Nations Bible

Jeremías 9

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Toca un versículo para ver sus referencias cruzadas.

1अच्छा होता कि मेरा सिर जल का सोता

तथा मेरे नेत्र आंसुओं से भरे जाते

कि मैं घात किए गए अपने प्रिय लोगों के लिए

रात-दिन विलाप करता रहता!

2अच्छा होता कि मैं मरुभूमि में

यात्रियों का आश्रय-स्थल होता,

कि मैं अपने लोगों को परित्याग कर

उनसे दूर जा सकता;

उन सभी ने व्यभिचार किया है,

वे सभी विश्‍वासघातियों की सभा हैं.

3“वे अपनी जीभ का प्रयोग

अपने धनुष सदृश करते हैं;

देश में सत्य नहीं

असत्य व्याप्‍त हो चुका है.

वे एक संकट से दूसरे संकट में प्रवेश करते जाते हैं;

वे मेरे अस्तित्व ही की उपेक्षा करते हैं,”

यह याहवेह की वाणी है.

4“उपयुक्त होगा कि हर एक अपने पड़ोसी से सावधान रहे;

कोई अपने भाई-बन्धु पर भरोसा न करे.

क्योंकि हर एक भाई का व्यवहार धूर्ततापूर्ण होता है,

तथा हर एक पड़ोसी अपभाषण करता फिरता है.

5हर एक अपने पड़ोसी से छल कर रहा है,

और सत्य उसके भाषण में है ही नहीं.

अपनी जीभ को उन्होंने झूठी भाषा में प्रशिक्षित कर दिया है;

अंत होने के बिंदु तक वे अधर्म करते जाते हैं.

6तुम्हारा आवास धोखे के मध्य स्थापित है;

धोखा ही वह कारण है, जिसके द्वारा वे मेरे अस्तित्व की उपेक्षा करते हैं,”

यह याहवेह की वाणी है.

7इसलिये सेनाओं के याहवेह की चेतावनी यह है:

“यह देख लेना, कि मैं उन्हें आग में शुद्ध करूंगा तथा उन्हें परखूंगा,

क्योंकि अपने प्रिय लोगों के कारण मेरे समक्ष इसके सिवा

और कौन सा विकल्प शेष रह जाता है?

8उनकी जीभ घातक बाण है;

जिसका वचन फंसाने ही का होता है.

अपने मुख से तो वह अपने पड़ोसी को कल्याण का आश्वासन देता है,

किंतु मन ही मन वह उसके लिए घात लगाने की युक्ति करता रहता है.

9क्या उपयुक्त नहीं कि मैं उन्हें इन कृत्यों के लिए दंड दूं?”

यह याहवेह की वाणी है.

“क्या मैं इस प्रकार के राष्ट्र से

स्वयं बदला न लूं?”

10पर्वतों के लिए मैं विलाप करूंगा

और चराइयों एवं निर्जन क्षेत्रों के लिए मैं शोक के गीत गाऊंगा.

क्योंकि अब वे सब उजाड़ पड़े है कोई भी उनके मध्य से चला फिरा नहीं करता,

वहां पशुओं के रम्भाने का स्वर सुना ही नहीं जाता.

आकाश के पक्षी एवं पशु भाग चुके हैं,

वे वहां हैं ही नहीं.

11“येरूशलेम को मैं खंडहरों का ढेर,

और सियारों का बसेरा बना छोड़ूंगा;

यहूदिया प्रदेश के नगरों को मैं उजाड़ बना दूंगा

वहां एक भी निवासी न रहेगा.”

12कौन है वह बुद्धिमान व्यक्ति जो इसे समझ सकेगा? तथा कौन है वह जिससे याहवेह ने बात की कि वह उसकी व्याख्या कर सके? सारा देश उजाड़ कैसे हो गया? कैसे मरुभूमि सदृश निर्जन हो गई, कि कोई भी वहां से चला फिरा नहीं करता?

13याहवेह ने उत्तर दिया, “इसलिये कि उन्होंने मेरे विधान की अवहेलना की है, जो स्वयं मैंने उनके लिए नियत किया तथा उन्होंने न तो मेरे आदेशों का पालन किया और न ही उसके अनुरूप आचरण ही किया. 14बल्कि, वे अपने हठीले हृदय की समझ के अनुरूप आचरण करते रहे; वे अपने पूर्वजों की शिक्षा पर बाल देवताओं का अनुसरण करते रहें.” 15इसलिये सेनाओं के याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर ने निश्चय किया: “यह देख लेना, मैं उन्हें पेय के लिए कड़वा नागदौन तथा विष से भरा जल दूंगा. 16मैं उन्हें ऐसे राष्ट्रों के मध्य बिखरा दूंगा जिन्हें न तो उन्होंने और न उनके पूर्वजों ने जाना है, मैं उनके पीछे उस समय तक तलवार तैयार रखूंगा, जब तक उनका पूर्ण अंत न हो जाए.”

