Nations Bible

Proverbios 3

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Toca un versículo para ver sus referencias cruzadas.

बुद्धि से भलाई

1मेरे पुत्र, मेरी शिक्षा को न भूलना,

मेरे आदेशों को अपने हृदय में रखे रहना,

2क्योंकि इनसे तेरी आयु वर्षों वर्ष बढ़ेगी

और ये तुझे शांति और समृद्धि दिलाएंगे.

3प्रेम और ईमानदारी तुमसे कभी अलग न हो;

इन्हें अपने कण्ठ का हार बना लो,

इन्हें अपने हृदय-पटल पर लिख लो.

4इसका परिणाम यह होगा कि तुम्हें परमेश्वर

तथा मनुष्यों की ओर से प्रतिष्ठा तथा अति सफलता प्राप्‍त होगी.

5याहवेह पर अपने संपूर्ण हृदय से भरोसा करना,

स्वयं अपनी ही समझ का सहारा न लेना;

6अपने समस्त कार्य में याहवेह को मान्यता देना,

वह तुम्हारे मार्गों में तुम्हें स्मरण करेंगे.

7अपनी ही दृष्टि में स्वयं को बुद्धिमान न मानना;

याहवेह के प्रति भय मानना, और बुराई से अलग रहना.

8इससे तुम्हारी देह पुष्ट

और तुम्हारी अस्थियां सशक्त बनी रहेंगी.

9अपनी संपत्ति के द्वारा,

अपनी उपज के प्रथम उपज के द्वारा याहवेह का सम्मान करना;

10तब तुम्हारे भंडार विपुलता से भर जाएंगे,

और तुम्हारे कुंडों में द्राक्षारस छलकता रहेगा.

11मेरे पुत्र, याहवेह के अनुशासन का तिरस्कार न करना,

और न उनकी डांट पर बुरा मानना,

12क्योंकि याहवेह उसे ही डांटते हैं, जिससे उन्हें प्रेम होता है,

उसी पुत्र के जैसे, जिससे पिता प्रेम करता है.

13धन्य है वह, जिसने ज्ञान प्राप्‍त कर ली है,

और वह, जिसने समझ को अपना लिया है,

14क्योंकि इससे प्राप्‍त बुद्धि, चांदी से प्राप्‍त बुद्धि से सर्वोत्तम होती है

और उससे प्राप्‍त लाभ विशुद्ध स्वर्ण से उत्तम.

15ज्ञान रत्नों से कहीं अधिक मूल्यवान है;

आपकी लालसा की किसी भी वस्तु से उसकी तुलना नहीं की जा सकती.

16अपने दायें हाथ में वह दीर्घायु थामे हुए है;

और बायें हाथ में समृद्धि और प्रतिष्ठा.

17उसके मार्ग आनन्द-दायक मार्ग हैं,

और उसके सभी मार्गों में शांति है.

18जो उसे अपना लेते हैं, उनके लिए वह जीवन वृक्ष प्रमाणित होता है;

जो उसे छोड़ते नहीं, वे धन्य होते हैं.

19याहवेह द्वारा ज्ञान में पृथ्वी की नींव रखी गई,

बड़ी समझ के साथ उन्होंने आकाशमंडल की स्थापना की है;

20उनके ज्ञान के द्वारा ही महासागर में गहरे सोते फूट पड़े,

और मेघों ने ओस वृष्टि प्रारंभ की.

21मेरे पुत्र इन्हें कभी ओझल न होने देना,

विशुद्ध बुद्धि और निर्णय-बुद्धि;

22ये तुम्हारे प्राणों के लिए संजीवनी सिद्ध होंगे

और तुम्हारे कण्ठ के लिए हार.

23तब तुम सुरक्षा में अपने मार्ग में आगे बढ़ते जाओगे,

और तुम्हारे पांवों में कभी ठोकर न लगेगी.

24जब तुम बिछौने पर जाओगे तो निर्भय रहोगे;

नींद तुम्हें आएगी और वह नींद सुखद नींद होगी.

25मेरे पुत्र, अचानक आनेवाले आतंक अथवा दुर्जनों पर

टूट पड़ी विपत्ति को देख भयभीत न हो जाना,

26क्योंकि तुम्हारी सुरक्षा याहवेह में होगी,

वही तुम्हारे पैर को फंदे में फंसने से बचा लेंगे.

27यदि तुममें भला करने की शक्ति है और किसी को इसकी आवश्यकता है,

तो भला करने में आनाकानी न करना.

28यदि तुम्हारे पास कुछ है, जिसकी तुम्हारे पड़ोसी को आवश्यकता है,

तो उससे यह न कहना, “अभी जाओ, फिर आना;

कल यह मैं तुम्हें दे दूंगा.”

29अपने पड़ोसी के विरुद्ध बुरी युक्ति की योजना न बांधना,

तुम पर विश्वास करते हुए उसने तुम्हारे पड़ोस में रहना उपयुक्त समझा है.

30यदि किसी ने तुम्हारा कोई नुकसान नहीं किया है,

तो उसके साथ अकारण झगड़ा प्रारंभ न करना.

31न तो हिंसक व्यक्ति से ईर्ष्या करो

और न उसकी जीवनशैली को अपनाओ.

32कुटिल व्यक्ति याहवेह के लिए घृणास्पद है

किंतु धर्मी उनके विश्वासपात्र हैं.

33दुष्ट का परिवार याहवेह द्वारा शापित होता है,

किंतु धर्मी के घर पर उनकी कृपादृष्टि बनी रहती है.

34वह स्वयं ठट्ठा करनेवालों का उपहास करते हैं

किंतु दीन जन उनके अनुग्रह के पात्र होते हैं.

35ज्ञानमान लोग सम्मान पाएंगे,

किंतु मूर्ख लज्जित होते जाएंगे.

Ilustración artística: una interpretación, no un registro histórico.

¿Sabías que…?

Confianza, Sabiduría y Ética hacia el Prójimo

  • Proverbios 3 describe la sabiduría como un tesoro superior a la plata, el oro fino y los rubíes. Se la personifica con larga vida en su mano derecha y riquezas y honra en su izquierda, sirviendo como un árbol de vida para quienes la abrazan.Fuentes: el propio texto bíblico
  • El capítulo refleja la vida agraria antigua al vincular la devoción religiosa con la entrega de las primicias de la cosecha. Honrar al Señor con los propios bienes se presenta como camino hacia graneros llenos de abundancia y lagares que rebosan de vino nuevo.Fuentes: el propio texto bíblico
  • El texto expone normas éticas prácticas para la comunidad, advirtiendo no postergar la ayuda al prójimo para el día siguiente cuando ya se tienen los medios hoy. También previene contra planear el mal o presentar acusaciones infundadas contra un vecino que vive cerca de manera confiada.Fuentes: el propio texto bíblico

Notas escritas con ayuda de IA a partir de fuentes abiertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, dominio público) y revisadas antes de publicarse.

Créditos y licencia de esta traducción
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Language: हिन्दी (Hindi)
Contributor: Biblica, Inc.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा.
यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें.
This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4‪.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4‪.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA.
Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.”
‪
Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows:
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA).
‪If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact*
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2025-05-03

Fuente: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org

Habla con nosotros

Cuéntanos desde dónde lees, cómo te ha ayudado la Biblia o qué podemos mejorar. Leemos todos los mensajes.