Nations Bible

Joel 3

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Toca un versículo para ver sus referencias cruzadas.

राष्ट्रों का न्याय किया जाना

1“उन दिनों में और उस समय पर,

जब मैं यहूदिया और येरूशलेम के लोगों को बंधुआई से लौटा लाऊंगा,

2तब मैं सब जाति के लोगों को इकट्ठा करूंगा

और उन्हें नीचे यहोशाफ़ात की घाटी में ले आऊंगा.

वहां मैं उनकी परीक्षा करूंगा

उन्होंने मेरे निज भाग अर्थात् मेरे लोग इस्राएलियों के साथ जो कुछ किया, उसके लिये.

क्योंकि उन्होंने मेरे लोगों को जाति-जाति के लोगों के बीच तितर-बितर कर दिया है

और उन्होंने मेरे देश को बांट दिया है.

3वे मेरे लोगों के लिये पांसा फेंकते हैं

और उन्होंने वेश्याओं के बदले में लड़कों को दे दिया है;

उन्होंने दाखमधु पीने के लिये लड़कियों को बेच दिया है.

4“हे सोर और सीदोन और फिलिस्तिया के सारे क्षेत्र के लोगों, अब तुम्हारे पास मेरे विरुद्ध में क्या है? क्या तुम उस बात का बदला चुका रहे हो, जो मैंने किया है? यदि तुम मुझे वापस बदला चुका रहे हो, तो मैं शीघ्र ही, तेजी से, तुम्हारे द्वारा किए गए कामों को वापस तुम्हारे ही सिर पर डाल दूंगा. 5क्योंकि तुमने मेरी चांदी और मेरा सोना ले लिया है और मेरे बहुमूल्य खजानों को अपने मंदिरों में रख लिया है. 6तुमने यहूदिया और येरूशलेम के लोगों को यूनानियों के हाथ बेच दिया, ताकि तुम उन्हें उनके देश से दूर कर सको.

7“देखो, मैं उन्हें उन स्थानों से लौटाकर लानेवाला हूं, जहां तुमने उन्हें बेच दिया था, और तुम्हारे किए गये कामों को वापस तुम्हारे ही सिर पर डाल दूंगा. 8मैं तुम्हारे बेटे और बेटियों को यहूदिया के लोगों के हाथ बेच दूंगा, और वे उन्हें बहुत दूर रहनेवाली एक जाति शबाईयों के हाथ बेच देंगे.” याहवेह ने कहा है.

9जाति-जाति के लोगों के बीच यह घोषणा करो:

युद्ध की तैयारी करो!

योद्धाओं को आव्हान करो!

लड़ने वाले सब लोग निकट आये और आक्रमण करें.

10अपने हल की फालों को पीटकर उनकी तलवारें बना लो

और अपने हंसियों को पीटकर उनकी बर्छियां बना लो.

जो दुर्बल है वह कहे,

“मैं बलवान हूं!”

11चारों तरफ के जाति-जाति के सब लोगों, जल्दी करके आओ,

और वहां तुम इकट्‍ठे हो जाओ.

हे याहवेह, अपने योद्धाओं को नीचे ले आइए!

12“जाति-जाति के लोग उत्तेजित हों;

और वे यहोशाफ़ात की घाटी में जाएं,

क्योंकि वहां मैं चारों तरफ के जाति-जाति के

सब लोगों का न्याय करने बैठूंगा.

13हंसिया चलाना शुरू करो,

क्योंकि फसल पक गयी है.

आओ, अंगूर को रौंदो,

क्योंकि अंगूर-रस का कुंड भर गया है

और हौज छलक रहे हैं—

उनकी दुष्टता बहुत ज्यादा है!”

14निर्णय की घाटी में

लोगों की भीड़ ही भीड़ है!

क्योंकि निर्णय की घाटी में

याहवेह का दिन निकट है.

15सूर्य और चंद्रमा पर अंधकार छा गया है,

और तारे चमकना बंद कर देंगे.

16याहवेह ज़ियोन से गरजेंगे

और येरूशलेम से गर्जन सुनाई देगा;

आकाश और पृथ्वी कांप उठेंगे.

पर याहवेह अपने लोगों के लिए एक शरणस्थान,

और इस्राएल के लोगों के लिए एक सुरक्षा गढ़ होंगे.

