Nations Bible

Jó 18

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019 · Toque num versículo para ver as referências cruzadas.

शूही बिल्दद का वचन

1तब शूही बिल्दद ने कहा,

2“तुम कब तक फंदे लगा लगाकर वचन पकड़ते रहोगे?

चित्त लगाओ, तब हम बोलेंगे।

3हम लोग तुम्हारी दृष्टि में क्यों पशु के तुल्य समझे जाते,

और मूर्ख ठहरे हैं।

4हे अपने को क्रोध में फाड़नेवाले

क्या तेरे निमित्त पृथ्वी उजड़ जाएगी,

और चट्टान अपने स्थान से हट जाएगी?

5“तो भी दुष्टों का दीपक बुझ जाएगा,

और उसकी आग की लौ न चमकेगी।

6उसके डेरे में का उजियाला अंधेरा हो जाएगा,

और उसके ऊपर का दिया बुझ जाएगा।

7उसके बड़े-बड़े फाल छोटे हो जाएँगे

और वह अपनी ही युक्ति के द्वारा गिरेगा।

8वह अपना ही पाँव जाल में फँसाएगा,

वह फंदों पर चलता है।

9उसकी एड़ी फंदे में फँस जाएगी,

और वह जाल में पकड़ा जाएगा।

10फंदे की रस्सियाँ उसके लिये भूमि में,

और जाल रास्ते में छिपा दिया गया है।

11चारों ओर से डरावनी वस्तुएँ उसे डराएँगी

और उसके पीछे पड़कर उसको भगाएँगी।

12उसका बल दुःख से घट जाएगा,

और विपत्ति उसके पास ही तैयार रहेगी।

13वह उसके अंग को खा जाएगी,

वरन् मृत्यु का पहलौठा उसके अंगों को खा लेगा।

14अपने जिस डेरे का भरोसा वह करता है,

उससे वह छीन लिया जाएगा;

और वह भयंकरता के राजा के पास पहुँचाया जाएगा।

15जो उसके यहाँ का नहीं है वह उसके डेरे में वास करेगा,

और उसके घर पर गन्धक छितराई जाएगी।

16उसकी जड़ तो सूख जाएगी,

और डालियाँ कट जाएँगी।

17पृथ्वी पर से उसका स्मरण मिट जाएगा,

और बाजार में उसका नाम कभी न सुन पड़ेगा।

18वह उजियाले से अंधियारे में ढकेल दिया जाएगा,

और जगत में से भी भगाया जाएगा।

19उसके कुटुम्बियों में उसके कोई पुत्र-पौत्र न रहेगा,

और जहाँ वह रहता था, वहाँ कोई बचा न रहेगा। (अय्यू. 27:14)

20उसका दिन देखकर पश्चिम के लोग भयाकुल होंगे,

और पूर्व के निवासियों के रोएँ खड़े हो जाएँगे। (भज. 37:13)

21निःसन्देह कुटिल लोगों के निवास ऐसे हो जाते हैं,

और जिसको परमेश्वर का ज्ञान नहीं रहता,

उसका स्थान ऐसा ही हो जाता है।”

Ilustração artística — interpretação, não registro histórico.

Você sabia?

O segundo discurso de Bildade sobre o destino dos ímpios

  • Bildade é chamado de suíta, uma designação tradicionalmente associada a Suá, região da Arábia ligada aos descendentes de Abraão e Quetura. Neste segundo discurso a Jó, Bildade mantém um tom severo ao repreendê-lo e afirmar a ruína inevitável dos ímpios.Fontes: Bildad · o próprio texto bíblico
  • Para ilustrar a destruição reservada aos maus, Bildade recorre a imagens de caça antigas. Ele retrata a queda dos ímpios por meio de metáforas de laços ocultos, armadilhas enterradas e redes que capturam os passos de quem caminha.Fontes: o próprio texto bíblico

Notas escritas com auxílio de IA a partir de fontes abertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, domínio público) e revisadas antes de publicar.

Créditos e licença desta tradução
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019
The Indian Revised Version Holy Bible in the Hindi language of India
copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions
Language: मानक हिन्दी‎ (Hindi)
Translation by: Bridge Connectivity Solutions
Contributor: Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd.
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2023-04-11

Fonte: http://ebible.org/hin2017/ · eBible.org

Fale com a gente

Conte de onde você lê, como a Bíblia tem te ajudado ou o que podemos melhorar. Lemos todas as mensagens.