Nations Bible

Lucas 3

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Toca un versículo para ver sus referencias cruzadas.

बपतिस्मा देनेवाले योहन का उपदेश

1सम्राट कयसर तिबेरियॉस के शासनकाल के पन्द्रहवें वर्ष में जब पोन्तियॉस पिलातॉस यहूदिया प्रदेश का राज्यपाल, तथा हेरोदेस गलील प्रदेश का, उसका भाई फ़िलिप्पॉस इतूरिया और त्रख़ोनीतिस प्रदेश का, तथा लिसनियस एबिलीन का शासक थे, 2और जब हन्‍ना और कायाफ़स महापुरोहित पद पर थे; ज़करयाह के पुत्र योहन को, जब वह बंजर भूमि में थे, परमेश्वर की ओर से एक संदेश प्राप्‍त हुआ. 3इसलिये योहन यरदन नदी के आस-पास के सभी क्षेत्र में भ्रमण करते हुए पाप क्षमा के लिए पश्चाताप के बपतिस्मा का प्रचार करने लगे; 4जैसा बपतिस्मा देनेवाले योहन के विषय में भविष्यवक्ता यशायाह के शब्दों के पुस्तक में लिखा है:

“एक आवाज, जो बंजर भूमि में पुकारनेवाले की कह रही है,

‘प्रभु के लिए मार्ग को तैयार करो;

उनका मार्ग सरल बनाओ.

5हर एक घाटी भर दी जाएगी,

हर एक पर्वत और पहाड़ी समतल की जाएगी.

टेढ़े रास्ते सीधे हो जाएंगे,

तथा असमतल पथ समतल.

6हर एक मनुष्य के सामने परमेश्वर का उद्धार स्पष्ट हो जाएगा.’ ”

7बपतिस्मा लेने के उद्देश्य से अपने पास आई भीड़ को संबोधित करते हुए योहन कहते थे, “विषैले सांपों की संतान! समीप आ रहे क्रोध से भागने की चेतावनी तुम्हें किसने दे दी? 8सच्चे मन फिराने का प्रमाण दो और अपने आपको ऐसा कहना शुरू मत करो: ‘हम तो अब्राहाम की संतान हैं!’ क्योंकि मैं तुम्हें बताता हूं कि परमेश्वर में इन पत्थरों तक से अब्राहाम की संतान पैदा करने का सामर्थ्य है. 9कुल्हाड़ी पहले ही वृक्षों की जड़ पर रखी हुई है. हर एक पेड़, जो उत्तम फल नहीं फलता, काटा जाता और आग में झोंक दिया जाता है.”

10इस पर भीड़ ने उनसे प्रश्न किया, “तब हम क्या करें?”

11योहन ने उन्हें उत्तर दिया, “जिस व्यक्ति के पास दो कुर्ते हैं, वह एक उसे दे दे, जिसके पास एक भी नहीं है. जिसके पास भोजन है, वह भी यही करे.”

12चुंगी लेनेवाले भी बपतिस्मा के लिए उनके पास आए और उन्होंने योहन से प्रश्न किया, “गुरुवर! हमारे लिए उचित क्या है?”

13“निर्धारित राशि से अधिक मत लो.” योहन ने उत्तर दिया.

14कुछ सिपाहियों ने उनसे प्रश्न किया, “हमें बताइए—हम क्या करें?”

योहन ने उत्तर दिया, “न तो डरा-धमका कर लोगों से पैसा ऐंठो और न ही उन पर झूठा आरोप लगाओ परंतु अपने वेतन में ही संतुष्ट रहो.”

