Job 20
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Toca un versículo para ver sus referencias cruzadas.
न्याय-रास्ते पर कोई अपवाद नहीं
1तब नआमथवासी ज़ोफर ने कहना प्रारंभ किया:
2“मेरे विचारों ने मुझे प्रत्युत्तर के लिए प्रेरित किया
क्योंकि मेरा अंतर्मन उत्तेजित हो गया था.
3मैंने उस झिड़की की ओर ध्यान दिया,
जो मेरा अपमान कर रही थी इसका भाव समझकर ही मैंने प्रत्युत्तर का निश्चय किया है.
4“क्या आरंभ से तुम्हें इसकी वास्तविकता मालूम थी,
उस अवसर से जब पृथ्वी पर मनुष्य की सृष्टि हुई थी,
5अल्पकालिक ही होता है, दुर्वृत्त का उल्लास
तथा क्षणिक होता है पापिष्ठ का आनंद.
6भले ही उसका नाम आकाश तुल्य ऊंचा हो
तथा उसका सिर मेघों तक जा पहुंचा हो,
7वह कूड़े समान पूर्णतः मिट जाता है;
जिन्होंने उसे देखा था, वे पूछते रह जाएंगे, ‘कहां है वह?’
8वह तो स्वप्न समान टूट जाता है, तब उसे खोजने पर भी पाया नहीं जा सकता,
रात्रि के दर्शन समान उसकी स्मृति मिट जाती है.
9जिन नेत्रों ने उसे देखा था, उनके लिए अब वह अदृश्य है;
न ही वह स्थान, जिसके सामने वह बना रहता था.
10उसके पुत्रों की कृपा दीनों पर बनी रहती है
तथा वह अपने हाथों से अपनी संपत्ति लौटाता है.
11उसकी हड्डियां उसके यौवन से भरी हैं
किंतु यह शौर्य उसी के साथ धूल में जा मिलता है.
12“यद्यपि उसके मुख को अनिष्ट का स्वाद लग चुका है
और वह इसे अपनी जीभ के नीचे छिपाए रखता है,
13यद्यपि वह इसकी आकांक्षा करता रहता है,
वह अपने मुख में इसे छिपाए रखता है,
14फिर भी उसका भोजन उसके पेट में उथल-पुथल करता है;
वह वहां नाग के विष में परिणत हो जाता है.
15उसने तो धन-संपत्ति निगल रखी है, किंतु उसे उगलना ही होगा;
परमेश्वर ही उन्हें उसके पेट से बाहर निकाल देंगे.
16वह तो नागों के विष को चूस लेता है;
सर्प की जीभ उसका संहार कर देती है.
17वह नदियों की ओर दृष्टि नहीं कर पाएगा, उन नदियों की ओर,
जिनमें दूध एवं दही बह रहे हैं.
18वह अपनी उपलब्धियों को लौटाने लगा है, इसका उपभोग करना उसके लिए संभव नहीं है;
व्यापार में मिले लाभ का वह आनंद न ले सकेगा.
19क्योंकि उसने कंगालों पर अत्याचार किए हैं तथा उनका त्याग कर दिया है;
उसने वह घर हड़प लिया है, जिसका निर्माण उसने नहीं किया है.
20“इसलिये कि उसका मन विचलित था;
वह अपनी अभिलाषित वस्तुओं को अपने अधिकार में न रख सका.
21खाने के लिये कुछ भी शेष न रह गया;
तब अब उसकी समृद्धि अल्पकालीन ही रह गई है.
22जब वह परिपूर्णता की स्थिति में होगा तब भी वह संतुष्ट न रह सकेगा;
हर एक व्यक्ति, जो इस समय यातना की स्थिति में होगा, उसके विरुद्ध उठ खड़ा होगा.
23जब वह पेट भरके खा चुका होगा, परमेश्वर
अपने प्रचंड कोप को उस पर उंडेल देंगे,
तभी यह कोप की वृष्टि उस पर बरस पड़ेगी.
24संभव है कि वह लौह शस्त्र के प्रहार से बच निकले
किंतु कांस्यबाण तो उसे बेध ही देगा.
25यह बाण उसकी देह में से खींचा जाएगा, और यह उसकी पीठ की ओर से बाहर आएगा,
उसकी चमकदार नोक उसके पित्त से सनी हुई है.
वह आतंक से भयभीत है.
26घोर अंधकार उसकी संपत्ति की प्रतीक्षा में है.
अग्नि ही उसे चट कर जाएगी.
यह अग्नि उसके तंबू के बचे हुओं को भस्म कर जाएगी.
27स्वर्ग ही उसके पाप को उजागर करेगा;
पृथ्वी भी उसके विरुद्ध खड़ी होगी.
28उसके वंश का विस्तार समाप्त हो जाएगा,
परमेश्वर के कोप-दिवस पर उसकी संपत्ति नाश हो जाएगी.
29यही होगा परमेश्वर द्वारा नियत दुर्वृत्त का भाग, हां,
वह उत्तराधिकार, जो उसे याहवेह द्वारा दिया गया है.”

¿Sabías que…?
Zofar y el Destino de los Malvados
- Zofar es identificado como naamatita, lo que alude a un lugar desconocido llamado Naama. En la antigua traducción griega de la Septuaginta, se le describe como rey de los mineos o maonitas del sur de Arabia.Fuentes: Zophar · el propio texto bíblico
- En su discurso, Zofar utiliza metáforas de digestión y veneno, afirmando que las riquezas mal habidas se transforman en veneno de víboras y cobras dentro del estómago del malvado.Fuentes: el propio texto bíblico
- Zofar también incluye imágenes militares de la antigüedad, describiendo a un transgresor que huye de un arma de hierro solo para ser atravesado por una flecha con punta de bronce.Fuentes: el propio texto bíblico
Notas escritas con ayuda de IA a partir de fuentes abiertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, dominio público) y revisadas antes de publicarse.
Créditos y licencia de esta traducción
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Language: हिन्दी (Hindi) Contributor: Biblica, Inc. Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा. यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें. This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA. Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.” Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA). If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact* This translation is made available to you under the terms of the Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0. You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that: You include the above copyright and source information. If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes. If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original. Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents. For other uses, please contact the respective copyright owners. Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19. 2025-05-03
Fuente: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org