Ezequiel 24
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Toca un versículo para ver sus referencias cruzadas.
येरूशलेम एक पकाने के बर्तन के रूप में
1नवें वर्ष के, दसवें माह के दसवें दिन, याहवेह का वचन मेरे पास आया: 2“हे मनुष्य के पुत्र, आज के दिन को लिख लो, आज ही के दिन, क्योंकि बाबेल के राजा ने आज ही के दिन येरूशलेम की घेराबंदी की है. 3इन विद्रोही लोगों को एक दृष्टांत सुनाओ और उनसे कहो: ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है:
“ ‘पकाने के बर्तन को चूल्हे पर रखो, चूल्हे पर रखो
और उसमें पानी डालो.
4तब उसमें मांस के टुकड़े डाल दो,
सब अच्छे टुकड़े—जांघ और कंधा.
इन उत्तम हड्डियों से उसे भर दो;
5झुंड के सबसे अच्छे पशु को लो.
तब हड्डियों के लिये बर्तन के नीचे लकड़ियां डालो;
उसे अच्छे से उबालो
और उसमें हड्डियों को पकाओ.
6क्योंकि परम प्रधान याहवेह का यह कहना है:
“ ‘धिक्कार है रक्तपात करनेवाले शहर पर,
धिक्कार है उस बर्तन पर, जिसमें जंग लगा है,
जिसमें का जंग नहीं जाता है!
उसमें से मांस को एक-एक टुकड़ा करके निकालो
जो भी क्रम में ये टुकड़े आते हैं उन्हें निकालो.
7“ ‘क्योंकि उस शहर ने जो रक्तपात किया है, वह अपने ही बीच किया है:
उसने खून को खाली चट्टान पर उंडेल दिया है;
उसने खून को भूमि पर नहीं उंडेला,
जहां धूल उसे ढांप ले.
8कोप को भड़काने और बदला लेने के लिये
मैंने उसके खून को खाली चट्टान पर डाला है,
ताकि उसे ढांपा न जाय.
9इसलिये परम प्रधान याहवेह का यह कहना है:
“ ‘धिक्कार है रक्तपात करनेवाले शहर पर!
मैं, भी लकड़ी का ऊंचा ढेर लगाऊंगा.
10लकड़ी का ढेर लगाओ
और उसमें आग लगाओ.
मांस को मसाले में मिलाकर
उसे अच्छी तरह पकाओ;
हड्डियों को हल्का सा जलने दो.
11तब खाली बर्तन को आग पर रखो
जब तक कि यह गर्म होकर इसका तांबा लाल न हो जाए,
ताकि इसकी अशुद्धता पिघल जाए
और उसमें लगा जंग जल जाए.
12इसने सारे परिश्रम को बेकार किया है;
इसमें लगा भारी जंग नहीं निकला है,
और तो और आग से भी नहीं निकला.
13“ ‘तुम्हारी अशुद्धता काम-वासना है. क्योंकि मैंने तुम्हें साफ करने की कोशिश की, पर तुम अपनी अशुद्धता से साफ नहीं होते, अब तुम फिर तब तक साफ किए न जाओगे, जब तक कि मेरा कोप तुम्हारे विरुद्ध शांत न हो जाए.
14“ ‘मैं, याहवेह ने कहा है. मेरे लिये काम करने का समय आ गया है. मैं नहीं छोड़ूंगा; मैं दया नहीं करूंगा, न ही नरम होऊंगा. तुम्हारे चालचलन और तुम्हारे कार्यों के अनुसार तुम्हारा न्याय होगा, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.’ ”
यहेजकेल की पत्नी का निधन
15याहवेह का वचन मेरे पास आया: 16“हे मनुष्य के पुत्र, मैं एक ही प्रहार में तुमसे तुम्हारे आंखों की खुशी छीनने ही वाला हूं. तौभी तुम शोकित न हो, न ही रोओ और न ही आंसू बहाओ. 17चुपचाप कराहो; मरे हुओं के लिये शोकित न हो. अपनी पगड़ी बांधे रहना और अपनी जूती पहने रहना; अपनी दाढ़ी और मूंछ को न ढांकना या शोक करनेवालों की प्रथा अनुसार होनेवाला भोजन न करना.”
