Job 33
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Toca un versículo para ver sus referencias cruzadas.
1“फिर भी, महोदय अय्योब, कृपा कर मेरे वक्तव्य;
मेरे सभी विचारों पर ध्यान दीजिए.
2अब मैं अपने शब्द आपके सामने प्रकट रहा हूं;
अब मेरी जीभ तथा मेरा मुख तैयार हो रहे हैं.
3मेरे ये शब्द मेरे हृदय की ईमानदारी से निकल रहे हैं;
मेरे होंठ पूर्ण सच्चाई में ज्ञान प्रकट करेंगे.
4मैं परमेश्वर के आत्मा की कृति हूं;
मेरी प्राणवायु सर्वशक्तिमान परमेश्वर के उच्छ्वास से है.
5यदि आपके लिए संभव हो तो मेरे शब्दों का खंडन कीजिए;
मेरा सामना करने के लिए आप तैयार हो जाइए.
6स्मरण रखिए आपके समान मैं भी परमेश्वर की सृष्टि हूं;
मैं भी मिट्टी की ही रचना हूं.
7सुनिए, मुझसे आपको किसी प्रकार का भय न हो,
मैं आपको किसी भी रीति से कठोर नहीं करूंगा.
8“निःसंदेह जो कुछ आपने कहा हैं, वह सब मैंने सुना है,
आपके सभी शब्द मैं सुन चुका हूं—
9‘मैं निष्कलंक हूं, अत्याचार रहित हूं;
मैं निर्दोष हूं तथा मुझमें कोई दोष नहीं है.
10ध्यान दीजिए, फिर भी परमेश्वर मेरे विरुद्ध दोष खोज रहे हैं;
उन्होंने तो मुझे अपना शत्रु समझे हैं.
11उन्होंने मेरे पांव काठ में जकड़ दिए;
मेरे समस्त मार्गों पर वह निगरानी बनाए हुए हैं.’
12“सुनिए, मैं आपको सूचित कर रहा हूं: आप इस विषय में नीतिमान नहीं हैं,
क्योंकि परमेश्वर मनुष्यों से बड़े हैं.
13आप परमेश्वर के विरुद्ध यह शिकायत क्यों कर रहे हैं
कि वह अपने कार्यों का लेखा नहीं दिया करते?
14परमेश्वर संवाद अवश्य करते हैं—कभी एक रीति से, कभी अन्य रीति से—
मनुष्य इसके ओर ध्यान देने से चूक जाता है.
15कभी तो स्वप्न के माध्यम से, कभी रात्रि में प्रकाशित दर्शन के माध्यम से,
जब मनुष्य घोर निद्रा में पड़ा रहता है,
जब वह बिछौने पर नींद में डूबता है.
16तब परमेश्वर उसके कान को जागृत कर देते हैं.
उसे चेतावनियों से भयभीत कर देते हैं,
17कि ऐसा करके वह मनुष्य को उसके आचरण से दूर कर दें
तथा मनुष्य को अहंकार से बचा लें;
18परमेश्वर गड्ढे से मनुष्य की आत्मा की रक्षा कर लेते हैं,
कि उसका जीवन अधोलोक में न चला जाए.
19“मनुष्य जब अपने बिछौने पर होता है, तब भी उसे पीड़ा द्वारा सताया जाता है,
इसके अतिरिक्त उसकी हड्डियों में गहन वेदना के द्वारा भी.
20परिणामस्वरूप उसका मन तक भोजन से घृणा करने लगता है
भले ही वह उसका सर्वाधिक उत्तम भोजन रहा हो.
21उसके शरीर का मांस देखते ही सूख जाता है,
वे हड्डियां, जो अदृश्य थी, मांस सूख कर अब स्पष्ट दिखाई दे रही हैं.
22तब उसके प्राण उस कब्र के निकट पहुंच जाते हैं,
तथा उसका जीवन मृत्यु के दूतों के निकट पहुंच जाता है.
23यदि सहस्रों में से कोई एक स्वर्गदूत ऐसा है,
जो उसका मध्यस्थ है, कि उसे यह स्मरण दिलाए,
कि उसके लिए सर्वोपयुक्त क्या है,
24तब वह बड़ी ही शालीनता के भाव में उससे यह कहे.
‘उसका उस कब्र में जाना निरस्त कर दिया जाए,
मुझे इसके लिए छुड़ौती प्राप्त हो चुकी है;
25अब उसके मांस को नवयुवक के मांस से भी पुष्ट कर दिया जाए,
उसे उसके युवावस्था के काल में पहुंचा दिया जाए.’
26तब उसके लिए यह संभव हो जाएगा, कि वह परमेश्वर से प्रार्थना करे और परमेश्वर उसे स्वीकार भी कर लेंगे,
कि वह हर्षोल्लास में परमेश्वर के चेहरे को निहार सके
तथा परमेश्वर उस व्यक्ति की युक्तता की पुनःस्थापना कर सकें.
27वह गा गाकर अन्य मनुष्यों के सामने यह बता देगा.
‘मैंने धर्मी को विकृत करने का पाप किया है,
मेरे लिए ऐसा करना उपयुक्त न था.
28परमेश्वर ने मेरे प्राण को उस कब्र में जा पड़ने से बचा लिया है,
अब मेरे प्राण उजियाले को देख सकेंगे.’
29“यह देख लेना,
परमेश्वर मनुष्यों के साथ यह सब बहुधा करते हैं,
30कि वह उस कब्र से मनुष्य के प्राण लौटा लाएं,
कि मनुष्य जीवन ज्योति के द्वारा प्रकाशित किया जा सके.
31“अय्योब, मेरे इन शब्दों को ध्यान से सुन लो;
तुम चुप रहोगे, तो मैं अपना संवाद प्रारंभ करूंगा.
32यदि तुम्हें कुछ भी कहना हो तो कह दो, कह डालो;
क्योंकि मैं चाहता हूं, कि मैं तुम्हें निर्दोष प्रमाणित कर दूं.
33यदि यह संभव नहीं, तो मेरा विचार ध्यान से सुन लो;
यदि तुम चुप रहो, तो मैं तुम्हें बुद्धि की शिक्षा दे सकूंगा.”

¿Sabías que…?
Eliú Habla Sobre la Disciplina y la Mediación de Dios
- Eliú se dirige a Job no con una autoridad intimidante, sino como un semejante mortal creado por el aliento de Dios y formado de barro. Le asegura a Job que no usará el miedo ni la fuerza para dominarlo en el debate.Fuentes: el propio texto bíblico
- En respuesta a la queja de Job de que Dios guarda silencio, Eliú sostiene que Dios habla repetidamente a través de sueños nocturnos, visiones y sufrimiento físico. Según Eliú, estas dolorosas experiencias sirven como disciplina para apartar a las personas del orgullo y librarlas de la Fosa.Fuentes: el propio texto bíblico
- Eliú describe la posibilidad de que un mensajero o mediador interceda por la persona que sufre y declare un rescate. Esta intervención divina restaura el vigor físico del afligido y permite una alegre reconciliación con Dios.Fuentes: el propio texto bíblico
Notas escritas con ayuda de IA a partir de fuentes abiertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, dominio público) y revisadas antes de publicarse.
Créditos y licencia de esta traducción
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Language: हिन्दी (Hindi) Contributor: Biblica, Inc. Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा. यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें. This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA. Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.” Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA). If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact* This translation is made available to you under the terms of the Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0. You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that: You include the above copyright and source information. If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes. If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original. Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents. For other uses, please contact the respective copyright owners. Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19. 2025-05-03
Fuente: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org