Nations Bible

Habacuc 2

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Toca un versículo para ver sus referencias cruzadas.

1मैं पहरे के लिये खड़ा रहूंगा

और मैं गढ़ की ऊंची दीवार पर खड़ा रहूंगा;

मैं देखता रहूंगा कि वे मुझसे क्या कहेंगे,

और मैं अपने विरुद्ध शिकायत का क्या उत्तर दूं.

याहवेह का उत्तर

2तब याहवेह ने उत्तर दिया:

“इस दिव्य-प्रकाशन को

सरल रूप में पटिया पर लिख दो

ताकि घोषणा करनेवाला दौड़ते हुए भी इसे पढ़कर घोषणा कर सके.

3क्योंकि यह दिव्य-प्रकाशन एक नियत समय में पूरा होगा;

यह अंत के समय के बारे में बताता है

और यह गलत साबित नहीं होगा.

चाहे इसमें देरी हो, पर तुम इसका इंतजार करना;

यह निश्चित रूप से पूरा होगा

और इसमें देरी न होगी.

4“देखो, शत्रु का मन फूला हुआ है;

उसकी इच्छाएं बुरी हैं;

पर धर्मी जन अपनी विश्वासयोग्यता के कारण जीवित रहेगा,

5वास्तव में, दाखमधु उसे धोखा देता है;

वह अहंकारी होता है और उतावला रहता है.

वह कब्र की तरह लालची

और मृत्यु की तरह कभी संतुष्ट नहीं होता,

वह सब जाति के लोगों को अपने पास इकट्ठा करता है

और सब लोगों को बंधुआ करके ले जाता है.

6“क्या वे सब यह कहकर उसका उपहास और बेइज्जती करके ताना नहीं मारेंगे,

“ ‘उस पर हाय, जो चोरी किए गये सामानों का ढेर लगाता है

और अवैध काम करके अपने आपको धनी बनाता है!

यह कब तक चलता रहेगा?’

7क्या तुम्हें कर्ज़ देनेवाले अचानक तुम्हारे सामने आ खड़े न होंगे?

क्या वे तुम्हें उठाकर आतंकित नहीं करेंगे?

तब तुम लूट लिये जाओगे.

8क्योंकि तुमने बहुत सी जाति के लोगों को लूटा है,

सब बचे हुए लोग अब तुम्हें लूटेंगे.

क्योंकि तुमने मनुष्यों का खून बहाया है;

तुमने देशों, शहरों और उनके निवासियों को नाश किया है.

9“उस पर हाय, जो अन्याय की कमाई से अपना घर बनाता है,

और विनाश से बचने के लिये

अपने घोंसले को ऊंचे पर रखता है!

10अपने ही घर के लोगों को लज्जित करके और अपने प्राण को जोखिम में डालकर

तुमने बहुत से लोगों के विनाश का उपाय किया है.

11दीवार के पत्थर चिल्ला उठेंगे,

और लकड़ी की बल्लियां इसका उत्तर देंगी.

12“उस पर हाय, जो रक्तपात के द्वारा शहर का निर्माण करता है

और अन्याय से नगर बसाता है!

13क्या सर्वशक्तिमान याहवेह ने यह निश्चय नहीं किया है

कि लोगों की मेहनत सिर्फ उस लकड़ी जैसी है, जो आग जलाने के काम आती है,

और जाति-जाति के लोग अपने लिये बेकार का परिश्रम करते हैं?

14क्योंकि पृथ्वी याहवेह की महिमा के ज्ञान से भर जाएगी,

जैसे समुद्र जल से भर जाता है.

15“उस पर हाय, जो अपने पड़ोसियों को पीने के लिए दाखमधु देता है,

और उन्हें तब तक पिलाता है, जब तक कि वे मतवाले नहीं हो जाते,

ताकि वह उनके नंगे शरीर को देख सके!

16तुम महिमा के बदले लज्जा से भर जाओगे.

अब तुम्हारी पारी है! पियो और अपने नंगेपन को दिखाओ!

याहवेह के दाएं हाथ का दाखमधु का कटोरा तुम्हारे पास आ रहा है,

और कलंक तुम्हारे महिमा को ढंक देगा.

17तुमने लबानोन के प्रति जो हिंसा के काम किए हैं, वे तुम्हें व्याकुल करेंगे,

और तुमने पशुओं को जो नाश किया है, वह तुम्हें भयभीत करेगा.

क्योंकि तुमने मनुष्यों का खून बहाया है;

तुमने देश, शहर और वहां के निवासियों को नाश किया है.

18“एक मूर्तिकार के द्वारा बनाई गई मूर्ति का क्या मूल्य?

या उस मूर्ति से क्या लाभ जो झूठ बोलना सिखाती है?

क्योंकि जो इसे बनाता है वह अपनी ही रचना पर भरोसा करता है;

वह मूर्तियों को बनाता है जो बोल नहीं सकती.

19उस पर हाय, जो लकड़ी से कहता है, ‘ज़िंदा हो जा!’

या निर्जीव पत्थर से कहता है, ‘उठ!’

क्या यह सिखा सकता है?

यह सोना-चांदी से मढ़ा होता है;

किंतु उनमें तो श्वास नहीं होता.”

20परंतु याहवेह अपने पवित्र मंदिर में हैं;

सारी पृथ्वी उनके सामने शांत रहे.

Ilustración artística: una interpretación, no un registro histórico.

¿Sabías que…?

La visión en la muralla y los cinco ayes

  • Habacuc se describe a sí mismo apostado en un puesto de guardia sobre las murallas para esperar la respuesta de Dios. El SEÑOR le ordena escribir la visión claramente en tablas para que un heraldo pueda correr y proclamar el mensaje.Fuentes: el propio texto bíblico
  • El capítulo pronuncia una serie de ayes contra conquistadores arrogantes que saquean naciones, edifican ciudades con derramamiento de sangre, adoran ídolos inertes cubiertos de oro y plata, y devastan el Líbano, una prominente cordillera montañosa en Siria.Fuentes: Lebanon · el propio texto bíblico

Notas escritas con ayuda de IA a partir de fuentes abiertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, dominio público) y revisadas antes de publicarse.

Lugares de este capítulo

  • Lebanon · 33.540, 35.584 · versículo 17

Solo aparecen lugares identificados con alta confianza (90 % o más según las fuentes académicas reunidas por OpenBible). Mapa de la época: DARE (Digital Atlas of the Roman Empire), CC BY 4.0; mapa actual: © colaboradores de OpenStreetMap; lugares: OpenBible.info (CC BY 4.0).

Créditos y licencia de esta traducción
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Language: हिन्दी (Hindi)
Contributor: Biblica, Inc.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा.
यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें.
This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4‪.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4‪.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA.
Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.”
‪
Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows:
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA).
‪If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact*
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2025-05-03

Fuente: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org

Habla con nosotros

Cuéntanos desde dónde lees, cómo te ha ayudado la Biblia o qué podemos mejorar. Leemos todos los mensajes.