Isaías 51
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Toca un versículo para ver sus referencias cruzadas.
सिय्योन के लिए अनंत उद्धार
1“हे धर्म पर चलने वालो, ध्यान से मेरी सुनो,
तुम, जो याहवेह के खोजी हो:
उस चट्टान पर विचार करो जिसमें से तुम्हें काटा गया है
तथा उस खान पर जिसमें से तुम्हें खोदकर निकाला गया है;
2अपने पूर्वज अब्राहाम
और साराह पर ध्यान दो.
जब मैंने उनको बुलाया तब वे अकेले थे,
तब मैंने उन्हें आशीष दी और बढ़ाया.
3याहवेह ने ज़ियोन को शांति दी है
और सब उजाड़ स्थानों को भी शांति देंगे;
वह बंजर भूमि को एदेन वाटिका के समान बना देंगे,
तथा उसके मरुस्थल को याहवेह की वाटिका के समान बनाएंगे.
वह आनंद एवं खुशी से भरा होगा,
और धन्यवाद और भजन गाने का शब्द सुनाई देगा.
4“हे मेरी प्रजा के लोगो, मेरी ओर ध्यान दो;
हे मेरे लोगो मेरी बात सुनो:
क्योंकि मैं एक नियम दूंगा;
जो देश-देश के लोगों के लिए ज्योति होगा.
5मेरा छुटकारा निकट है,
मेरा उद्धार प्रकट हो चुका है,
मेरा हाथ लोगों को न्याय देगा.
द्वीप मेरी बाट जोहेंगे
और मेरे हाथों पर आशा रखेंगे.
6आकाश की ओर देखो,
और पृथ्वी को देखो;
क्योंकि आकाश तो धुएं के समान छिप जाएगा,
तथा पृथ्वी पुराने वस्त्र के समान पुरानी हो जाएगी,
और पृथ्वी के लोग भी मक्खी जैसी मृत्यु में उड़ जाएंगे.
परंतु जो उद्धार मैं करूंगा वह सर्वदा स्थिर रहेगा,
और धर्म का अंत न होगा.
7“तुम जो धर्म के माननेवाले हो, मेरी सुनो,
जिनके मन में मेरी व्यवस्था है:
वे मनुष्यों द्वारा की जा रही निंदा से न डरेंगे
और न उदास होंगे.
8क्योंकि कीट उन्हें वस्त्र के समान नष्ट कर देंगे;
तथा कीड़ा उन्हें ऊन के समान खा जाएगा.
परंतु धर्म सदा तक,
और मेरा उद्धार पीढ़ी से पीढ़ी तक बना रहेगा.”
9हे याहवेह, जाग,
और शक्ति को पहन ले!
जैसे पहले युग में,
पीढ़ियां जागी थी.
क्या तुम्हीं ने उस राहाब के टुकड़े न किए,
और मगरमच्छ को छेदा?
10क्या आप ही न थे जिन्होंने सागर को सुखा दिया,
जो बहुत गहरा था,
और जिसने सागर को मार्ग में बदल दिया था
और छुड़ाए हुए लोग उससे पार हुए?
11इसलिये वे जो याहवेह द्वारा छुड़ाए गए हैं.
वे जय जयकार के साथ ज़ियोन में आएंगे;
उनके सिर पर आनंद के मुकुट होंगे.
और उनका दुःख तथा उनके आंसुओं का अंत हो जायेगा,
तब वे सुख तथा खुशी के अधिकारी हो जाएंगे.
12“मैं, हां! मैं ही तेरा, शान्तिदाता हूं.
कौन हो तुम जो मरने वाले मनुष्य और उनकी संतान से,
जो घास समान मुरझाते हैं, उनसे डरते हो,
13तुम याहवेह अपने सृष्टिकर्ता को ही भूल गये,
जिन्होंने आकाश को फैलाया
और पृथ्वी की नींव डाली!
जब विरोधी नाश करने आते हैं
तब उनके क्रोध से तुम दिन भर कांपते हो,
द्रोही जलजलाहट करता रहता था.
किंतु आज वह क्रोध कहां है?
14शीघ्र ही वे, जो बंधन में झुके हुए हैं, छोड़ दिए जाएंगे;
गड्ढे में उनकी मृत्यु न होगी,
और न ही उन्हें भोजन की कमी होगी.