15बड़ी जिज्ञासा के भाव में भीड़ यह जानने का प्रयास कर रही थी और अपने-अपने हृदय में यही विचार कर रहे थे कि कहीं योहन ही तो मसीह नहीं हैं. 16भीड़ को संबोधित करते हुए योहन ने स्पष्ट किया, “मेरा बपतिस्मा तो मात्र जल-बपतिस्मा है किंतु एक मुझसे अधिक सामर्थ्यशाली आ रहे हैं. मैं तो उनकी जूतियों के बंध खोलने योग्य भी नहीं. वही हैं, जो तुम्हें पवित्र आत्मा और आग में बपतिस्मा देंगे. 17सूप उसके हाथ में है. वह गेहूं को निरुपयोगी भूसी और डंठल से अलग करते हैं. वह गेहूं को खलिहान में इकट्ठा करेंगे तथा भूसी को कभी न बुझनेवाली आग में भस्म कर देंगे.” 18योहन अनेक प्रकार से शिक्षा देते हुए लोगों में सुसमाचार का प्रचार करते रहे.

19जब योहन ने राज्यपाल हेरोदेस को उसके भाई की पत्नी हेरोदिअस के विषय में तथा स्वयं उसी के द्वारा किए गए अन्य कुकर्मों के कारण फटकार लगाई, 20तब हेरोदेस ने एक और कुकर्म किया: उसने योहन ही को बंदी बनाकर कारागार में डाल दिया.

प्रभु येशु का बपतिस्मा और वंशावली

21जब लोग योहन से बपतिस्मा ले रहे थे, उन्होंने प्रभु येशु को भी बपतिस्मा दिया. इस अवसर पर, जब प्रभु येशु प्रार्थना कर रहे थे, स्वर्ग खोल दिया गया 22और पवित्र आत्मा प्रभु येशु पर शारीरिक रूप में कबूतर के समान उतरे और स्वर्ग से निकला एक शब्द सुना गया: “तुम मेरे पुत्र हो—मेरे प्रिय. मैं तुममें पूरी तरह संतुष्ट हूं.”

23प्रभु येशु ने जब अपनी सेवकाई प्रारंभ की तब उनकी अवस्था लगभग तीस वर्ष की थी. जैसा समझा जाता है कि वह योसेफ़ के पुत्र हैं,

योसेफ़ हेली के, 24हेली मथ्थात के,

मथ्थात लेवी के, लेवी मेल्ख़ी के,

मेल्ख़ी यन्‍नाई के, यन्‍नाई योसेफ़ के,

25योसेफ़ मत्ताथियाह के, मत्ताथियाह आमोस के,

आमोस नहूम के, नहूम ऍस्ली के,

ऍस्ली नग्गाई के, 26नग्गाई माहथ के,

माहथ मत्ताथियाह के, मत्ताथियाह सेमेई के,

सेमेई योसेख़ के, योसेख़ योदा के,

27योदा योअनान के, योअनान रेसा के,

रेसा ज़ेरोबाबेल के, ज़ेरोबाबेल सलाथिएल के,

सलाथिएल नेरी के, 28नेरी मेल्ख़ी के,

मेल्ख़ी अद्दी के, अद्दी कोसम के,

कोसम एल्मोदम के, एल्मोदम एर के,

29एर यहोशू के, यहोशू एलिएज़र के,

एलिएज़र योरीम के, योरीम मथ्थात के,

मथ्थात लेवी के, 30लेवी शिमओन के,

शिमओन यहूदाह के, यहूदाह योसेफ़ के,

योसेफ़ योनाम के, योनाम एलियाकिम के

31एलियाकिम मेलिया के, मेलिया मेन्‍ना के,

महीनन मत्ताथा के, मत्ताथा नाथान के,

नाथान दावीद के, 32दावीद यिशै के,

यिशै ओबेद के, ओबेद बोअज़ के,

बोअज़ सलमोन के, सलमोन नाहश्शोन के,

33नाहश्शोन अम्मीनादाब के, अम्मीनादाब राम के,

राम आरनी के, आरनी हेज़रोन के, हेज़रोन फ़ारेस के,

फ़ारेस यहूदाह के, 34यहूदाह याकोब के,

याकोब यित्सहाक के, यित्सहाक अब्राहाम के,

अब्राहाम तेराह के, तेराह नाख़ोर के,

35नाख़ोर सेरूख़ के, सेरूख़ रागाउ के,

रागाउ फ़ालेक के, फ़ालेक ईबर के,

ईबर शेलाह के, 36शेलाह केनन के,

केनन अरफाक्साद के, अरफाक्साद शेम के,

शेम नोहा के, नोहा लामेख़ के,

37लामेख़ मेथुसेलाह के, मेथुसेलाह हनोख,

हनोख यारेत के, यारेत मालेलेईल के,

मालेलेईल काईनम के, 38काईनम ईनॉश के,

ईनॉश सेथ के, सेथ आदम के और

आदम परमेश्वर के पुत्र थे.

