Nations Bible

Salmos 31

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Toca un versículo para ver sus referencias cruzadas.

संगीत निर्देशक के लिये. दावीद का एक स्तोत्र.

1याहवेह, मैंने आप में ही शरण ली है;

मुझे कभी लज्जित न होने दीजिए;

अपनी धार्मिकता के कारण हे परमेश्वर, मेरा बचाव कीजिए.

2मेरी पुकार सुनकर,

तुरंत मुझे छुड़ा लीजिए;

मेरी आश्रय-चट्टान होकर मेरे उद्धार का,

दृढ़ गढ़ बनकर मेरी रक्षा कीजिए.

3इसलिये कि आप मेरी चट्टान और मेरा गढ़ हैं,

अपनी ही महिमा के निमित्त मेरे मार्ग में अगुवाई एवं संचालन कीजिए.

4मुझे उस जाल से बचा लीजिए जो मेरे लिए बिछाया गया है,

क्योंकि आप ही मेरा आश्रय-स्थल हैं.

5अपनी आत्मा मैं आपके हाथों में सौंप रहा हूं;

याहवेह, सत्य के परमेश्वर, आपने ही मुझे मुक्त किया है.

6मुझे घृणा है व्यर्थ प्रतिमाओं के उपासकों से;

किंतु मेरी, आस्था है याहवेह में.

7मैं हर्षित होकर आपके करुणा-प्रेम में उल्‍लसित होऊंगा,

आपने मेरी पीड़ा पर ध्यान दिया

और मेरे प्राण की वेदना को पहचाना है.

8आपने मुझे शत्रु के हाथों में नहीं सौंपा

और आपने मेरे पैरों को एक विशाल स्थान पर स्थापित किया है.

9याहवेह, मुझ पर अनुग्रह कीजिए, मैं इस समय संकट में हूं;

शोक से मेरी आंखें धुंधली पड़ चुकी हैं,

मेरे प्राण तथा मेरी देह भी शिथिल हो चुकी है.

10वेदना में मेरा जीवन समाप्‍त हुआ जा रहा है;

आहें भरते-भरते मेरी आयु नष्ट हो रही है;

अपराधों ने मेरी शक्ति को खत्म कर दिया है,

मेरी हड्डियां तक जीर्ण हो चुकी हैं.

11विरोधियों के कारण,

मैं अपने पड़ोसियों के सामने घृणास्पद बन गया हूं,

मैं अपने परिचितों के सामने भयास्पद बन गया हूं,

सड़क पर मुझे देख वे छिपने लगते हैं.

12उन्होंने मुझे ऐसे भुला दिया है मानो मैं एक मृत पुरुष हूं;

मैं वैसा ही व्यर्थ हो गया हूं जैसे एक टूटा पात्र.

13अनेकों का फुसफुस करना मैं सुन रहा हूं;

“आतंक ने मुझे चारों ओर से घेर लिया है!”

वे मेरे विरुद्ध सम्मति रच रहे हैं,

वे मेरे प्राण लेने के लिए तैयार हो गए हैं.

14किंतु याहवेह, मैंने आप पर भरोसा रखा है;

यह मेरी साक्षी है, “आप ही मेरे परमेश्वर हैं.”

15मेरा जीवन आपके ही हाथों में है;

मुझे मेरे शत्रुओं से छुड़ा लीजिए,

उन सबसे मेरी रक्षा कीजिए, जो मेरा पीछा कर रहे हैं.

16अपने मुखमंडल का प्रकाश अपने सेवक पर चमकाईए;

अपने करुणा-प्रेम के कारण मेरा उद्धार कीजिए.

17याहवेह, मुझे लज्जित न होना पड़े,

मैं बार-बार आपको पुकारता रहा हूं;

लज्जित हों दुष्ट और अधोलोक हो उनकी नियति,

जहां जाकर वे चुपचाप हो जाएं.

18उनके झूठ भाषी ओंठ मूक हो जाएं,

क्योंकि वे घृणा एवं घमण्ड से प्रेरित हो,

धर्मियों के विरुद्ध अहंकार करते रहते हैं.

19कैसी महान है आपकी भलाई,

जो आपने अपने श्रद्धालुओं के निमित्त आरक्षित रखी है,

जो आपने अपने शरणागतों के लिए

सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की है.

20अपनी उपस्थिति के आश्रय-स्थल में आप उन्हें

मनुष्यों के षड़्‍यंत्रों से सुरक्षा प्रदान करते हैं;

अपने आवास में आप उन्हें शत्रुओं के झगड़ालू जीभ से

सुरक्षा प्रदान करते हैं.

21स्तुत्य हैं, याहवेह!

जब शत्रुओं ने मुझे घेर लिया था,

उन्होंने मुझ पर अपना करुणा-प्रेम प्रदर्शित किया.

22घबराहट में मैं कह उठा था,

“मैं आपकी दृष्टि से दूर हो चुका हूं!”

किंतु जब मैंने सहायता के लिए आपको आवाज दी

तब आपने मेरी पुकार सुन ली.

23याहवेह के सभी भक्तो, उनसे प्रेम करो!

सच्चे लोगों को याहवेह सुरक्षा प्रदान करते हैं,

किंतु अहंकारी को पूरा-पूरा दंड.

24तुम सभी, जिन्होंने याहवेह पर भरोसा रखा है,

दृढ़ रहते हुए साहसी बनो.

Ilustración artística: una interpretación, no un registro histórico.

¿Sabías que…?

Refugio en Tiempos de Angustia

  • El salmista retrata un severo sufrimiento físico y aislamiento social, describiéndose como una vasija rota y olvidado como los muertos, mientras vecinos y conocidos huyen de él en las calles.Fuentes: el propio texto bíblico
  • Frente a imágenes de redes ocultas, conspiradores que traman quitarle la vida y una ciudad bajo asedio, el autor encomienda repetidamente su destino a Dios, declarando que su espíritu y sus tiempos están en Sus manos.Fuentes: el propio texto bíblico
  • La composición pasa del lamento individual y el temor de ser apartado al ánimo comunitario, concluyendo con una exhortación para que todos los fieles sean fuertes y valientes en el Señor.Fuentes: el propio texto bíblico

Notas escritas con ayuda de IA a partir de fuentes abiertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, dominio público) y revisadas antes de publicarse.

Créditos y licencia de esta traducción
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Language: हिन्दी (Hindi)
Contributor: Biblica, Inc.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा.
यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें.
This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4‪.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4‪.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA.
Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.”
‪
Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows:
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA).
‪If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact*
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2025-05-03

Fuente: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org

Habla con nosotros

Cuéntanos desde dónde lees, cómo te ha ayudado la Biblia o qué podemos mejorar. Leemos todos los mensajes.