15क्योंकि मैं ही वह याहवेह तुम्हारा परमेश्वर हूं,
जो सागर को उथल-पुथल करता जिससे लहरें गर्जन करने लगती हैं—
उनका नाम है याहवेह त्सबाओथ
16मैंने तुम्हारे मुंह में अपने वचन डाले हैं
तथा तुम्हें अपने हाथ की छाया से ढांप दिया है—
ताकि मैं आकाश को बनाऊं और,
पृथ्वी की नींव डालूं,
तथा ज़ियोन को यह आश्वासन दूं, ‘तुम मेरी प्रजा हो.’ ”
याहवेह के क्रोध का कटोरा
17हे येरूशलेम,
जाग उठो!
तुमने तो याहवेह ही के हाथों से
उनके क्रोध के कटोरे में से पिया है. तुमने कटोरे का लड़खड़ा देनेवाला मधु पूरा पी लिया है.
18उससे जन्मे पुत्रों में से
ऐसा कोई भी नहीं है, जो उनकी अगुवाई करे;
न कोई है जो उनका हाथ थामे.
19तुम्हारे साथ यह दो भयावह घटनाएं घटी हैं—
अब तुम्हारे लिए कौन रोएगा?
उजाड़ और विनाश, अकाल तथा तलवार आई है—
उससे कौन तुम्हें शांति देगा?
20तुम्हारे पुत्र मूर्छित होकर
गली के छोर पर,
जाल में फंसे पड़े हैं.
याहवेह के क्रोध और परमेश्वर की डांट से
वे भर गये हैं.
21इस कारण, हे पीड़ित सुनो,
तुम जो मतवाले तो हो, किंतु दाखमधु से नहीं.
22प्रभु अपने लोगों की ओर से युद्ध करते हैं,
याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर ने कहा हैं:
“देखो, मैंने तुम्हारे हाथों से
वह कटोरा ले लिया है;
जो लड़खड़ा रहा है और, मेरे क्रोध का घूंट,
अब तुम इसे कभी न पियोगे.
23इसे मैं तुम्हें दुःख देने वालो के हाथ में दे दूंगा,
जिन्होंने तुमसे कहा था,
‘भूमि पर लेटो, कि हम तुम पर से होकर चल सकें.’
तुमने अपनी पीठ भूमि पर करके मार्ग बनाया,
ताकि वे उस पर चलें.”

¿Sabías que…?
Consuelo para Sión y la memoria de los orígenes
- Isaías 51 exhorta a los oyentes que buscan al Señor a mirar hacia sus raíces ancestrales en Abraham y Sara. El texto recuerda cómo Abraham fue llamado cuando era solo un individuo, antes de que Dios lo bendijera y multiplicara a sus descendientes.Fuentes: el propio texto bíblico · Abraham · Sarah
- En el versículo 9, el nombre Rahab es una designación poética aplicada a Egipto, que significa soberbia o insolencia. El pasaje evoca el golpe divino contra este monstruo simbólico y el secado de las aguas del mar durante el éxodo como muestra de poder para rescatar a los cautivos.Fuentes: el propio texto bíblico · Rahab
- La profecía compara la futura renovación de la desolada Sión con la frondosidad del Edén, el jardín del Señor. El texto asegura a Jerusalén que la copa de sufrimiento será quitada de sus manos y puesta en las manos de sus opresores.Fuentes: el propio texto bíblico · Zion · Eden · Jerusalem
Notas escritas con ayuda de IA a partir de fuentes abiertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, dominio público) y revisadas antes de publicarse.
Lugares de este capítulo
- Zion · Hoy: Jerusalem · 31.777, 35.234 · versículos 3, 11, 16
- Egypt · 30.129, 31.308 · versículo 9
- Nile · Hoy: Nile River · 31.465, 30.367 · versículo 9
- Jerusalem · 31.777, 35.234 · versículo 17
Solo aparecen lugares identificados con alta confianza (90 % o más según las fuentes académicas reunidas por OpenBible). Mapa de la época: DARE (Digital Atlas of the Roman Empire), CC BY 4.0; mapa actual: © colaboradores de OpenStreetMap; lugares: OpenBible.info (CC BY 4.0).
Créditos y licencia de esta traducción
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Language: हिन्दी (Hindi) Contributor: Biblica, Inc. Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा. यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें. This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA. Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.” Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA). If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact* This translation is made available to you under the terms of the Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0. You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that: You include the above copyright and source information. If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes. If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original. Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents. For other uses, please contact the respective copyright owners. Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19. 2025-05-03
Fuente: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org