Nations Bible

Proverbios 8

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Toca un versículo para ver sus referencias cruzadas.

बुद्धि का आह्वान

1क्या ज्ञान आह्वान नहीं करता?

क्या समझ उच्च स्वर में नहीं पुकारती?

2वह गलियों के ऊंचे मार्ग पर,

चौराहों पर जाकर खड़ी हो जाती है;

3वह नगर प्रवेश द्वार के सामने खड़ी रहती है,

उसके द्वार के सामने खड़ी होकर वह उच्च स्वर में पुकारती रहती है:

4“मनुष्यो, मैं तुम्हें संबोधित कर रही हूं;

मेरी पुकार मनुष्यों की सन्तति के लिए है.

5साधारण सरल व्यक्तियो, चतुराई सीख लो;

अज्ञानियो, बुद्धिमत्ता सीख लो.

6क्योंकि मैं तुम पर उत्कृष्ट बातें प्रकट करूंगी;

मेरे मुख से वही सब निकलेगा जो सुसंगत ही है,

7क्योंकि मेरे मुख से मात्र सत्य ही निकलेगा,

मेरे होंठों के लिए दुष्टता घृणास्पद है.

8मेरे मुख से निकला हर एक शब्द धर्ममय ही होता है;

उनमें न तो छल-कपट होता है, न ही कोई उलट फेर का विषय.

9जिस किसी ने इनका मूल्य पहचान लिया है, उनके लिए ये उपयुक्त हैं,

और जिन्हें ज्ञान की उपलब्धि हो चुकी है, उनके लिए ये उत्तम हैं.

10चांदी के स्थान पर मेरी शिक्षा को संग्रहीत करो,

वैसे ही उत्कृष्ट स्वर्ण के स्थान पर ज्ञान को,

11क्योंकि ज्ञान रत्नों से अधिक कीमती है,

और तुम्हारे द्वारा अभिलाषित किसी भी वस्तु से इसकी तुलना नहीं की जा सकती.

12“मैं ज्ञान हूं और व्यवहार कुशलता के साथ मेरा सह अस्तित्व है,

मेरे पास ज्ञान और विवेक है.

13पाप से घृणा ही याहवेह के प्रति श्रद्धा है;

मुझे घृणा है अहंकार, गर्वोक्ति,

बुराई तथा छलपूर्ण बातों से.

14मुझमें ही परामर्श है, सद्बुद्धि है;

मुझमें समझ है, मुझमें शक्ति निहित है.

15मेरे द्वारा राजा शासन करते हैं,

मेरे ही द्वारा वे न्याय संगत निर्णय लेते हैं.

16मेरे द्वारा ही शासक शासन करते हैं,

और समस्त न्यायाध्यक्ष मेरे द्वारा ही न्याय करते हैं.

17जिन्हें मुझसे प्रेम है, वे सभी मुझे भी प्रिय हैं,

जो मुझे खोजते हैं, मुझे प्राप्‍त भी कर लेते हैं.

18मेरे साथ ही संलग्न हैं समृद्धि

और सम्मान इनके साथ ही चिरस्थायी निधि तथा धार्मिकता.

19मेरा फल स्वर्ण से, हां, उत्कृष्ट स्वर्ण से उत्तम;

तथा जो कुछ मुझसे निकलता है, वह चांदी से उत्कृष्ट है.

20धार्मिकता मेरा मार्ग है, जिस पर मैं चालचलन करता हूं,

न्यायशीलता ही मेरा मार्ग है,

21परिणामस्वरूप, जिन्हें मुझसे प्रेम है, उन्हें धन प्राप्‍त हो जाता है

और उनके भण्डारगृह परिपूर्ण भरे रहते हैं.

22“जब याहवेह ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की,

इसके पूर्व कि वह किसी वस्तु की सृष्टि करते, मैं उनके साथ था;

23युगों पूर्व ही, सर्वप्रथम,

पृथ्वी के अस्तित्व में आने के पूर्व ही मैं अस्तित्व में था.

24महासागरों के अस्तित्व में आने के पूर्व, जब सोते ही न थे,

मुझे जन्म दिया गया.

25इसके पूर्व कि पर्वतों को आकार दिया गया,

और पहाड़ियां अस्तित्व में आयीं, मैं अस्तित्व में था;

26इसके पूर्व कि परमेश्वर ने पृथ्वी तथा पृथ्वी की सतह पर मैदानों की रचना की,

अथवा भूमि पर सर्वप्रथम धूल देखी गई.

27जब परमेश्वर ने आकाशमंडल की स्थापना की, मैं अस्तित्व में था,

जब उन्होंने महासागर पर क्षितिज रेखा का निर्माण किया,

28जब उन्होंने आकाश को हमारे ऊपर सुदृढ़ कर दिया,

जब उन्होंने महासागर के सोते प्रतिष्ठित किए,

29जब उन्होंने महासागर की सीमाएं बांध दी,

कि जल उनके आदेश का उल्लंघन न कर सके,

जब उन्होंने पृथ्वी की नींव रेखांकित की.

30उस समय मैं उनके साथ साथ कार्यरत था.

एक प्रधान कारीगर के समान प्रतिदिन मैं ही उनके हर्ष का कारण था,

सदैव मैं उनके समक्ष आनंदित होता रहता था,

31उनके द्वारा बसाए संसार में

तथा इसके मनुष्यों में मेरा आनंद था.

32“मेरे पुत्रो, ध्यान से सुनो;

मेरे निर्देश सुनकर बुद्धिमान हो जाओ.

33इनका परित्याग कभी न करना;

धन्य होते हैं वे, जो मेरी नीतियों पर चलते हैं.

34धन्य होता है वह व्यक्ति,

जो इन शिक्षाओं के समक्ष ठहरा रहता है,

जिसे द्वार पर मेरी प्रतीक्षा रहती है.

35जिसने मुझे प्राप्‍त कर लिया, उसने जीवन प्राप्‍त कर लिया,

उसने याहवेह की कृपादृष्टि प्राप्‍त कर ली.

36किंतु वह, जो मुझे पाने में असफल होता है, वह स्वयं का नुकसान कर लेता है;

वे सभी, जो मुझसे घृणा करते हैं, वे मृत्यु का आलिंगन करते हैं.”

¿Sabías que…?

El Llamado y la Antigüedad de la Sabiduría

  • En este capítulo, la sabiduría se personifica como una mujer que no habla en secreto, sino que clama abiertamente en lugares públicos, incluidos cruces de caminos, colinas y las puertas de la ciudad.Fuentes: el propio texto bíblico
  • La sabiduría se describe a sí misma como engendrada antes de la creación de la tierra, los montes y los mares, presente junto a Dios como una artífice mientras se establecían los cimientos del mundo.Fuentes: el propio texto bíblico
  • El texto afirma que la sabiduría es más valiosa que el oro, la plata o las piedras preciosas, y actúa como la virtud que capacita a los reyes para reinar y a los gobernantes para promulgar leyes justas.Fuentes: el propio texto bíblico

Notas escritas con ayuda de IA a partir de fuentes abiertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, dominio público) y revisadas antes de publicarse.

Créditos y licencia de esta traducción
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Language: हिन्दी (Hindi)
Contributor: Biblica, Inc.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा.
यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें.
This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4‪.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4‪.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA.
Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.”
‪
Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows:
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA).
‪If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact*
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2025-05-03

Fuente: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org

Habla con nosotros

Cuéntanos desde dónde lees, cómo te ha ayudado la Biblia o qué podemos mejorar. Leemos todos los mensajes.