Isaías 22
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Toca un versículo para ver sus referencias cruzadas.
येरूशलेम के विषय में नबूवत
1दर्शन की घाटी के विरुद्ध भविष्यवाणी:
क्या हो गया है तुम्हें,
तुम सबके सब छतों पर क्यों चढ़ गए हो,
2हे अधर्मी नगर, तुम जो खुशी मनाते थे,
तुम्हारे लोग जो मारे गए हैं.
वे न तो तलवार से मारे गए,
और न ही उनकी मृत्यु युद्ध में हुई.
3बल्कि वे सब भाग गए;
और धनुष के बिना ही बंदी बना लिए गए.
और भागे हुओं में जिनको पकड़ा गया,
उन्हें बंदी बना लिया गया.
4इसलिये मैं कहता हूं, “अपनी दृष्टि मुझसे हटा लो;
मुझे फूट-फूटकर रोने दो.
मेरी प्रजा की पुत्री के विनाश के विषय में
मुझे तसल्ली देने का प्रयास न करो.”
5क्योंकि सर्वशक्तिमान याहवेह का
दर्शन की घाटी में कोलाहल,
रौंदा जाना, बेचैनी,
प्राचीनों को गिरा देने
और पर्वतों की दोहाई देने का एक दिन निश्चित है.
6एलाम ने घोड़ों पर सवार,
तथा रथों के साथ अपना तरकश साथ रख लिया है;
और कीर ने ढाल खोल ली है.
7तुम्हारी उत्तम घाटियां रथों से भरी थी,
और घोड़े पर सवार द्वार पर खड़े हैं.
8प्रभु ने यहूदाह की सुरक्षा को हटा दिया,
उस समय तुम वन के
भवन के शस्त्रों पर निर्भर थे.
9तुमने देखा कि दावीद के
नगर में दरारें बहुत थी;
तुमने निचले हिस्से से ही
पानी जमा किया.
10तुमने येरूशलेम के भवनों की गिनती की
और नगर को दृढ़ करने के लिए तुमने कई घरों को गिरा दिया.
11पुराने तालाब के पानी के लिए
दो दीवारों के बीच तुमने एक जलाशय बनाया,
किंतु जिसने यह काम पूरा किया,
और जिसने इसकी योजना प्राचीन काल में बनाई थी उसे भुला दिया.
12उस दिन याहवेह ने तुम्हें रोने, सिर मुंडवाने,
टाट ओढ़ने के लिए कहा.
13यह सब होने पर भी वहां आनंद मनाया जा रहा है,
पशुओं का वध और भेड़ों का संहार,
मांस और दाखमधु पीकर कहा जा रहा है कि!
“आओ हम खाएं-पिएं,
क्योंकि कल तो हमारी मृत्यु होनी ही है!”
14किंतु सर्वशक्तिमान याहवेह ने मुझसे कहा: “यह अपराध तब तक क्षमा नहीं किया जाएगा जब तक तुम्हारी मृत्यु न हो जाए,” प्रभु सर्वशक्तिमान याहवेह ने कहा!
15फिर प्रभु सर्वशक्तिमान याहवेह ने कहा:
“शेबना के उस भंडारी के पास जाओ,
जो उस राजपरिवार का चौकीदार है.
16तुम्हारा यहां क्या काम है
और कौन है तुम्हारा यहां,
जो तुमने अपने लिए एक कब्र बना ली है,
और अपने लिए चट्टान में एक घर बना लिया है?
17“हे पराक्रमी मनुष्य, सुनो, याहवेह तुम्हें पकड़कर
दूर फेंक देंगे.
18तुम्हें गेंद के समान लुढ़का देंगे
तुम जो अपने स्वामी के लिए लज्जा का कारण हो.
वहां तुम्हारी मृत्यु हो जाएगी
और तुम्हारे भव्य रथ वहीं रह जायेंगे.
19मैं तुम्हें तुम्हारे ऊंचे पद से
हटा दूंगा और.
20“हिलकियाह के पुत्र एलियाकिम को तुम्हारा पद दूंगा. 21मैं तुम्हारा वस्त्र उसे पहनाऊंगा और तुम्हारे वस्त्र का कटिबंध उस पर बांध दूंगा, मैं तुम्हारा अधिकार उसे दे दूंगा. वह यहूदाह और येरूशलेम के निवासियों का पिता होगा. 22मैं दावीद वंश का पूरा अधिकार उसे दूंगा. उसके पास उसके पद की कुंजी होगी; वह जो पायेगा उसे कोई बंद नहीं करेगा, और वह जो बंद कर देगा उसे कोई न खोलेगा. 23मैं उसे सुरक्षित स्थान में स्थिर कर दूंगा; और वह अपने पिता के वंश के लिए एक वैभव का सिंहासन होगा. 24उस पर उसके पिता के वंश का वैभव, संतान, छोटे पात्र, कटोरे तथा सुराहियों को लटका देंगे.
25“सर्वशक्तिमान याहवेह ने कहा, जो खूंटी सुरक्षित स्थान में स्थिर की गई थी वह उखड़ जाएगी; यहां तक की वह टूटकर बिखर जाएगी, और इस पर लटका बोझ हटा दिया जाएगा,” याहवेह की वाणी है!

¿Sabías que…?
El Valle de la Visión y los Administradores del Palacio
- Ante la amenaza de un asedio, los habitantes de Jerusalén inspeccionaron las armas en la Casa del Bosque, canalizaron agua del estanque inferior hacia reservorios y demolieron viviendas para reparar y reforzar las brechas en los muros de la Ciudad de David.Fuentes: el propio texto bíblico · Jerusalem
- Sebna, el mayordomo a cargo del palacio real, fue reprendido por tallarse una suntuosa tumba en la roca. Dios declaró que Sebna sería destituido y reemplazado por Eliaquim, hijo de Hilcías, quien recibiría las vestiduras del cargo y la llave de la casa de David.Fuentes: el propio texto bíblico · Shebna · Eliakim
- El ejército invasor desplegado contra el Valle de la Visión incluía arqueros de Elam, una región montañosa al este de Babilonia, junto con guerreros aliados de Quir que portaban escudos.Fuentes: el propio texto bíblico · Elam · Kir
Notas escritas con ayuda de IA a partir de fuentes abiertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, dominio público) y revisadas antes de publicarse.
Lugares de este capítulo
- Jerusalem · 31.777, 35.234 · versículos 1, 5, 10, 21
- Elam · 32.189, 48.258 · versículo 6
- House of the Forest of Lebanon · Hoy: in Jerusalem · 31.777, 35.234 · versículo 8
- City of David · 31.774, 35.236 · versículo 9
- Lower Pool · Hoy: in Jerusalem · 31.777, 35.234 · versículo 9
- Old Pool · Hoy: in Jerusalem · 31.777, 35.234 · versículo 11
Solo aparecen lugares identificados con alta confianza (90 % o más según las fuentes académicas reunidas por OpenBible). Mapa de la época: DARE (Digital Atlas of the Roman Empire), CC BY 4.0; mapa actual: © colaboradores de OpenStreetMap; lugares: OpenBible.info (CC BY 4.0).
Créditos y licencia de esta traducción
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Language: हिन्दी (Hindi) Contributor: Biblica, Inc. Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा. यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें. This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA. Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.” Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA). If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact* This translation is made available to you under the terms of the Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0. You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that: You include the above copyright and source information. If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes. If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original. Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents. For other uses, please contact the respective copyright owners. Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19. 2025-05-03
Fuente: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org