18इसलिये सुबह मैं लोगों से बात किया, और शाम को मेरी पत्नी मर गई. उसके अगले सुबह मैंने वैसा ही किया, जैसा मुझे आदेश दिया गया था.
19तब लोग मुझसे पूछने लगे, “क्या तुम हमें नहीं बताओगे कि इन चीज़ों का हमसे क्या लेना देना है? तुम ऐसा क्यों कर रहे हो?”
20इसलिये मैंने उनसे कहा, “याहवेह का वचन मेरे पास आया: 21इस्राएल के लोगों से कहो, ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: मैं अपने पवित्र स्थान को अपवित्र करने ही वाला हूं—वह दृढ़ गढ़, जिस पर घमंड करते हो, तुम्हारे आंखों की खुशी, तुम्हारे स्नेह का पात्र. तुम्हारे बेटे और बेटियां, जो तुम्हारे पीछे रह जाएंगे, वे तलवार से मारे जाएंगे. 22और तुम वैसा ही करोगे, जैसा मैंने किया है. तुम अपने दाढ़ी और मूंछ को नहीं ढंकोगे या शोक करनेवालों की प्रथा अनुसार होनेवाला भोजन नहीं खाओगे. 23तुम अपने सिर पर अपनी पगड़ी रखोगे और अपने पांवों में अपनी जूतियां पहनोगे. तुम न तो शोक मनाओगे और न ही रोओगे पर अपने पापों और अपने ही बीच कराहने के कारण, तुम बरबाद हो जाओगे. 24यहेजकेल तुम्हारे लिए एक चिन्ह ठहरेगा; तुम वैसा ही करोगे, जैसा कि उसने किया है. जब ये बातें होंगी, तब तुम जानोगे कि मैं परम प्रधान याहवेह हूं.’
25“और हे मनुष्य के पुत्र, जिस दिन मैं उनके दृढ़ गढ़, उनका आनंद और महिमा, उनके आंखों की खुशी, उनके हृदय की इच्छा, और साथ ही साथ उनके बेटे और बेटियों को छीन लूंगा— 26उसी दिन बचकर भाग निकलने वाला एक व्यक्ति आकर तुम्हें वह समाचार देगा. 27उस समय तुम्हारा मुंह खुलेगा; तुम उस व्यक्ति से बात करोगे और फिर चुप न रहोगे. इस प्रकार तुम उनके लिये एक चिन्ह ठहरोगे, और वे जानेंगे कि मैं याहवेह हूं.”

¿Sabías que…?
El Asedio de Jerusalén y el Duelo de Ezequiel
- Ezequiel recibió la indicación de anotar la fecha exacta —el décimo día del décimo mes en el noveno año—, ya que en ese mismo día el rey de Babilonia inició el asedio contra Jerusalén.Fuentes: el propio texto bíblico · Ezekiel
- Cuando la esposa de Ezequiel murió repentinamente en el noveno año de su exilio, se le prohibió seguir los ritos habituales de duelo, tales como llorar abiertamente, quitarse el turbante, andar descalzo, cubrirse los labios o comer el pan del luto.Fuentes: el propio texto bíblico · Ezekiel · Wife of Ezekiel
- La contenida reacción del profeta ante su pérdida personal sirvió como señal para los exiliados, prefigurando el asombro y la desolación que experimentarían al enterarse de la caída de Jerusalén y de su santuario.Fuentes: el propio texto bíblico · Jerusalem
Notas escritas con ayuda de IA a partir de fuentes abiertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, dominio público) y revisadas antes de publicarse.
Lugares de este capítulo
Solo aparecen lugares identificados con alta confianza (90 % o más según las fuentes académicas reunidas por OpenBible). Mapa de la época: DARE (Digital Atlas of the Roman Empire), CC BY 4.0; mapa actual: © colaboradores de OpenStreetMap; lugares: OpenBible.info (CC BY 4.0).
Créditos y licencia de esta traducción
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Language: हिन्दी (Hindi) Contributor: Biblica, Inc. Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा. यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें. This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA. Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.” Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA). If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact* This translation is made available to you under the terms of the Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0. You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that: You include the above copyright and source information. If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes. If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original. Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents. For other uses, please contact the respective copyright owners. Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19. 2025-05-03
Fuente: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org