परमेश्वर के लोगों के लिये आशीष

17“तब तुम जानोगे कि मैं, याहवेह ही तुम्हारा परमेश्वर हूं,

जो अपने पवित्र पर्वत, ज़ियोन पर निवास करता हूं.

येरूशलेम एक पवित्र स्थान होगा;

परदेशी फिर कभी उस पर आक्रमण न कर पाएंगे.

18“उस दिन पहाड़ों से नई अंगूर की दाखमधु टपकेगी,

और पहाड़ियों से दूध बहेगा;

यहूदिया के सब दर्रों में पानी बहेगा.

याहवेह के भवन से पानी का एक सोता फूट निकलेगा

और शित्तीम घाटी की सिंचाई करेगा.

19पर मिस्र देश उजाड़ हो जाएगा,

और एदोम एक बेकार निर्जन देश,

क्योंकि इन्होंने यहूदिया के लोगों पर अत्याचार किया था,

और इन्होंने उनके देश में निर्दोष लोगों का खून बहाया था.

20यहूदिया में लोग सदा-सर्वदा निवास करते रहेंगे

और येरूशलेम में लोग पीढ़ी-पीढ़ी तक रहेंगे.

21क्या मैं उन निर्दोष लोगों के खून का बदला लिये बिना छोड़ दूंगा?

नहीं, बिलकुल नहीं.”

याहवेह ज़ियोन में निवास करते हैं!

Ilustración artística: una interpretación, no un registro histórico.

¿Sabías que…?

El juicio en el Valle de Josafat

  • El Valle de Josafat se presenta como el lugar de reunión donde las naciones serán juzgadas por dispersar al pueblo de Dios y repartir Su tierra. El nombre se relaciona con Josafat, un rey de Judá que fortificó su reino y buscó eliminar la idolatría de la tierra.Fuentes: Valley of Jehoshaphat · Jehoshaphat · el propio texto bíblico
  • El capítulo denuncia a las antiguas ciudades costeras fenicias de Tiro y Sidón, junto con Filistea, por llevarse plata y oro a sus templos y vender cautivos de Judá y Jerusalén a los griegos. La profecía declara que ese trato recaerá sobre sus propias cabezas.Fuentes: Tyre · Sidon · el propio texto bíblico
  • Joel convoca a las naciones a prepararse para el conflicto forjando sus rejas de arado en espadas y sus hoces en lanzas. Son llamadas a congregarse en el valle de la decisión, donde se dictará el juicio divino.Fuentes: el propio texto bíblico

Notas escritas con ayuda de IA a partir de fuentes abiertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, dominio público) y revisadas antes de publicarse.

Lugares de este capítulo

  • Jerusalem · 31.777, 35.234 · versículos 1, 6, 16, 17, 20
  • Valley of Jehoshaphat · 31.780, 35.240 · versículos 2, 12
  • Philistia · 31.664, 34.546 · versículo 4
  • Sidon · Hoy: Sandikli archaeological site in Sidon · 33.561, 35.372 · versículo 4
  • Tyre · 33.271, 35.196 · versículo 4
  • Sheba · 15.348, 44.206 · versículo 8
  • Valley of Decision · Hoy: Valley of Jehoshaphat · 31.780, 35.240 · versículo 14
  • Zion · Hoy: Jerusalem · 31.777, 35.234 · versículos 16, 17, 21
  • Edom · 30.746, 35.604 · versículo 19
  • Egypt · 30.129, 31.308 · versículo 19

Solo aparecen lugares identificados con alta confianza (90 % o más según las fuentes académicas reunidas por OpenBible). Mapa de la época: DARE (Digital Atlas of the Roman Empire), CC BY 4.0; mapa actual: © colaboradores de OpenStreetMap; lugares: OpenBible.info (CC BY 4.0).

Créditos y licencia de esta traducción
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Language: हिन्दी (Hindi)
Contributor: Biblica, Inc.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा.
यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें.
This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4‪.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4‪.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA.
Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.”
‪
Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows:
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA).
‪If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact*
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2025-05-03

Fuente: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org

Habla con nosotros

Cuéntanos desde dónde lees, cómo te ha ayudado la Biblia o qué podemos mejorar. Leemos todos los mensajes.