Nations Bible

Isaías 48

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Toca un versículo para ver sus referencias cruzadas.

जिद्दी इस्राएल

1“हे याकोब के वंश,

तुम जो इस्राएली कहलाते हो

तथा जो यहूदाह की संतान हो,

जो याहवेह के नाम की शपथ लेते हो

जो इस्राएल के परमेश्वर की दोहाई देते हो—

किंतु यह सब न तो सच्चाई से होता है और न धर्म से होता है—

2क्योंकि वे पवित्र होने का दावा करते हैं

वे इस्राएल के परमेश्वर पर भरोसा भी रखते हैं—

जिनका नाम सर्वशक्तिमान याहवेह:

3होनेवाली बातों को पहले ही बताया है,

यह मेरे ही मुंह से निकली और सब सच हो गई.

4इसलिये कि मुझे मालूम है कि तुम हठीले हो;

तुम्हारी गर्दन लोहे की बनी हुई है,

तथा तुम्हारा सिर कांस्य का बना है.

5इस कारण मैंने यह बात पहले ही बता दी थी;

उनके होने के पहले मैंने ये बता दिया था

ताकि तुम यह न कहो कि,

‘यह तो मेरी मूर्तियों ने किया जिसको हमने बनाया था.’

6तुम सुन चुके हो; अब यह देख लो.

क्या अब तुम इसकी घोषणा न करोगे?

“अब मैं तुम्हें नई नई और गुप्‍त बातें सुनाऊंगा,

जिन्हें तुम नहीं जानते.

7इसकी रचना अभी की गई है पहले से नहीं;

परंतु आज से पहले तुमने इसके विषय में नहीं सुना है.

कि तुम यह कह सको कि,

‘यह तो मुझे पहले से ही मालूम था.’

8हां सच तुमने सुना नहीं, तुम्हें इसका ज्ञान तक न था;

न तुम्हारे कान खोले गए थे क्योंकि मुझे मालूम था.

कि तुम अवश्य धोखा दोगे;

इस कारण गर्भ ही से तुम्हारा नाम अपराधी पड़ा है.

9अपने ही नाम के कारण मैंने अपने क्रोध को रोक रखा है;

अपनी ही महिमा के निमित्त तुम्हारे हित में मैं इसे रोके रहा,

कि तुम मिट न जाओ.

10यह देख, मैंने तुम्हें शुद्ध तो किया है, परंतु चांदी के समान मैंने तुम्हें दुःख देकर;

जांच कर तुम्हें चुन लिया है.

11अपने हित में, हां! अपने हित में, मैंने यह किया है.

क्योंकि यह कैसे संभव हो सकता है कि मेरा नाम दूषित हो?

अपनी महिमा किसी और को दो.

इस्राएल की आज़ादी

12“हे याकोब,

हे मेरे बुलाये हुए इस्राएल:

मैं वही हूं;

मैं ही आदि और अंत हूं.

13इसमें कोई संदेह नहीं कि मेरे हाथों ने पृथ्वी की नींव रखी,

मेरे दाएं हाथ ने आकाश को बढ़ाया है;

जब मैं कहता हूं,

वे एक साथ खड़े हो जाते हैं.

14“तुम सब मेरी बात ध्यान से सुनो:

उनमें से कौन है, जिसने इन बातों को बताया?

याहवेह उससे प्रेम करते हैं

वही बाबेल के बारे में याहवेह की इच्छा पूरी करेगा;

याहवेह का हाथ कसदियों के ऊपर उठेगा.

15मैंने कह दिया है;

और मैंने उनको बुलाया है.

मैं उसे लाया हूं,

तथा याहवेह ही उसके काम को सफल करेंगे.

16“मेरे पास आकर यह सुनो,

“शुरू से अब तक मैंने कोई बात नहीं छुपाई;

जिस समय ऐसा होता है, तब मैं वहां हूं.”

और अब प्रभु याहवेह ने मुझे

तथा अपनी आत्मा को भेज दिया है.

17तुम्हें छुड़ाने वाला इस्राएल के पवित्र परमेश्वर,

याहवेह यों कहते हैं:

“मैं ही याहवेह तुम्हारा परमेश्वर हूं,

जो तुम्हें वही सिखाता हूं,

जो तुम्हारे लिए सही है, और जिस मार्ग में तुम्हें चलना चाहिये.

18यदि तुमने मेरी बातों पर मात्र ध्यान दिया होता,

तब तो तुम्हारी शांति नदी के समान,

और तुम्हारा धर्म सागर की लहरों के समान होता.

19तुम्हारे वंश बालू के कण के समान होते,

मेरे कारण उनके नाम न तो मिटाए न ही काटे जाएंगे.”

20बाबेल से निकल जाओ,

कसदियों के बीच से भाग जाओ!

जय जयकार के साथ बताओ,

“याहवेह ने अपने सेवक याकोब को छुड़ा लिया है;

यह बात पृथ्वी के छोर तक फैलाओ.”

21जब याहवेह उन्हें मरुस्थल में से लेकर आए थे, वे प्यासे नहीं हुए;

उनके लिए याहवेह ने चट्टान से जल निकाला था;

उन्होंने चट्टान को चीरा

और उसमें से जल फूट पड़ा था.

22“दुष्टों को कोई शांति नहीं मिलेगी,” यह याहवेह का वचन है.

Ilustración artística: una interpretación, no un registro histórico.

¿Sabías que…?

Purificación de Israel y salida de Babilonia

  • En Isaías 48, Dios explica que reveló profecías y las cumplió repentinamente para que el pueblo obstinado no atribuyera estos acontecimientos a ídolos esculpidos o imágenes fundidas. El anuncio tanto de cosas pasadas como de cosas totalmente nuevas buscaba desmantelar cualquier pretensión de poder idolátrico.Fuentes: el propio texto bíblico
  • El capítulo insta a los exiliados a huir de Babilonia y de los caldeos, una región en la Baja Mesopotamia situada en la vasta llanura regada por los ríos Éufrates y Tigris. Babilonia, ubicada sobre el Éufrates, sirvió como lugar de exilio hasta este llamado a salir con gozosa proclamación.Fuentes: el propio texto bíblico · Babylon · Chaldea
  • Aunque Dios habla de purificar a la casa de Jacob en el horno de la aflicción y no como a la plata, el texto promete provisión divina en su retorno, evocando el agua que brotó de una roca hendida en el desierto.Fuentes: el propio texto bíblico

Notas escritas con ayuda de IA a partir de fuentes abiertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, dominio público) y revisadas antes de publicarse.

Lugares de este capítulo

  • Babylon · 32.543, 44.422 · versículos 14, 20
  • Chaldea · 30.962, 46.104 · versículos 14, 20

Solo aparecen lugares identificados con alta confianza (90 % o más según las fuentes académicas reunidas por OpenBible). Mapa de la época: DARE (Digital Atlas of the Roman Empire), CC BY 4.0; mapa actual: © colaboradores de OpenStreetMap; lugares: OpenBible.info (CC BY 4.0).

Créditos y licencia de esta traducción
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Language: हिन्दी (Hindi)
Contributor: Biblica, Inc.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा.
यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें.
This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4‪.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4‪.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA.
Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.”
‪
Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows:
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA).
‪If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact*
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2025-05-03

Fuente: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org

Habla con nosotros

Cuéntanos desde dónde lees, cómo te ha ayudado la Biblia o qué podemos mejorar. Leemos todos los mensajes.