Ilustración artística: una interpretación, no un registro histórico.

¿Sabías que…?

Juan el Bautista prepara el camino

  • Lucas sitúa la predicación de Juan en el año decimoquinto de Tiberio César, hijastro de Augusto, quien lo sucedió en el año 14 d. C. y murió en el 37 d. C. El Diccionario Bíblico de Easton (1897) señala que Juan comenzó su ministerio público en ese año, y que Poncio Pilato, el sexto procurador romano de Judea del 26 al 36 d. C., mantuvo su sede en Cesarea durante un período que abarcó los ministerios de Juan y de Jesús. Herodes Antipas, hijo de Herodes, era entonces tetrarca de Galilea.Fuentes: el propio texto bíblico · Tiberius · Pontius Pilate · Herod Antipas
  • El capítulo sitúa estos acontecimientos durante el sumo sacerdocio de Anás y de Caifás. El Diccionario Bíblico de Easton (1897) registra que Anás fue sumo sacerdote del año 7 al 14 d. C. y fue depuesto por el procurador romano, y que Caifás, que se había casado con la hija de Anás, fue elevado a ese cargo en el año 25 d. C. La misma entrada sugiere que los judíos aún podían considerar a Anás el sumo sacerdote legítimo, pues la ley de Moisés mantenía el cargo de por vida, y que probablemente servía junto a Caifás como presidente del sanedrín o como adjunto del sumo sacerdote.Fuentes: el propio texto bíblico · Annas
  • Juan, hijo de Zacarías, era de linaje sacerdotal: su padre era sacerdote del turno de Abías, y su madre, Elisabet, pertenecía a las hijas de Aarón. El Diccionario Bíblico de Easton (1897) señala que la misión de Juan fue objeto de profecía, incluida la voz que clama en el desierto en Isaías, y que su nacimiento ocurrió seis meses antes del de Jesús. En este capítulo predica un bautismo de arrepentimiento por toda la región alrededor del Jordán, y el tetrarca Herodes después lo encarcela, luego de que Juan lo reprende por causa de Herodías.Fuentes: el propio texto bíblico · John the Baptist

Notas escritas con ayuda de IA a partir de fuentes abiertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, dominio público) y revisadas antes de publicarse.

Lugares de este capítulo

  • Abilene · 33.627, 36.106 · versículo 1
  • Galilee · 32.760, 35.527 · versículos 1, 19
  • Ituraea · 33.400, 35.850 · versículo 1
  • Judea · Hoy: Judea 1 · 31.777, 35.234 · versículo 1
  • Trachonitis · Hoy: Lajat · 32.969, 36.455 · versículo 1
  • Jordan · Hoy: Jordan River · 31.761, 35.558 · versículo 3

Solo aparecen lugares identificados con alta confianza (90 % o más según las fuentes académicas reunidas por OpenBible). Mapa de la época: DARE (Digital Atlas of the Roman Empire), CC BY 4.0; mapa actual: © colaboradores de OpenStreetMap; lugares: OpenBible.info (CC BY 4.0).

Créditos y licencia de esta traducción
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Language: हिन्दी (Hindi)
Contributor: Biblica, Inc.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा.
यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें.
This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4‪.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4‪.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA.
Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.”
‪
Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows:
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA).
‪If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact*
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2025-05-03

Fuente: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org

Habla con nosotros

Cuéntanos desde dónde lees, cómo te ha ayudado la Biblia o qué podemos mejorar. Leemos todos los mensajes.