूँगा। (1 पत. 1:7)
11मेरे पैर उसके मार्गों में स्थिर रहे;
और मैं उसी का मार्ग बिना मुड़ें थामे रहा।
12उसकी आज्ञा का पालन करने से मैं न हटा,
और मैंने उसके वचन अपनी इच्छा से
कहीं अधिक काम के जानकर सुरक्षित रखे।
13परन्तु वह एक ही बात पर अड़ा रहता है,
और कौन उसको उससे फिरा सकता है?
जो कुछ उसका जी चाहता है वही वह करता है।
14जो कुछ मेरे लिये उसने ठाना है,
उसी को वह पूरा करता है;
और उसके मन में ऐसी-ऐसी बहुत सी बातें हैं।
15इस कारण मैं उसके सम्मुख घबरा जाता हूँ;
जब मैं सोचता हूँ तब उससे थरथरा उठता हूँ।
16क्योंकि मेरा मन परमेश्वर ही ने कच्चा कर दिया,
और सर्वशक्तिमान ही ने मुझ को घबरा दिया है।
17क्योंकि मैं अंधकार से घिरा हुआ हूँ,
और घोर अंधकार ने मेरे मुँह को ढाँप लिया है।

Você sabia?
O anseio de Jó por uma audiência
- Jó utiliza a linguagem de um processo judicial, ansiando por encontrar a sede de Deus para apresentar sua causa e encher sua boca de argumentos. Ele expressa a confiança de que uma pessoa reta seria ouvida e absolvida diante de seu Juiz.Fontes: o próprio texto bíblico
- Em sua busca por Deus, Jó percorre os quatro pontos cardeais: leste, oeste, norte e sul. Ele lamenta que, embora Deus esteja em plena atividade ao seu redor, Sua presença permaneça totalmente oculta aos olhos humanos.Fontes: o próprio texto bíblico
- Apesar do profundo temor diante da soberania e dos decretos imutáveis de Deus, Jó mantém sua integridade. Ele afirma ter guardado as palavras de Deus mais do que seu pão diário e confia que, ao ser provado, sairá como ouro refinado.Fontes: o próprio texto bíblico · Job
Notas escritas com auxílio de IA a partir de fontes abertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, domínio público) e revisadas antes de publicar.
Créditos e licença desta tradução
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019 The Indian Revised Version Holy Bible in the Hindi language of India copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions Language: मानक हिन्दी (Hindi) Translation by: Bridge Connectivity Solutions Contributor: Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. This translation is made available to you under the terms of the Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0. You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that: You include the above copyright and source information. If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes. If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original. Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents. For other uses, please contact the respective copyright owners. Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19. 2023-04-11
Fonte: http://ebible.org/hin2017/ · eBible.org