17यह सेनाओं के याहवेह का आदेश है:

“विचार करके उन स्त्रियों को बुला लो, जिनका व्यवसाय ही है विलाप करना, कि वे यहां आ जाएं;

उन स्त्रियों को, जो विलाप करने में निपुण हैं,

18कि वे यहां तुरंत आएं

तथा हमारे लिए विलाप करें

कि हमारे नेत्रों से आंसू उमड़ने लगे,

कि हमारी पलकों से आंसू बहने लगे.

19क्योंकि ज़ियोन से यह विलाप सुनाई दे रहा है:

‘कैसे हो गया है हमारा विनाश!

हम पर घोर लज्जा आ पड़ी है!

क्योंकि हमने अपने देश को छोड़ दिया है

क्योंकि उन्होंने हमारे आवासों को ढाह दिया है.’ ”

20स्त्रियों, अब तुम याहवेह का संदेश सुनो;

तुम्हारे कान उनके मुख के वचन सुनें.

अपनी पुत्रियों को विलाप करना सिखा दो;

तथा हर एक अपने-अपने पड़ोसी को शोक गीत सिखाए.

21क्योंकि मृत्यु का प्रवेश हमारी खिड़कियों से हुआ है

यह हमारे महलों में प्रविष्ट हो चुका है;

कि गलियों में बालक नष्ट किए जा सकें

तथा नगर चौकों में से जवान.

22यह वाणी करो, “याहवेह की ओर से यह संदेश है:

“ ‘मनुष्यों के शव खुले मैदान में

विष्ठा सदृश पड़े हुए दिखाई देंगे,

तथा फसल काटनेवाले द्वारा छोड़ी गई पूली सदृश,

किंतु कोई भी इन्हें एकत्र नहीं करेगा.’ ”

23याहवेह की ओर से यह आदेश है:

“न तो बुद्धिमान अपनी बुद्धि का अहंकार करे

न शक्तिवान अपने पौरुष का

न धनाढ्य अपनी धन संपदा का,

24जो गर्व करे इस बात पर गर्व करे:

कि उसे मेरे संबंध में यह समझ एवं ज्ञान है,

कि मैं याहवेह हूं जो पृथ्वी पर निर्जर प्रेम,

न्याय एवं धार्मिकता को प्रयोग करता हूं,

क्योंकि ये ही मेरे आनंद का विषय है,”

यह याहवेह की वाणी है.

25“यह ध्यान रहे कि ऐसे दिन आ रहे हैं,” याहवेह यह वाणी दे रहे हैं, “जब मैं उन सभी को दंड दूंगा, जो ख़तनित होने पर भी अख़तनित ही हैं— 26मिस्र, यहूदिया, एदोम, अम्मोन वंशज, मोआब तथा वे सभी, जिनका निवास मरुभूमि में है, जो अपनी कनपटी के केश क़तर डालते हैं. ये सभी जनता अख़तनित हैं, तथा इस्राएल के सारे वंशज वस्तुतः हृदय में अख़तनित ही हैं.”

Ilustración artística: una interpretación, no un registro histórico.

¿Sabías que…?

Lamento por el Engaño y la Ruina

  • En la cultura del antiguo Cercano Oriente, se convocaba a plañideras profesionales expertas durante grandes calamidades y funerales para dirigir los lamentos públicos y enseñar cantos fúnebres a las siguientes generaciones.Fuentes: el propio texto bíblico
  • El texto advierte contra el orgullo en la sabiduría humana, el poder militar o las riquezas materiales, presentando el verdadero conocimiento de Dios —caracterizado por la misericordia, la justicia y la rectitud— como el único motivo legítimo de alabanza.Fuentes: el propio texto bíblico
  • El capítulo agrupa a Judá con sus vecinos regionales —Egipto, Edom, Amón y Moab—, advirtiendo que las señales religiosas externas, como la circuncisión física, no ofrecen protección si el corazón permanece incircunciso y desobediente.Fuentes: el propio texto bíblico · Edom · Ammon · Moab

Notas escritas con ayuda de IA a partir de fuentes abiertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, dominio público) y revisadas antes de publicarse.

Lugares de este capítulo

  • Jerusalem · 31.777, 35.234 · versículo 11
  • Zion · Hoy: Jerusalem · 31.777, 35.234 · versículo 19
  • Ammon · 31.955, 35.934 · versículo 26
  • Edom · 30.746, 35.604 · versículo 26
  • Egypt · 30.129, 31.308 · versículo 26
  • Moab · Hoy: Moab 1 · 31.181, 35.701 · versículo 26

Solo aparecen lugares identificados con alta confianza (90 % o más según las fuentes académicas reunidas por OpenBible). Mapa de la época: DARE (Digital Atlas of the Roman Empire), CC BY 4.0; mapa actual: © colaboradores de OpenStreetMap; lugares: OpenBible.info (CC BY 4.0).

Créditos y licencia de esta traducción
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Language: हिन्दी (Hindi)
Contributor: Biblica, Inc.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा.
यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें.
This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4‪.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4‪.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA.
Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.”
‪
Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows:
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA).
‪If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact*
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2025-05-03

Fuente: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org

Habla con nosotros

Cuéntanos desde dónde lees, cómo te ha ayudado la Biblia o qué podemos mejorar. Leemos todos los mensajes.